Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने सामाजिक बुराइयों के विरूद्ध विशेष अभियान चलाने पर बल दिया

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

नई दिल्ली , 23 Nov 2019

Last updated on: Nov 23, 2019, 00:00 IST

राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने समाज के सभी वर्गों के सहयोग से सामाजिक बुराइयों के खिलाफ विशेष अभियान चलाने की आवश्यकता पर बल दिया है। उन्होंने कहा कि युवाओं और स्वयंसेवी संस्थाओं को नशाखोरी व स्वच्छता आदि के विरूद्ध सक्रिय जन जागरूकता अभियान में भाग लेना चाहिए ताकि इस अभियान को और सशक्त बनाया जा सके।राज्यपाल ने आज नई दिल्ली के राष्ट्रपति भवन में आयोजित राज्यपालों के सम्मेलन में भाग लेते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश की भौगोलिक परिस्थितियां कठिन हैं और आर्थिक संसाधनों का भी अभाव है लेकिन इसके बावजूद राज्य प्रगति की राह पर आगे बढ़ रहा है। प्रदेश के लोग भोले-भाले, शान्ति प्रिय और मेहनती है। यहां के लोगां की प्रगतिशील सोच के कारण प्रदेश को समय-समय पर राष्ट्रीय स्तर पुरस्कार मिलते रहे हैं।हिमाचल प्रदेश की प्राथमिकताओं की चर्च करते हुए राज्यपाल ने कहा कि राज्य में स्वयं सहायता समूहों और विभिन्न संस्थाओं के वरिष्ठ अधिकारियों से बातचीत करने के उपरान्त नशा निवारण, स्वच्छता, सांस्कृतिक धरोहर संवर्द्धन, पर्यावरण, पर्यटन और कौशल विकास, गुणवत्त्तापूर्ण शिक्षा, स्वास्थ्य और जैविक खेती आदि कार्यक्रमों पर ध्यान केन्द्रित किया गया है।उन्होंने कहा कि प्रदेश में अपने दो माह के छोटे से कार्यकाल के दौरान उन्होंने विभिन्न सामाजिक मुद्दों को केन्द्रित कर समाज में नवाचार को दिशा देने का प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए बड़े स्तर पर अभियान चलाया जिसके तहत लगभग 50 हजार किसानों को जोड़ा गया है। उन्होंने प्रदेश सरकार के महत्वाकांक्षी कार्यक्रम जन मंच के सफल कार्यन्वयन और हाल ही में संपन्न ग्लोबल इन्वेस्टर्स मीट की भी जानकारी दी।राज्यपाल ने कहा कि संवेदनशील जम्मू-कश्मीर व चीन के साथ सीमा, पर्यटकों की भारी संख्या में आवाजाही, निर्वासित तिब्बत सरकार की उपस्थिति, कठिन भौगोलिक क्षेत्र और विपरीत जलवायु परिस्थितियां होने के बावजूद हिमाचल एक शान्त प्रदेश है। उन्होंने चीन से सटे राज्य किन्नौर और लाहौल-स्पिति क्षेत्र में बेहतर आधारभूत ढांचे, संचार व्यवस्था और तकनीक की उपलब्धता पर बल देते हुए कहा कि इसके लिए आवश्यकतानुसार बजट बढ़ाने का आग्रह किया। उन्होंने प्रदेश को सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण लेह क्षेत्र को हिमाचल से जोड़ने के लिए ब्राॅडगेज रेल लाइन और अन्तरराष्ट्रीय स्तर की हवाई पट्टी के निर्माण की आवश्यकता पर भी बल दिया।श्री दत्तात्रेय ने कहा कि नवीन शिक्षा नीति-2019 का प्रारूप सही दिशा में लिया गया कदम है। उन्होंने आध्यात्मिक और नैतिक शिक्षा के आधुनिक शिक्षा के साथ सामंजस्य स्थापित करने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि सहानुभूति, सौहार्द, वैश्विक भाईचारा आदि हमारी शिक्षा व्यवस्था के अंग होने चाहिए।

 

Tags: Bandaru Dattatreya

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD