Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

हिमाचल में 69 राजमार्ग परियोजनाओं को केंद्र की मंजूरी : नितिन गडकरी

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 01 May 2019

Last updated on: May 01, 2019, 00:00 IST

केंद्रीय परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने बुधवार को कहा कि केंद्र सरकार ने हिमाचल प्रदेश में 69 राष्ट्रीय राजमार्गो को मंजूरी प्रदान की, जिनमें से अधिकांश पर काम चल रहा है।उन्होंने कहा कि प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार ने केंद्र सरकार की मदद से विकास कार्य को रफ्तार दी है। भाजपा नेता गडकरी प्रदेश की राजधानी से 300 किलोमीटर दूर किन्नौर जिले के सांगला में एक चुनावी जनसभा में बोल रहे थे।उन्होंने कहा, "सड़क नेटवर्क मजबूत होने से पिछले पांच सालों में पर्यटन कारोबार बढ़ा है और प्रदेश पर्यटन के मानचित्र पर अपनी नई छाप छोड़ी है।"केंद्रीय मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार ने 6,000 रुपये सालाना की सहायता राशि पाने के पात्र छोटे किसानों के खातों में सीधा नकदी हस्तांतरण करने का फैसला लिया है और 2,000 रुपये की पहली किस्त का भुगतान पहले ही किया जा चुका है। गडकरी ने किन्नौर के लोगों से पार्टी के उम्मीदवार रामस्वरूप शर्मा का समर्थन करने की अपील की, ताकि किन्नौर समेत पूरे मंडी संसदीय क्षेत्र का तेजी से विकास सुनिश्चित हो। हिमाचल प्रदेश के चार लोकसभा क्षेत्रों -शिमला, कांगड़ा, हमीरपुर और मंडी- में 19 मई को मतदान होगा।

 

Tags: Nitin Gadkari

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD