Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें नरेन्द्र मोदी ने अहमदाबाद, गुजरात में आयोजित प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप का उद्घाटन किया सर्बानंद सोनोवाल ने कोलकाता में सुवेंदु अधिकारी से मुलाकात की प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने मार्च 2027 तक 12 फुट की हर सड़क को 18 फुट चौड़ा करने के निर्देश दिए नायब सिंह सैनी ने सभी विभागों को अपने 5 साल का रोडमैप एआई टूल पर अपलोड करने के दिए निर्देश हरियाणा के विभिन्न बोर्डों एवं आयोगों के नवनियुक्त अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों ने पंचकूला में ग्रहण किया पदभार गौरव गौतम ने हरियाणा के 23 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सीनियर व जूनियर प्रशिक्षकों के नियुक्ति पत्र सौंपे प्रो. असीम कुमार घोष ने युवाओं से रोजगार सृजक बनकर ‘विकसित भारत’ के निर्माण में योगदान देने का किया आह्वान हरियाणा में नियमों के सरलीकरण से बढ़ी कारोबारी सुगमता पीएम सूर्य घर योजना में हरियाणा को राष्ट्रीय स्तर पर मिले तीन प्रतिष्ठित पुरस्कार शाहपुर में ‘‘ड्राइविंग ट्रेनिंग एवं रिसर्च संस्थान व आटोमेटेड व्हीकल टेस्टिंग स्टेशन’’ स्थापना के लिए जमीन की रजिस्टरी हुई : अनिल विज गुरुग्रामवासियों के लिए बड़ी सौगात प्रदेश के सरकारी पॉलिटेक्निक संस्थानों में शुरू होंगे नए रोजगारोन्मुखी कोर्स : महीपाल ढांडा राज्य सरकार प्रदेश के सरकारी अस्पतालों को अत्याधुनिक सुविधाएं देने के लिए उठा रही है कदम : आरती सिंह राव नांगल चौधरी में 11.65 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक कम्युनिटी हेल्थ सेंटर : आरती सिंह राव मुख्य सचिव को हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशन के चीफ कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की

 

राहुल गांधी ने कहा, शी जिनपिंग से डर गए मोदी, भाजपा ने किया पलटवार

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 14 Mar 2019

Last updated on: Mar 14, 2019, 00:00 IST

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से भयभीत व कमजोर बताया। इसे लेकर भाजपा ने तीखी प्रतिक्रिया दी।राहुल गांधी ने चीन द्वारा जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) प्रमुख मसूद अहजर का नाम वैश्विक आतंकवादी सूची में डाले जाने से रोके जाने के एक दिन बाद मोदी पर हमला बोला।राहुल गांधी ने ट्विटर पर कहा, कमजोर मोदी, शी से डर गए। चीन के भारत के खिलाफ कार्य पर उनके मुंह से एक भी शब्द नहीं निकला। नमो की चीन की कूटनीति है : 1- गुजरात में शी के साथ झूला झूलना, 2-दिल्ली में शी को गले लगाना, 3-चीन में शी के आगे झुक जाना।संयुक्त राष्ट्र की प्रतिबंध समिति बुधवार को चीन द्वारा प्रस्ताव को रोके जाने की वजह से जेईएम प्रमुख को वैश्विक आतंकवादी नामित करने का फैसला नहीं कर सकी। भारत ने इस नतीजे पर निराशा जाहिर की।भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने राहुल गांधी की टिप्पणी पर आपत्ति जाहिर की।उन्होंने कहा, यूएनएससी में चीन द्वारा मसूद अजहर के नाम को रोके जाने से जब भारत दुखी है, तब राहुल गांधी क्यों जश्न के मूड में हैं। मैं जानता हूं आपका ट्वीट पाकिस्तान में निश्चित ही खबर बनेगा।इन दिनों आप पाकिस्तानी मीडिया में अपना नाम देख कर खुशी महसूस कर रहे हैं। डोकलाम तनाव के दौरान चीनी दूतावास और राहुल के मानसरोवर दौरे का संदर्भ देते हुए भाजपा नेता ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष चीनी प्रतिष्ठान के काफी करीब हैं।उन्हें इस निकटता का प्रयोग चीन को यह मनाने में करना चाहिए कि वह मसूद अजहर के खिलाफ कार्रवाई करे। भाजपा नेता ने पूछा कि राहुल गांधी ने क्या तब भी यही बात कही थी जब चीन ने 2009 में इस कदम को रोका था, जब देश में कांग्रेस का शासन था।तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की 1960 की कूटनीति का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, यह आपकी (कांग्रेस) विरासत का परिणाम है कि चीन सुरक्षा परिषद का एक सदस्य है।

 

Tags: Rahul Gandhi , Ravi Shankar Prasad

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD