Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल

 

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने राष्ट्रीय एकता दिवस पर शपथ दिलाई

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

नई दिल्ली , 31 Oct 2019

Last updated on: Oct 31, 2019, 00:00 IST

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने सरदार वल्लभभाई पटेल की 144वीं जयंती के अवसर पर आज नई दिल्ली में रक्षा मंत्रालय के वरिष्ठ सैनिक और असैनिक अधिकारियों के साथ राष्ट्रीय एकता दिवस पर शपथ ली। संयुक्त आधुनिक भारत के निर्माता को याद करते हुए रक्षामंत्री ने अधिकारियों के साथ राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा की रक्षा करने की शपथ ली।स्वतंत्र भारत के पहले गृहमंत्री के रूप में सरदार पटेल ने भारतीय संघ में 560 से अधिक रियासतों को जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सरकार ने 2014 में उनके जन्मदिन को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाने का फैसला किया था। रक्षामंत्री ने इस अवसर पर पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को उनकी पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।इस अवसर पर सेनाध्यक्ष जनरल बिपिन रावत, रक्षा सचिव डॉ. अजय कुमार, सचिव (भूतपूर्व सैनिक कल्याण) श्रीमती संजीवनी कुट्टी, सचिव (रक्षा वित्त) श्रीमती गार्गी कोल, नौसेना उप प्रमुख वाइस एडमिरल जी.अशोक कुमार और अन्य वरिष्ठ सैनिक और असैनिक अधिकारियों ने भी शपथ ली।

 

Tags: Rajnath Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD