Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल

 

घर-द्धार के निकट लोगों की समस्याओं का निपटारा कर रहा है जनमंच

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 10 Mar 2019

Last updated on: Mar 10, 2019, 00:00 IST

प्रदेश सरकार राज्य के लोगों की शिकायतों और समस्याओं का उनके घर-द्वार के निकट समाधान सुनिश्चित बनाने के लिए प्रयासरत है, इसी उद्देश्य के मद्देनजर राज्य सरकार ने एक महत्त्वकांक्षी कार्यक्रम जनमंच 3 जून, 2018 को आरंभ किया। इस कार्यक्रम का मुख्य लक्ष्य जनता से सीधा संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं का मौके पर समाधान करना है।यह कार्यक्रम प्रत्येक जिले के एक विधानसभा क्षेत्र में प्रत्येक माह के प्रथम रविवार को आयोजित किया जा रहा है, जिसकी प्रदेश सरकार के मंत्री अध्यक्षता करते हैं। इस दौरान जिले के समस्त अधिकारी मौके पर जन समस्याओं के समाधान के लिए उपस्थित रहते हैं। कार्यक्रम की गंभीरता का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि मुख्यमंत्री स्वयं जनमंच की निगरानी कर रहें है। जनमंच के दौरान नागरिक सेवा संबन्धी विभिन्न प्रमाण पत्र, रसोई गैस वितरण, जलापूर्ति व अन्य सरकारी योजनाओं के प्रगति की समीक्षा जैसे कार्य भी किए जा रहे हैं। इस कार्यक्रम का कार्यान्वयन तीन स्तरों पर किया जा रहा है। प्रथम स्तर पर पूर्व जनमंच की तैयारी के अंतर्गत जनमंच का प्रचार, शिकायतों का पंजीकरण, स्वच्छता अभियान, स्वास्थ्य कैंप, योजनाओं का निरीक्षण इत्यादि किया जाता हैं। जनमंच में लोग अपनी मांगों एवं शिकायतों बारे ऑनलाईन आवेदन कर सकते है तथा जनमंच और ई-समाधान के मध्य समन्वय स्थापित कर आईटी पोर्टल विकसित किया गया है। इसके माध्यम से इन मांग पत्रों और शिकायतों का ऑनलाईन निपटारा किया जा रहा है। जून, 2018 को आरंभ किए गए जनमंच कार्यक्रम में अभी तक 65 विधासभा क्षेत्रों में 126 जनमंच आयोजित किए जा चुके हैं, जिनमें लगभग 30 हजार से अधिक शिकायतें प्राप्त हुई हैं, जिनमें से 27 हजार से अधिक शिकातयों व मांग पत्रों का मौके पर समाधान किया गया है।

जनमंच का मुख्य उद्देश्य सरकार द्वारा लोगों के कल्याण के लिए आरंभ की गई योजनाओं के बारे में जानकारी उपलब्ध करवाने के साथ-साथ ऐसी प्रणाली विकसित करना है, जिसके लिए लोगों को सरकारी कार्यालय के चक्कर न लगाने पड़े बल्कि उनकी समस्याओं व शिकायतों का उनके घर-द्वार पर ही समाधान हो सके।प्रायः यह देखा गया है कि आम लोगों को कल्याण योजनाओं का लाभ उठाने व वित्तीय सुविधाएं प्राप्त करने में कई प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ता है, जिस कारण उन्हें विभिन्न कार्यालयों के चक्कर काटने पड़ते है, जिससे आम जनता के समय व धन दोनों की बर्बादी होती है। इसी उद्देश्य को मद्देनज़र रखकर मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने इस महत्त्वकांक्षी कार्यक्रम की परिकल्पना कर लागू करने का निर्णय लिया, जिससे सरकार का लोगों से सीधा संवाद स्थापित हो सके।जनमंच की लोकप्रियता व लोगों की बड़ी संख्या में भागीदारी को देखते हुए राज्य सरकार ने बड़े जिलों कांगड़ा, मण्ड़ी तथा शिमला में प्रत्येक माह में दो बार जनमंच कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया है। यही नहीं मुख्यमंत्री स्वयं जिला स्तर पर आयोजित होने वाले जनमंच कार्यक्रमों की अध्यक्षता करेंगे।जनमंच कार्यक्रमों में राज्य की आम जनता ने विशेष रूप से अपनी रुचि दिखाई है, जिससे लोगों की प्रशासन से आशाओं और आकांक्षाओं का पता चलता है। जनमंच की सफलता को देखते हुए कहा जा सकता है कि सरकारी योजनाओं में जनता की यदि सक्रिय भूमिका रहे तो बदलाव आने से कोई नहीं रोक सकता।प्रदेशवासियों को जनमंच के रूप में सरकार से सीधे संवाद का जो सशक्त माध्यम मिला है उसका सदुपयोग किया जाना चाहिए। यह कहा जा सकता है कि आने वाले समय में यह जनमंच कार्यक्रम सामाजिक परिवर्तन का संवाहक बनेगा और लोकतंत्र को सुदृढ़ करने में अपनी अह्म भूमिका निभाएगा। जनमंच की सफलता को देखते हुए कई अन्य राज्य भी इसे अपनाने पर विचार कर रहे हैं तथा राष्ट्रीय स्तर पर केन्द्रीय नेतृत्व ने भी इसे सराहा है।

 

Tags: Feature

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD