Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं : सीएम मोहन यादव मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला : गौतम गंभीर पंजाब में प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर सख्ती, अरविंद केजरीवाल बोले-भगवंत मान सरकार का फैसला ऐतिहासिक स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस, धर्मेंद्र प्रधान ने की समीक्षा पीयूष गोयल ने तिरुमला की पहाड़ियों में लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण को बताया सामूहिक जिम्मेदारी त्रिपुरा हो या फिर बंगाल-बिहार, हम जनसांख्यिकीय बदलाव नहीं होने देंगे : अमित शाह रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील, कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर लगाया पौधा, बोले-पर्यावरण बचेगा तो प्रकृति बचेगी

 

अमित शाह ने कश्मीर, पूर्वोत्तर के मुद्दे पर विस्तृत बैठकें की

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 04 Jun 2019

Last updated on: Jun 04, 2019, 00:00 IST

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मंगलवार को जम्मू एवं कश्मीर और पूर्वोत्तर क्षेत्र के मुद्दे पर विस्तृत बैठकें की।शाह जम्मू एवं कश्मीर में इस वर्ष राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव और अमरनाथ यात्रा से पहले अपना ध्यान सुरक्षा और विकास पहलों पर केंद्रित कर रहे हैं। चुनाव इस वर्ष संभवत: अक्टूबर-नवंबर में हो सकते हैं।अधिकारी ने बताया कि अमरनाथ यात्रा की शुरुआत एक जुलाई को होगी और इसकी समाप्ति 15 अगस्त को होगी।अधिकारी ने कहा कि गृहमंत्री ने आतंकवादियों पर दबाव बनाने और विधानसभा चुनाव व अमरनाथ यात्रा को दुर्घटना मुक्त बनाने पर जोर दिया। इसके साथ ही सीमा क्षेत्रों की स्थिति पर भी चर्चा की गई।बैठक में केंद्रीय गृहसचिव राजीव गौबा, खुफिया विभाग के प्रमुख राजीव जैन और अतिरिक्त सचिव(जम्मू एवं कश्मीर) कुमार ज्ञानेश और मंत्रालय के शीर्ष अधिकारी मौजूद थे।बैठक के दौरान अनुच्छेद 35ए और अनुच्छेद 370 पर भी चर्चा की गई।एक जून को कार्यभार संभालने के बाद, शाह ने जम्मू एवं कश्मीर के मुद्दे पर दो बैठकें और मंगलवार को एक तीसरी बैठक आयोजित की।इसके अलावा, शाह ने पूर्वोत्तर मुद्दे पर एक और बैठक की, जिसके तहत सर्वोच्च न्यायालय की ओर से दी गई समयसीमा के अंदर असम में एनआरसी का काम पूरा करने के बारे में चर्चा हुई।पूर्वोत्तर के संयुक्त सचिव सत्येंद्र गर्ग ने पूर्वोत्तर राज्यों के मुद्दे पर एक विस्तृत प्रजेंटेशन दिया।

 

Tags: Amit Shah

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD