Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने 12 प्रतिशत से कम नमी वाला अनाज बिना किसी देरी से मंडियों में से उठाने के लिए एफ.सी.आई. को कहा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

फरीदकोट , 24 Apr 2019

Last updated on: Apr 24, 2019, 00:00 IST

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने 12 प्रतिशत से कम नमी वाला सारा अनाज बिना किसी देरी से मंडियों में से उठाने के लिए भारतीय खाद्यनिगम(एफ.सी.आई.) को कहा है।संगरूर से फरीदकोट जाते हुए रास्ते में एक मंडी के अचानक दौरे के दौरान मुख्यमंत्री ने 12 प्रतिशत से कम नमी वाला गेहूँ मंडियों में से उठाये जाने को यकीनी बनाने के लिए एफ.सी.आई. को निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने अनाज में नमी की मात्रा की खुद जांच करने के लिए अचानक इस मंडी में रुके थे।कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने रोजाना के आधार पर खरीद सरगर्मियों की निगरानी रखने और इसकी उनको विस्तृत रिपोर्ट भेजने के लिए डिप्टी कमिश्नर को कहा है जिससे खरीद प्रक्रिया में आगामी किसी भी समस्या या देरी को प्राथमिकता के आधार पर निपटा जा सके।एफ.सी.आई. द्वारा गेहूँ की खरीद न करने के लिए कुछ किसानों द्वारा की गई शिकायत के जवाब में मुख्यमंत्री ने तुरंत मंडी में खरीद के इंचार्ज एफ.सी.आई. के इंस्पेक्टर को बुलाया और उसे बिना किसी और देरी से अनाज उठाने के लिए निर्देश दिए।

इससे पहले इस हफ़्ते के शुरू में मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को एक पत्र लिख कर मौजूदा खरीद सीजन के दौरान गेहूँ की खरीद के मापदण्डों में ढील देने की माँग की थी क्योंकि बेमौसमी बारिश के कारण फसलों को भारी नुक्सान हुआ था।मुख्यमंत्री ने बारिश के कारण गेहूँ की गुणवत्ता को हुए नुक्सान का मूल्यांकन करने के लिए माहिरों की एक टीम को पंजाब दौरे पर भेजने के लिए केंद्रीय खाद्य मामले खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण प्रणाली मंत्रालय को निर्देश देने के लिए भी प्रधानमंत्री को कहा था जिससे इस सम्बन्ध में संशोधित उचित मापदंड तैयार किये जा सकें।मुख्यमंत्री ने कीमत में बिना किसी कटौती से खरीद मापदण्डों में उचित ढील देने के लिए प्रधानमंत्री से अपील की है। राज्य में 16 अप्रैल से 18 अप्रैल 2019 तक हुयी बारिश और तेज़ हवाओं के कारण फसलों का भारी नुक्सान हुआ है जिस कारणउन्होंने खरीद मापदण्डों में ढील दिए जाने की ज़रूरत पर ज़ोर दिया।कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने कहा था कि पकने पर आई खड़ी फ़सल को बारिश और हवाओं के कारण भारी नुक्सान हुआ और इससे गेहूँ की गुणवत्ता पर फर्क पड़ा। कई स्थानों पर पानी खड़ा होने के कारण गेहूँ का रंग भी काला पड़ गया।

 

Tags: Amarinder Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD