Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

एलपीयू के रिसर्चर की शॉर्ट फिल्म लंदन फिल्म फेस्टीवल में सिलैक्ट

इंगलैंड के लिफ्ट-ऑफ सेशंस फिल्म फेस्टीवल-2019 में चयनित डॉ अमन सिंह की लघु फिल्म का शीर्षक है 'कलर

Listen to this article

5 Dariya News

जालन्धर , 22 May 2019

Last updated on: May 22, 2019, 00:00 IST

प्रत्येक बच्चे के जीवन में शिक्षा के महत्व के बारे में जागरूकता फैलाते हुए लवली प्रोफैशनल यूनिवर्सिटी के रिसर्चर डॉ अमन सिंह ने संदेश उन्मुख लघु फिल्म 'कलर का निर्माण किया है। इंगलैंड के सुप्रसिद्ध लिफ्ट ऑफ सेशंस फिल्म फेस्टीवल 2019 में इस फिल्म का चयन किया गया है। एलपीयू के इस रचनात्मक रिसर्चर तथा उसकी टीम के सदस्यों, जो कि एलपीयू के ही विद्यार्थी व टैक्नीशियन हैं को बधाई देते हुए एलपीयू के चांसलर श्री अशोक मित्तल ने डॉ सिंह को अपनी बहुमुखी प्रतिभा और कड़ी मेहनत के माध्यम से समाज को जागृत करने में सदैव आगे बढ़ते रहने के लिए प्रेरित किया।चयनित फिल्म के बारे में सांझा करते हुए डॉ सिंह ने बताया-'हमारे समाज में बड़ी संख्या में वंचित बच्चे हैं, जो नि:संदेह खुशी से रह रहे हैं, लेकिन वे सभी अपने आसपास होने वाली घटनाओं से अज्ञानता के कारण अंजान हैं। केवल शिक्षा ही उन्हें जागरूक कर सकती है और समाज के हम सभी जागरूक लोगों को ऐसे बच्चों का सहारा बनना होगा। जब हम यह सुनिश्चित कर लेंगे कि प्रत्येक बच्चा शिक्षा प्राप्त करने के लिए किसी न किसी स्कूल में जा रहा है तो हमारे सपनों में बसने वाला जागृत और शांतिपूर्ण-प्रगतिशील संसार वास्तव में एक वास्तविकता बन कर उभरेगा। इस संदर्भ में मेरी फिल्म 'कलर से पता चलता है कि खुशी और जागरूकता एक बच्चे के जीवन में दो सबसे महत्वपूर्ण पहलू हैं। और हर बच्चे को अपने जीवन को पूरी तरह से रंग-बिरंगा देखने के लिए इन दोनों पहलूओं का अधिकारी होना चाहिए।

डॉ अमन ने यह भी सांझा किया कि कंप्यूटर इंजीनियरिंग डोमेन से संबंधित होने के बावजूद वह एलपीयू और उसके फिल्म प्रॉडक्शन विभाग के विद्यार्थियों की मदद से अपने ज्ञान और सामाजिक जागृति के जुनून को आगे बढ़ाने में सक्षम रहा है। एलपीयू के विद्यार्थियों में से एक मोहित बांसल ने डॉ अमन की फिल्म को संपादित किया; विवेक वर्मा ने संगीत दिया; कैमरा टीम में जुगराज, पवन, देव, ऋषभ, अनित राज शामिल रहे; पोस्टर का डि•ााईन तनिष्क बिस्वास ने किया; तथा कास्ट और क्रू टीम में स्वर्गीय बिकाश कांत और लक्की शामिल रहे।इंगलैंड की फिल्म इंडस्ट्री का लिफ्ट-ऑफ सैशंस एक मासिक ऑनलाईन शोकेस है जो विश्व स्तर पर प्रस्तुत लघु और फीचर फिल्मों के मासिक संग्रह की स्क्रीनिंग के लिए समर्पित है। इस फेस्टीवल का अन्य से अलग होने का कारण है कि इसका उद्देश्य प्रत्येक चयनित फिल्म को अधिक से अधिक दर्शकों तक पहुंचाना है। 'कलर की प्रस्तुति भी जल्द ही ब्रिटिश स्क्रीन पर की जाएगी जो वास्तव में एक शानदार अवसर है। लिफ्ट-ऑफ सेशंस फिल्म फेस्टीवल का आयोजन लिफ्ट-ऑफ गलोबल नेटवर्क द्वारा किया जाता है जो कि वास्तविक इंडिपैंडेंट सिनेमा का दुनिया भर में एकमात्र एक्सचेंज है। उल्लेखनीय है कि लिफ्ट ऑफ गलोबल नेटवर्क पलैनेट पर सबसे प्रसिद्ध फिल्म स्टूडियो में से एक है और इसका मुख्यालय इंगलैंड में पाइनवुड स्टूडियो में स्थित है जो कि फिल्म इंडस्ट्री का मुख्य केंद्र है।

   

 

Tags: Lovely Professional University

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD