Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल

 

त्रलोक सिंह चौहान को अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में शपथ दिलाई गई

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज

शिमला , 23 Feb 2014

Last updated on: Feb 23, 2014, 00:00 IST

त्रलोक सिंह चौहान को आज हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में शपथ दिलाई गई। हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के कार्यकारी मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति मंसूर अहमद मीर ने उन्होंने एक गरिमापूर्ण समारोह में पद की शपथ दिलाई। महा पंजीयक ए.सी. डोगरा ने शपथ समारोह की कार्यवाही का संचालन किया।न्यायमूर्ति चौहान का जन्म 9 जनवरी, 1964 को शिमला जिले के रोहडू में हुआ। उन्होंने बिशप कॉटन स्कूल शिमला से शिक्षा प्राप्त की और पंजाब विश्वविद्यालय चण्ड़ीगढ़ से विधि की शिक्षा हासिल की। वे 1989 में हिमाचल प्रदेश बार कौंसिल के साथ अधिवक्ता के रूप में पंजीकृत हुए। उन्होंने विधि की सभी शाखाओं में कार्य किया। श्री चौहान ने विभिन्न निगमों, बोर्डों, वित्तीय संस्थाओं, सार्वजनिक एवं निजी कम्पनियों, शिक्षण संस्थाओं, सहकारिता समितियों इत्यादि की ओर से मामलों की पैरवी की। वे हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड तथा हिमाचल प्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के स्टैंडिंग कौंसल एवं विधिक परामर्शदाता भी रहे। न्यायमूर्ति चौहान न्यायिक सहायता कार्यक्रमों से जुड़े रहे हैं। वे हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय तथा अधीनस्थ न्यायालयों में लगाई गई विभिन्न लोक अदालतों के सदस्य भी रहे। प्रदेश उच्च न्यायालय ने उन्हें विभिन्न जल विद्युत परियोजनाओं, रज्जु मार्ग इत्यादि द्वारा पर्यावरण कानून की अवहेलना से सम्बन्धित, प्लास्टिक तथा तम्बाकू उत्पादों पर प्रतिबन्ध, ठोस कचरा प्रबन्धन योजनाओं का कार्यान्वयन तथा प्रदेश में सडक़ निर्माण नीति बनाने जैसे महत्वपूर्ण मामलों में ‘एमीकस क्यूरे’ नियुक्त किया।  हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति संजय करोल, न्यायमूर्ति राजीव शर्मा, न्यायमूर्ति वी.के. शर्मा और न्यायमूर्ति धर्मचन्द चौधरी, प्रदेश के लोकायुक्त न्यायमूर्ति लोकेश्वर सिंह पांटा, हिमाचल प्रदेश राज्य उपभोक्ता आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति सुरजीत सिंह, सेवानिवृत्त न्यायाधीश न्यायमूर्ति श्री भवानी सिंह, न्यायमूर्ति श्री सुरेन्द्र सिंह, न्यायमूर्ति श्री डी.पी.सूद, महाधिवक्ता श्री श्रवण डोगरा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री वी.सी. फारका, नगर निगम शिमला के उप महापौर श्री टिकेन्द्र पंवार, पूर्व उप महापौर श्री हरीश जनारथा, पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक दुल्लर, उच्च न्यायालय के पंजीयक सर्वश्री सुरेश्वर ठाकुर, सुशील कुकरेजा, के.एस. चन्देल और अरविन्द मल्होत्रा, हिमाचल प्रदेश न्यायिक अकादमी के निदेशक श्री सी.बी. बरोवालिया, हिमाचल प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के सदस्य सचिव श्री वीरेन्द्र सिंह, बार कौंसिल के सदस्य तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

 

Tags:

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD