Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस फ्रेंच ओपन : डाब्रोव्स्की-इवान किंग को मात देकर एरानी-वावसोरी ने जीता मिक्स्ड डबल्स खिताब श्रीलंका में बुजुर्गों के केयर सेंटर में लगी भीषण आग, 12 लोगों की मौत और कई घायल यवेट कूपर ने नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की डेल्सी रोड्रिगेज ने नरेंद्र मोदी से मुलाक़ात की नरेन्द्र मोदी ने अहमदाबाद, गुजरात में आयोजित प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप का उद्घाटन किया सर्बानंद सोनोवाल ने कोलकाता में सुवेंदु अधिकारी से मुलाकात की प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने मार्च 2027 तक 12 फुट की हर सड़क को 18 फुट चौड़ा करने के निर्देश दिए नायब सिंह सैनी ने सभी विभागों को अपने 5 साल का रोडमैप एआई टूल पर अपलोड करने के दिए निर्देश हरियाणा के विभिन्न बोर्डों एवं आयोगों के नवनियुक्त अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों ने पंचकूला में ग्रहण किया पदभार

 

सत्य पाल जैन ने आर्यन्स द्वारा भारत में कानूनी शिक्षा पर आयोजित सेमिनार मे की शिरकत

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 14 Sep 2019

Last updated on: Sep 14, 2019, 00:00 IST

आर्यन्स कॉलेज ऑफ़ लॉ ने आज पीएचडी कक्ष सेक्टर -31, ए में कानूनी शिक्षा में समस्याएं और परिप्रेक्ष्य विषय पर एक सेमिनार का आयोजन किया। इस अवसर पर भारत के अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल श्री सत्य पाल जैन मुख्य अतिथि थे। आर्यन्स कॉलेज ऑफ लॉ के एलएलबी और बीए-एलएलबी के छात्रों ने समारोह में भाग लिया।पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय बार एसोसिएशन के अध्यक्षश्री डीपीएस रंधावा; पंजाब विश्वविद्यालय के विधि विभाग के प्रोफेसर डॉ विजय नागपाल; पंजाब वकील एसोसिएशन और जिला बार एसोसिएशन, लुधियाना के अध्यक्ष श्री अशोक मित्तल;  भारत के सर्वोच्च न्यायालय और यूके, यूएस और यूरोपीय संघ के अंतर्राष्ट्रीय वकील श्री मनुज भारद्वाज  इस अवसर पर विशेष अतिथि थे। आर्यन्स ग्रुप के चेयरमैन डॉ अंशु कटारिया ने समारोह की अध्यक्षता की। मैनचैस्टर लॉ स्कूल से आए प्रतिनिधियों ने भारतीय और यूके के बीच कानूनी शिक्षा में अंतर पर छात्रों के साथ बातचीत की ।श्री सत्य पाल जैन ने कहा कि कानूनी पेशा सबसे पवित्र और महान पेशा है। उन्होंने छात्रों को निर्देशित किया कि कड़ी मेहनत ही सफलता का मुख्य कारक है क्योंकि देश मे अनगिनत लोगों के उदाहरण हैं जो छोटे परिवारों से आते हैं लेकिन अब मेहनत के बल पर राष्ट्र की सेवा कर रहे हैं। 

उन्होंने आगे कहा कि न्यायाधीशों की संख्या बढ़ाने का प्रयास किया जाना चाहिए। तकनीक को व्यापक रूप से अपनाया जाना चाहिए। विवादों को हल करने के लिए आंतरिक तंत्र को मजबूत बनाया जाना चाहिए।डीपीएस रंधावा ने कहा कि कानूनी शिक्षा के उद्देश्य की पूर्ति करना सिस्टम व सरकार का मुख्य होना चाहिए।  उन्होंने आगे कहा कि सबसे बड़ा लोकतंत्र होने के नाते, भारत में सबसे अच्छी कानूनी शिक्षा होनी चाहिए जो कि राष्ट्र और समाज का नेतृत्व करने के लिए सक्षम पेशेवरों, विधायकों, कानूनी प्रकाशकों आदि से आएगी।डॉ विजय नागपाल ने कहा कि कानूनी शिक्षा प्रणाली में सबसे बड़ा अंतर सैद्धांतिक और व्यावहारिक भागों के बीच है। कानून संस्थानों के विकास को आगे बढ़ाने की आवश्यकता है। उन्होंने आगे कहा कि बार काउंसिल ऑफ इंडिया,  मानव संसाधन विकास मंत्रालय और यूजीसी के बीच बहुत भ्रम है। उन्होंने कहा कि वकीलों और शिक्षकों के लिए नियमित रिफ्रेशर पाठ्यक्रमों की आवश्यकता है ताकि वे  नए घटनाक्रम से अवगत रह सकें।श्री अशोक मित्तल ने कानूनी शिक्षा प्रणाली की  समस्याओं पर चर्चा करते हुए कहा कि भारतीय संस्थानों में आधारभूत सुविधाओं की कमी है जिसमें अच्छे बुनियादी ढाँचे, प्रैक्टिकल आदि शामिल हैं। उन्होंने आगे छात्रों को पेशेवर प्रणाली पर ईमानदारी से प्रयास करने के लिए प्रेरित किया ।

 

Tags: Satya Pal Jain , Aryan College

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD