Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

नितिन गडकरी ने देश में डिजाइन और उत्पाद विकास केन्द्रों की स्थापना के लिए बुलाई गई बैठक की अध्यक्षता की

डिजाइन घर खादी को अपनी डिजाइन आधुनिक बनाने में मदद करेंगे

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 25 Sep 2019

Last updated on: Sep 25, 2019, 00:00 IST

केन्द्रीय सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (एमएसएमई) मंत्रालय के अंतर्गत खादी और ग्रामद्योग आयोग (केवीआईसी) ने देश में राष्ट्रीय डिजाइन और उत्पाद विकास केन्द्र स्थापित करने का प्रस्ताव किया है ताकि खादी संस्थान बाजार मांग के अनुसार समय के रूझान के अनुरूप डिजाइन विकसित कर सकें। केन्द्रीय सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम तथा सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी आज इस संदर्भ में तौर-तरीकों पर विचाक करने के लिए बुलाई गई बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक में एमएसएमई सचिव डॉ. अरुण कुमार पांडा, वस्त्र सचिव श्री रवि कपूर, खादी और ग्रामद्योग आयोग के अध्यक्ष श्री वी.के. सक्सेना, जानी-मानी डिजाइनर सुश्री ऋतु बेरी, श्री रोहित बल, श्री जे.जे. वलाया, श्री राघवेन्द्र राठौर तथा एमएसएमई और वस्त्र मंत्रालय, के.वी.आई.सी., राष्ट्रीय डिजाइन संस्थान (एनआईडी), राष्ट्रीय फैशन टेक्नोलॉजी संस्थान (एनआईएफटी) के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए।श्री गडकरी ने कहा कि खादी के उत्पाद और बिक्री को अधिक से अधिक बढ़ाने और इसे वैश्विक ब्रांड बनाने के लिए डिजाइन को परम्परा से समझौता किए बिना आधुनिक बनाने की जरूरत है। उत्पाद डिजाइन को उपभोक्ताओं की पंसद और मांग से जोड़ा जाना चाहिए और इसमें स्थानीय, क्षेत्रीय वरीयताओं और मौसम की आवश्यकताओँ को ध्यान में रखा जाना चाहिए।प्रस्तावित डिजाइन घर खादी संस्थानों को बाजार की मांग के अनुसार उत्पाद विकसित करने में मदद करेंगे। डिजाइन घर की प्राथमिक भूमिका नवीनतम डिजाइन की पहचान करना, उपभोक्ताओं की आवश्कता के अनुसार उसको अपनाना और उत्पादन के लिए विभिन्न तरह की जांच और समीक्षा करना होगा। डिजाइन घर खादी को उपभोक्ताओं का विश्वास प्राप्त करने में मददगार होंगे।खादी और ग्राम उद्योग आयोग का प्रस्ताव पूर्वोत्तर क्षेत्र में डिजाइन केन्द्र स्थापित करने के अलावा देश के पूर्वी, पश्चिमी, उत्तरी और दक्षिण भागों में एक-एक केन्द्र स्थापित करने का है।

 

Tags: Nitin Gadkari

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD