Sunday, 05 May 2024

 

 

खास खबरें भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन के समर्थन में विशाल रोड शो,हजारों की संख्या में शामिल हुए लोग उद्योग नगरी बद्दी में आयोजित हुआ मण्डी मिलन समारोह, जयराम ठाकुर और कंगना रनौत ने की शिरकत मलोया व सेक्टर 56 वासी 500 से ज्यादा लोग भाजपा में हुए शामिल मुख्यमंत्री भगवंत मान ने खरड़ में मलविंदर कंग के लिए किया चुनाव प्रचार, बड़ा रोड शो कर लोगों को किया संबोधित आपदा में भाजपा नेताओं ने रुकवाई केंद्र से मिलने वाली आर्थिक मदद : सुखविंदर सिंह सुक्खू कई युवा बीजेपी छोड़कर आप में हुए शामिल औजला का आप पर प्रहार- खड़ा झाड़ू झगड़े और बर्बादी की निशानी गंदे नाले को बंद करना स्टेट की जिम्मेदारी भगवंत मान ने गुजरात के भरूच में चैतर वसावा के लिए किया प्रचार निर्दलीय चुनाव लड़े मनीष तोमर कांग्रेस में शामिल भाजपा सरकार ने खजाना लुटाकर प्रदेश को कंगाल किया : सुखविंदर सिंह सूक्खू मतदान के दिन लगाई जाएगी एनसीसी कैडेटों की ड्यूटी संगरूर हलके के गांवों में मीत हेयर द्वारा किए गए रोड शो और रैलियों में भारी भीड़ उमड़ी कांग्रेस ने लुधियाना के डेहलों में खोला चुनावी कार्यालय आगामी फिल्म 'टिप्सी' को लेकर बेहद उत्साहित हैं अलंकृता सहाय राष्ट्रीय दल किसानों पर कहर ढाकर पंजाब को आग में झौंकना चाहते हैं:एन.के.शर्मा आर्थिक तंगी के बावजूद कांग्रेस ने दी 1.36 लाख कर्मचारियों को पुरानी पेंशन- सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू व्यापार के लिए जल्द खुलेगा वाघा बॉर्डर - गुरजीत औजला पंजाब में कांग्रेस के इलावा ओर कोई पार्टी मजबूत नहीं : अमरिंदर सिंह राजा वडिंग राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का शिमला पहुंचने पर गर्मजोशी से स्वागत क्रिकेट आइकॉन और ब्रैंड एंबेसडर एम एस धोनी को लेज़ ने लिमिटेड-एडिशन कलेक्टर पैक के माध्यम से दी खास सलामी

 

पंजाब सरकार द्वारा ‘सर्व धर्म सम्मेलन’ के द्वारा स्वर्गीय मुख्यमंत्री बेअंत सिंह को श्रद्धांजलि भेंट

पुण्यतिथि के मौके करवाए गये राज्य स्तरीय समागम में कई मंत्रियों और राजनैतिक नेताओं ने की शमूलियत

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 31 Aug 2019

पंजाब सरकार ने यहां स्वर्गीय मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की 24वीं पुण्यतिथि शहीदी स्मारक सैक्टर-42 में आज ‘सर्व धर्म सम्मेलन’ करके मनायी।पंजाब सरकार के अधिकारिक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि इस अवसर पर पंजाब के 12वें मुख्यमंत्री स. बेअंत सिंह, जिन्होंने पंजाब की शान्ति और सदभावना के लिए बलिदान दिया, की याद में राज्य स्तरीय समागम करवाया गया। इस मौके पर स. बेअंत सिंह के पोते और सांसद रवनीत सिंह बिट्टू ने स्वर्गीय मुख्यमंत्री की तरफ से शुरू की गई विकास नीतियों और स्कीमों को आगे ले जाने का प्रण दोहराया, जबकि उनके दूसरे पोते और विधायक गुरकीरत सिंह कोटली ने अपने दादा जी के साथ बिताईं यादें याद की और उनके द्वारा दिखाईं नैतिक मूल्यों को सार्वजनिक जीवन में अपनाने का प्रण भी लिया। उन्होंने कहा कि पंजाब की शान्ति और सदभावना के लिए स. बेअंत सिंह ने अपने जीवन का बलिदान दिया। उन्होंने कहा कि स. बेअंत सिंह की तरफ से एक निडर मुख्यमंत्री के तौर पर निभाई गई सेवाओं को हमेशा याद रखा जायेगा और वह हमेशा सख्त और समर्पित नेता के तौर पर जाने जाते रहेंगे।स. कोटली ने कहा कि स. बेअंत सिंह ने राज्य की एकता और भाईचारिक सांझ बहाल करने के लिए अथक योगदान डाला था और अब हम देश के सामाजिक आदर्शों को नुकसान पहुंचाने वालों के मंसूबों को कामयाब नहीं होने देंगे। उन्होंने कहा कि स. बेअंत सिंह ने चार दशक तक लोगों के हितों की रक्षा की और ऐसी मिसाल कम ही देखने को मिलती है। हमें आज उनके द्वारा दिखाऐ रास्ते पर चलने की ज़रूरत है।

इस मौके पर स. बेअंत सिंह के पारिवारिक सदस्यों में से गुरइकबाल सिंह और बिक्रम सिंह मोफऱ के अलावा पंजाब के कैबिनेट मंत्री श्री तृप्त राजिन्दर सिंह बाजवा, राणा गुरमीत सिंह सोढी, श्री बलबीर सिंह सिद्धू, श्री साधु सिंह धर्मसोत और श्री भारत भूषण आशु उपस्थित थे। प्रार्थना सभा में पहुँचे अन्य नेताओं में पंजाब मंडी बोर्ड के चेयरमैन लाल सिंह, श्री मलकीत सिंह दाखा, श्री अंगद सैनी, श्री सुरिन्दर कुमार डाबर, श्री गुरप्रीत सिंह जी.पी., श्री संतोख सिंह भलाईपुर, श्री अमरीक सिंह ढिल्लों और श्री लखवीर सिंह (सभी विधायक) और पूर्व मंत्री तेज प्रकाश कोटली शामिल थे।सर्व धर्म सभा में श्री अजीत इन्द्र सिंह मोफऱ, श्री तरलोचन सिंह सूँढ (दोनों पूर्व विधायक), श्री हरकेश चंद शर्मा मछली कलाँ और श्री हरविन्दर सिंह खनौड़ा (दोनों जनरल सचिव पी.पी.सी.सी.), पी.पी.सी.सी. के प्रवक्ता श्री राज बख्श, चेयरमैन इम्परूवमैंट ट्रस्ट लुधियाना श्री रमन, प्रधान नगर कौंसिल खन्ना श्री विक्की मेहता, प्रधान जि़ला कांग्रेस कमेटी श्री गुरदेव सिंह लापरा, प्रधान जि़ला कांग्रेस कमेटी श्री मुक्तसर साहिब श्री हरचरन सिंह सोथा बराड़, चेयरमैन ओ.बी.सी. सैल्ल पी.पी.सी.सी. गुरिन्दर बिल्ला, मुख्यमंत्री के ओ.एस.डी. श्री दमनजीत मोही, श्री अश्वनी शर्मा, मैंबर जि़ला परिषद श्री यादविन्दर यादू, प्रधान कांग्रेस सेवा दल पंजाब श्री निर्मल कैड़ा, श्री मलकीत सिंह गोगा, श्री मेजर सिंह भैनी, श्री सुखवंत सिंह दुग्गरी, श्री जी.एस. रियाड़, श्री डी.एस. सरोआ, पूर्व लोक सम्पर्क अधिकारी श्री उजागर सिंह, विधायक श्री गुरकीरत कोटली के राजनैतिक सचिव नीरज वर्मा और श्री तेजिन्दर सिंह कुन्नर भी पहुँचे।स्वर्गीय मुख्यमंत्री को श्रद्धाँजलि भेंट करने वालों में पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कई अन्य सीनियर अधिकारी, जि़ला इकाईयों के प्रधान और विभिन्न सामाजिक और धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधि शामिल थे।

 

Tags: Gurkirat Singh Kotli , Ravneet Singh Bittu

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD