Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

सिंगापुर के वरिष्‍ठ और सामाजिक नीतियों के समन्‍वय मंत्री थरमन षण्‍मुगरत्नम ने प्रधानमंत्री से मुलाकात की

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

नई दिल्ली , 06 Jan 2020

Last updated on: Jan 06, 2020, 00:00 IST

सिंगापुर के वरिष्ठ और सामाजिक नीतियों के समन्वय मंत्री श्री थरमन षण्‍मुगरत्नम ने आज प्रधानमंत्री से मुलाकात की।प्रधानमंत्री ने भारत में श्री षण्‍मुगरत्नम का स्वागत किया और उन्‍हें तथा उनके माध्‍यम से सिंगापुर के प्रधानमंत्री श्री ली ह्सियन लूंग को नववर्ष के अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।प्रधानमंत्री और श्री षण्‍मुगरत्नम ने द्विपक्षीय संबंधों में हो रही तीव्र प्रगति पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने बुनियादी ढांचे, कौशल, भारत-सिंगापुर व्यापक आर्थिक सहयोग समझौते (सीईसीए), और डिजिटल अर्थव्यवस्था सहित आर्थिक सहयोग के क्षेत्र में आपसी हितो के कई मुद्दों पर चर्चा की। श्री षण्‍मुगरत्नम ने भारत के सामाजिक बदलाव और डिजिटल अर्थव्यवस्था को प्रोत्साहन देने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना की।प्रधानमंत्री ने भारत और सिंगापुर के बीच बुनियादी ढांचे, पर्यटन, डिजिटल भुगतान प्रणालियों, नवाचार और शासन के क्षेत्रों में सहयोग को अधिक मजबूत बनाने की भी इच्छा जाहिर की।

 

Tags: Narendra Modi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD