Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

विश्व कप में नंबर-4 स्थान को भर सकते हैं पंत : सौरभ गांगुली

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 19 Mar 2019

Last updated on: Mar 19, 2019, 00:00 IST

आगामी विश्व कप के लिए भारतीय क्रिकेट टीम में नंबर-4 बल्लेबाजी क्रम को लेकर काफी चर्चाएं हो रही हैं।दिल्ली कैपिटल्स टीम के सलाहकार सौरभ गांगुली और कोच रिकी पोंटिंग का मानना है कि युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत विश्व कप में नंबर-4 के लिए उपयुक्त हो सकते हैं।गांगुली ने मंगलवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा, आप देखिए कि पंत का पिछला आईपीएल कैसा रहा था। वनडे में पंत अंदर-बाहर होते रहे हैं क्योंकि महेंद्र सिह धोनी वहां (टीम में) मौजूद हैं। पंत आपका भविष्य हैं। आप अगले 10 वर्षो में उन्हें कई बार देखेंगे। वह भारतीय टीम के लिए एक बहुत बड़े खिलाड़ी होंगे।पोंटिंग ने कहा, भारतीय टीम में नंबर-चार स्थान के लिए मैं उन्हें एक बतौर बल्लेबाज शामिल करना चाहूंगा क्योंकि वह अपनी प्रतिभा से आपको मैच भी जीता सकते हैं। हम चाहते हैं कि वह आईपीएल पर अपना ध्यान दें क्योंकि खिलाड़ी अगर यहां अच्छा करते हैं तो वह विश्व कप के लिए टीम में शामिल हो सकते हैं।गांगुली ने कहा कि आईपीएल नंबर चार के स्थान का फैसला करेगा।उन्होंने कहा, यहां पर कई सारे विकल्प है लेकिन मुझे लगता है कि आईपीएल यह तय करेगा कि किसे यह स्थान मिलेगा। मैंने (चेतेश्वर) पुजारा के लिए कहा था क्योंकि वह अच्छे फॉर्म में हैं।उन्होंने कहा, मैंने देखा है कि जब मैं कप्तान था तो (राहुल) द्रविड़ ने एक बड़ी भूमिका निभाई थी। यदि आपके पास कोई विकल्प नहीं बचता है तो आप उन्हें आजमा सकते हैं। पंत या (अंबाती) रायुडू एक विकल्प हो सकते है। हम तो केवल अपनी राय ही दे सकते हैं लेकिन मुझे लगता है कि कोहली को अच्छे से पता है कि किसे इस स्थान पर होना चाहिए।

कोहली की बल्लेबाजी क्रम का लेकर गांगुली ने कहा, कोहली किसी भी स्थिति में खेल सकते हैं और रन बनाएंगे। लेकिन मैं उन्हें नंबर-3 पर देखना पसंद करूंगा।गांगुली ने साथ ही कहा कि भारतीय टीम केवल अपने कप्तान के ही भरोसे नहीं रहती है।उन्होंने कहा, टीम के खिलाड़ी काफी अच्छे हैं। हमने सोचा नहीं था कि हम चैम्पियंस ट्रॉफी में फाइनल हार जाएंगे। इस टीम में ढेर सारी प्रतिभा है। मैं इस ट्रॉफी (विश्व कप)को जीतना पसंद करूंगा। आपके पास (शिखर) धवन, रोहित (शर्मा), धोनी, कोहली, (जसप्रीत) बुमराह और कई अन्य खिलाड़ी हैं। इस टीम के लिए मेरे पास कोई सलाह नहीं है। मुझे केवल इतना उम्मीद है कि वे खुलकर खेलेंगे।पूर्व भारतीय कप्तान ने कहा, हर पीढ़ी ने चैम्पियन दिया है और कोहली एक चैम्पियन हैं। लेकिन मैं ईमानदारी से कहूं तो इस भारतीय टीम के पास अच्छा प्रदर्शन करने के लिए कोहली के अलावा भी कई अन्य खिलाड़ी हैं। यह एक बहुत अच्छी टीम है जिसमें ज्यादा कमजोरियां नहीं है।गांगुली ने दिल्ली कैपिटलस में तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा के शामिल होने पर कहा, मौजूदा समय में ईशांत शानदार गेंदबाजी कर रहे हैं, जिस तरह से उन्होंने इंग्लैंड और आस्ट्रेलिया में गेंदबाजी की है। वह वास्तव में कड़ी मेहनत कर रहे है। ईशांत में तालमेल बिठाने की क्षमता है।

 

Tags: Sourav Ganguly

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD