Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें मावां -धीयाँ सम्मान योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचाना हमारा संकल्प : जय कृष्ण सिंह रौड़ी नायब सिंह सैनी ने बाबा भूमणशाह, सिरसा गद्दी महंत श्री ब्रह्म दास जी से की भेंट, लिया आशीर्वाद भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य

 

पंजाब के राज्यपाल वी.पी. सिंह बदनौर द्वारा ‘‘द फ्लूट एंड द स्वौर्ड’’ मीरा और जैमल की कहानी और मीरा के जीवन के उतार-चढ़ाव संबंधी किताब जारी

पुस्तक में मीरा और जैमल की कहानी और 16वीं शताब्दी के राजपूताना इतिहास को दिखाया गया है

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 14 Dec 2019

Last updated on: Dec 14, 2019, 00:00 IST

पंजाब के राज्यपाल वी.पी. सिंह बदनौर द्वारा आज मेजर जनरल रणधीर सिन द्वारा लिखी किताब ‘द फ्लूट एंड द सवौर्ड’ मीरा और जैमल की कहानी और मीरा के जीवन के उतार-चढ़ाव संबंधी पुस्तक जारी की गई। इस पुस्तक में मीरा और जैमल की कहानी और 16वीं शताब्दी के राजपूताना इतिहास संबंधी दिखाया गया है। यह किताब मिलिट्री लिटरेचर फेस्टिवल के मौके पर करवाए गए एक विशेष सैशन के दौरान जारी की गई। इस सैशन के दौरान ऐतिहासिक तथ्यों और काल्पनिक कहानियों को इक्कठा दिखाने के लिए लेखक को आने वाली चुनौतियां और विभिन्न पहलुओं संबंधी विचार-विमर्श किया गया।इस मौके पर संबोधन करते हुए लेखक मेजर जनरल रणधीर सिन (सेवामुक्त) ने बताया कि उन्होंने मीरा के योगदान, बलिदान की भावना और मीरा की भूमिका को संत की बजाय एक औरत के तौर पर पेश करने की कोशिश की है। पुस्तक एक ऐतिहासिक कल्पना है जिसमें मीरा के बहुत से भजन भी शामिल किये गए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि आज के समाज में देश के प्रति वफ़ादारी और बलिदान की भावना ख़त्म हो रही है जबकि पहले के समय में आदमी अन्यत वफ़ादार थे और अपनी कौम के लिए किसी भी बलिदान के लिए हमेशा तैयार रहते थे। औरतें अपने पति, बच्चों और पोतों को देश के प्रति प्यार और उनके वापस न आने के बारे में भी जानते हुए उनको जंग के मैदान में भेजती थीं।

पुस्तक चाहे काल्पनिक है, परन्तु एक प्रामाणिक समय को बयान करती है। मीरा एक होनहार बच्ची थी और बचपन से ही अपनी बौद्धिक प्रतिभा और धार्मिकता के लिए जानी जाती थी। भगवान कृष्ण के प्रति उसकी श्रद्धा तीव्र थी और उसका विवाह महाराणा सांगा के पुत्र भोजराज के साथ होने के बावजूद भी उसकी श्रद्धा भगवान कृष्ण के प्रति प्रबल रही। पुस्तक उसके द्वारिका पहुँचने और अपने प्रभु के नाम में लीन होने तक मीरा के जीवनकाल को बयान करती है।पुस्तक में लेखक ने दिखाया है कि दूसरे तरफ़ जैमल किस तरह लगातार युद्ध में बना रहा और शक्तिशाली ताकतों के विरुद्ध अपनी सल्तनत को बचाने के लिए युद्ध करता रहा। यह किताब इतिहास के प्रसिद्ध किरदारों समेत करुणामयी शूरवीरता की जानकारी पेश करती है।पुस्तक पर विचार-विमर्श के दौरान माहिर जस्टिस कमलजीत सिंह गरेवाल ने कहा कि लेखक ने जैमल और मीरा संबंधी तथ्यों और कल्पनाओं के मिश्रण को पुस्तक में संजोने का महान कार्य किया है। उन्होंने कहा कि लेखक ने मीरा के औरत रूपी चेहरे को उभारा है जबकि लोग मीरा को हमेशा संत के तौर पर जानते थे। मीरा के कीमती योगदान संबंधी बात करते हुए जस्टिस कमलजीत ने कहा कि दसवें सिख गुरू गोबिन्द सिंह जी ने भी मीरा संबंधी कविता लिखी है। प्रसिद्ध इतिहासकार रीमा हुज्जा ने पुस्तक रिलीज़ सैशन की मेज़बानी की और लेखक की विलक्षण पहलकदमी संबंधी अपने विचार भी पेश किये। इस मौके पर पंजाब विधान सभा के स्पीकर श्री राणा के.पी. सिंह भी मौजूद थे।

 

Tags: VP Singh Badnore , Miltary

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD