Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें द्रौपदी मुर्मू ने आईएमए पासिंग आउट परेड का जायजा लिया, महिला कैडेट्स की उपलब्धि की सराहना की स्वस्थ जीवन के लिए हेल्दी लिवर जरूरी, स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया 'सुरक्षा कवच' का महत्व दिनभर रहती है थकान और सुस्ती? नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी धर्मेंद्र प्रधान ने नेफियू रियो से की मुलाकात कीर्ति वर्धन सिंह ने मध्य एशिया और एससीओ के प्रति भारत की प्रतिबद्धता दोहराई पीएम मोदी के 12 वर्षों के सफल कार्यकाल में गरीब कल्याण के क्षेत्र में नए कीर्तिमान बने : पुष्कर सिंह धामी नेपाल में सड़क किनारे खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, आठ की मौत और 16 घायल मोहन यादव ने साइबर सेल के लिए एआई सुरक्षा प्लेटफॉर्म और साइबर विशेषज्ञों को मंजूरी दी पूर्वोत्तर का बड़ा लॉजिस्टिक्स हब बन रहा असम : हिमंता बिस्वा सरमा ग्रामीण जल आपूर्ति योजनाएं सौर ऊर्जा पर आधारित होंगी : सीएम देवेंद्र फडणवीस नीति आयोग की बैठक में त्रिपुरा का विजन 2047 पेश, माणिक साहा ने कनेक्टिविटी और विकास परियोजनाओं पर मांगा सहयोग भारत और स्विट्जरलैंड ने आर्थिक संबंधों को और गहरा करने की प्रतिबद्धता दोहराई : पीयूष गोयल धमाल 4 का धांसू ट्रेलर रिलीज, एक बार फिर शुरू हुई खजाने की अनोखी खोज जयंत चौधरी ने आईटीआई में व्यापक बदलाव के लिए रणनीतिक सलाहकार व सुधार कार्यबल-सारथी की पहली बैठक की अध्यक्षता की जंडियाला वासियों के लिए खुशखबरी अजनाला के 61 गांवों में ईसाई समुदाय के कल्याण के लिए 15.25 करोड़ रुपये की लागत से बनाए जाएंगे सामुदायिक भवन : कुलदीप सिंह धालीवाल धर्मेंद्र प्रधान ने भारत के नवाचार और स्टार्टअप व्यवस्था को प्रदर्शित करने वाले भारत इनोवेट्स पर रणनीतिक दस्तावेज़ जारी किए गुलाब चंद कटारिया ने नई दिल्ली में उच्चस्तरीय बैठकों की श्रृंखला की राजनाथ सिंह ने हैदराबाद स्थित डीआरडीएल में अत्याधुनिक हथियार प्रणाली परिसर का उद्घाटन किया मनदीप सिंह बराड़ ने एनएचएम कार्यक्रमों की समीक्षा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा और राष्ट्रीय सुरक्षा को मिली नई मजबूती

 

राज्यपाल को मिल ‘आप’ ने मांगी भारत भूषण आशु की मंत्री मंडल से तुरंत बर्खास्तगी

ईटीटी टैट पास अध्यापकों पर अत्याचार करने वाले पुलिस अफसरों और शिक्षा मंत्री विजय इंद्र सिंगला के विरुद्ध कार्यवाही की मांग की

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

चण्डीगढ़ , 13 Mar 2020

Last updated on: Mar 13, 2020, 00:00 IST

आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के सीनियर व विपक्ष के नेता हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशु के खिलाफ उसके ‘आतंकवादी कनैक्शन’ के मद्देनजर उसे मंत्री मंडल से तुरंत बर्खास्त करने की मांग करते कानूनी कार्यवाही शुरू करने की अपील की। इस के इलावा ईटीटी टैट पास बेरोजगार अध्यापकों पर पटियाला में अंधा-धुंध लाठीचार्ज व अत्याचार करने वाले पुलिस अफसरों और शिक्षा मंत्री विजय इंद्र सिंगला के विरुद्ध कार्यवाही करने के लिए अलग से मैमोरंडम दिया गया। इसी तरह पंजाब के 48 सरकारी कालेजों में मंजूरशुदा पदों पर रखे गए गेस्ट फैकल्टी सहायक प्रोफेसरों की सेवाएं अनावश्यक शर्तें हटा कर रेगुलर करने के लिए भी मांग पत्र राज्यपाल को सौंपा गया।शुक्रवार को राज्यपाल के साथ मुलाकात करने के उपरांत राज भवन के बाहर पत्रकारों से बातचीत करते हरपाल सिंह चीमा ने बताया कि पार्टी की तरफ से 22 सदस्यता प्रतीनिधिमंडल ने राज्यपाल वी.पी. सिंह बदनौर के साथ मुलाकात के लिए समय मांगा था परंतु कोरोना वायरस के कारण राज्यपाल दफ्तर की तरफ से सिर्फ एक मैंबर को ही मुलाकात करने का समय दिया गया।चीमा ने बताया कि उन्होंने राज्यपाल को दिए मांग पत्र में बताया कि है कि 1992 में लुधियाना की पुलिस ने मंत्री भारत भूषण आशु को आतंकवादियों की सहायता करने के दोष में ग्रिफ्तार किया था। उस पर आरोप था कि वह गुड़ मंडी बम धमाके समेत कई अपराधिक कार्यवाहियों के पीछे भारत भूषण आशु का हाथ था। अपने इकबालिया बयानों में भारत भूषण आशु ने खुद अपने मुंह से माना है, कि गुड़ मंडी लुधियाना में हुए बम धमाके, 3 औरतों का कत्ल, आशु की तरफ से आतंकवादियों के साथ मिल कर अपने ताया की हत्या की साजिश और एक हवलदार की हत्या के मामले में शामिल थे, परंतु भारत भूषण आशु के साथ जुड़े जिन मामलों का ट्रायल ही नहीं हुआ, वह कौन से खाते में बोलते हैं। चीमा ने कहा कि यदि व्यक्ति जिंदा है तो उसके विरुद्ध 50 सालों बाद भी केस का फिर ट्रायल खुल सकता है, इस लिए आशु के इकबालिया बयान के आधार पर केस फिर खोला जाए और आशु को मंत्री मंडल से तुरंत बर्खास्त किया जाए। 

चीमा ने मुख्य मंत्री की तरफ से आशु को दी गई कालीन चिट्ट को रद्द करते हुए कहा कि मुख्य मंत्री कानून से ऊपर नहीं हैं।हरपाल सिंह चीमा ने दूसरे मांग पत्र के द्वारा पिछले कई सालों से मंजूरशुदा पदों के विरुद्ध राज्य के विभिन्न सरकारी कालेजों में काम कर रहे हजारों गेस्ट फैकल्टी सहायक प्रोफैसरों को रेगुलर करने का मुद्दा भी उठाया। चीमा ने बताया कि राज्य के 48 सरकारी कालेजों में 1011 गेस्ट फैकल्टी सहायक प्रोफैसर पिछले लम्बे समय से मामूली वेतन पर काम कर रहे हैं, जबकि इनकी नियुक्ति सरकार के दिशा निर्देशों के अंतर्गत योग्य प्रणाली के द्वारा हुई है। इनमें से बहुत से सहायक प्रोफेसरों की सरकार के शर्तों अनुसार नौकरी लगने की उम्र भी निकल चुकी है। इस लिए सरकार इन अध्यापकों को अनावश्यक शर्तें हटा कर रेगुलर करें, जो पिछले दिनों से अलग-अलग कालेजों में संघर्ष के रास्ते पर चलने के लिए मजबूर हैं।तीसरे मांग पत्र में कैप्टन अमरिन्दर सिंह सरकार की तरफ से ईटीटी /एनईटी योग्यता प्राप्त अध्यापकों पर बेरहमी के साथ किए गए हमले की भी निंदा की गई और जिम्मेदार पुलिस अफसरों समेत शिक्षा मंत्री विजय इंद्र सिंगला के खिलाफ तुरंत कार्यवाही की मांग की। उन्होंने बताया कि यह बेरोजगार अध्यापक अपनी लंबे समय से लटकती आ रही मांगों के समर्थन में पटियाला में शांतमई तरीके से विरोध प्रदर्शन कर रहे थे जो कि उनका जायज अधिकार था। उन्होंने कहा कि कैप्टन सरकार को तुरंत उनको नौकरियां देनी बनती थी और 2017 के चुनाव दौरान कैप्टन सरकार ने अपने मैनीफैस्टो में किए पंजाब की जनता के साथ किए पूर्ण वायदे पूरे करने चाहिएं। इस मौके उनके साथ कोर समिति मैंबर गुरिन्दर सिंह गैरी बडि़ंग, मनजीत सिंह सिद्धू, संगठन के सह-इंचार्ज गगनदीप सिंह चड्ढा, बरिन्दर कुमार शर्मा और तेजिन्दर मेहता नेता मौजूद थे। 

 

Tags: Harpal Singh Cheema

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD