Sunday, 19 May 2024

 

 

खास खबरें पंजाब के औद्योगिक विकास को देंगे गति, लाएंगे टॉप पर : विजय इंदर सिंगला कांग्रेस पार्टी के लोकसभा उम्मीदवार विजय इंदर सिंगला की जीत सुनिश्चित होगी : गुरप्रताप पडियाला दर्जी के पास ही पड़ा रहेगा जयराम का नया काला कोट, दिन में सपने देखना छोड़ें : ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू 2024 लोकसभा चुनाव ऐतिहासिक : पवन खेड़ा अमृतपाल को बंदी सिंह की श्रेणी में नही रखा जा सकता : सुखबीर सिंह बादल शिरोमणी अकाली दल ने चुनाव आयोग से किसानों को धमकाने के लिए हंसराज हंस के खिलाफ कार्रवाई करने का आग्रह किया अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने लुधियाना में बदलाव के लिए विजन डॉक्यूमेंट 'ड्राइव इट' पेश किया मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कुरुक्षेत्र से 'आप' उम्मीदवार डॉ. सुशील गुप्ता के लिए किया प्रचार महिला सशक्तिकरण तो दूर महिलाओं का सम्मान तक नहीं करते "आप" नेता : जय इंद्र कौर वर्ल्ड क्लॉस की स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए वचनबद्ध : विजय इंदर सिंगला इलेक्शन लोकतंत्र है और यहां हथियारों की नहीं बल्कि विचारों की लड़ाई होनी चाहिए : गुरजीत सिंह औजला अकाली दल के घोषणा पत्र में पंथक और क्षेत्रीय मजबूती का आहवाहन परिवर्तन की सरकार ने किया पंजाब को कर्जदार - गुरजीत औजला डॉ. एस.पी. सिंह ओबेरॉय के प्रयासों से जालंधर जिले के युवक का शव पहुंचा भारत दो साल में हमारी सरकार और मेरे काम को देखें, फिर तय करें कि आपको क्या चाहिए: मीत हेयर सीपीआई एम.एल. (लिबरेशन) ने की गुरजीत औजला के पक्ष में चुनावी रैली सनौर में अकाली दल प्रत्याशी के कार्यालय का उदघाटन खरड़ में निर्माणाधीन श्री राम मंदिर का दौरा करने के लिए माननीय राज्यपाल पंजाब को अनुरोध पत्र परनीत कौर व गांधी पटियाला हलके के लिए कोई प्रोजैक्ट नहीं लाए:एन.के.शर्मा मलोया में 20 मई को योगी आदित्य नाथ की विशाल चुनावी जनसभा-प्रदेशाध्यक्ष जतिंदर पाल मल्होत्रा फिल्म 'करतम भुगतम ' को ऑडियंस का प्यार और बॉक्स ऑफिस पर मिली सफलता

 

महिलाओं के सम्मान को लेकर काफी संजीदा हूं : विवेक ओबेरॉय

Listen to this article

5 Dariya News

नई दिल्ली , 21 May 2019

अभिनेता विवेक ओबेरॉय के अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन पर आपत्तिजनक ट्वीट के बाद लोग इसे महिलाओं के प्रति 'असम्मान' की भावना से जोड़कर देख रहे हैं जबकि विवेक का यह कहना है कि महिलाओं के सम्मान करने के बारे में वह हमेशा से बेहद सावधान रहे हैं।राष्ट्रीय महिला आयोग ने सोमवार को एक्जिट पोल पर किए गए विवेक के ट्वीट को 'नारी-द्वेषी' बताया और उनके ट्वीट पर विवेक से प्रतिक्रिया की मांग भी की। इससे पहले, महाराष्ट्र राज्य महिला आयोग ने विवेक के इस पोस्ट को महिलाओं के प्रति असम्मान बताया।विवेक ने इस बारे में सोमवार को मीडिया से बात करते हुए कहा कि वे महिला सशक्तीकरण पर पिछले दस सालों से काम कर रहे हैं, लेकिन इसका जिक्र उन्होंने कभी सोशल मीडिया पर नहीं किया।विवेक ने यह भी कहा कि वह महिला आयोग से मिलना चाहते हैं और अगर उनसे बात कर उन्हें लगता है कि उन्होंने वाकई में गलत किया है तो वह मांफी जरूर मागेंगे।ज्ञात हो कि, विवेक ओबेरॉय द्वारा शेयर की गई इस तस्वीर में तीन अलग-अलग तस्वीरों को जोड़ा गया था। जिनमें से पहली तस्वीर में ऐश्वर्या, सलमान खान के साथ नजर आ रही थीं, दूसरे में वह विवेक ओबेरॉय संग और तीसरे में ऐश्वर्या, अभिषेक बच्चन और अपनी बेटी आराध्या संग दिख रहीं थीं। इन तीनों तस्वीरों को एक्जिट पोल के नतीजों से जोड़ा गया था।विवेक इस दिन अपनी आने वाली फिल्म 'पीएम नरेंद्र मोदी' की फर्स्ट स्क्रीनिंग के चलते दिल्ली में मौजूद थे। यह फिल्म 24 मई को रिलीज होगी जिसे ओमंग कुमार ने निर्देशित किया है। 

 

Tags: Bollywood

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD