Monday, 06 May 2024

 

 

खास खबरें अग्निवीर से खफा पूर्व फौजियों का औजला को समर्थन भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन के समर्थन में विशाल रोड शो,हजारों की संख्या में शामिल हुए लोग उद्योग नगरी बद्दी में आयोजित हुआ मण्डी मिलन समारोह, जयराम ठाकुर और कंगना रनौत ने की शिरकत मलोया व सेक्टर 56 वासी 500 से ज्यादा लोग भाजपा में हुए शामिल मुख्यमंत्री भगवंत मान ने खरड़ में मलविंदर कंग के लिए किया चुनाव प्रचार, बड़ा रोड शो कर लोगों को किया संबोधित आपदा में भाजपा नेताओं ने रुकवाई केंद्र से मिलने वाली आर्थिक मदद : सुखविंदर सिंह सुक्खू कई युवा बीजेपी छोड़कर आप में हुए शामिल औजला का आप पर प्रहार- खड़ा झाड़ू झगड़े और बर्बादी की निशानी गंदे नाले को बंद करना स्टेट की जिम्मेदारी भगवंत मान ने गुजरात के भरूच में चैतर वसावा के लिए किया प्रचार निर्दलीय चुनाव लड़े मनीष तोमर कांग्रेस में शामिल भाजपा सरकार ने खजाना लुटाकर प्रदेश को कंगाल किया : सुखविंदर सिंह सूक्खू मतदान के दिन लगाई जाएगी एनसीसी कैडेटों की ड्यूटी संगरूर हलके के गांवों में मीत हेयर द्वारा किए गए रोड शो और रैलियों में भारी भीड़ उमड़ी कांग्रेस ने लुधियाना के डेहलों में खोला चुनावी कार्यालय आगामी फिल्म 'टिप्सी' को लेकर बेहद उत्साहित हैं अलंकृता सहाय राष्ट्रीय दल किसानों पर कहर ढाकर पंजाब को आग में झौंकना चाहते हैं:एन.के.शर्मा आर्थिक तंगी के बावजूद कांग्रेस ने दी 1.36 लाख कर्मचारियों को पुरानी पेंशन- सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू व्यापार के लिए जल्द खुलेगा वाघा बॉर्डर - गुरजीत औजला पंजाब में कांग्रेस के इलावा ओर कोई पार्टी मजबूत नहीं : अमरिंदर सिंह राजा वडिंग राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का शिमला पहुंचने पर गर्मजोशी से स्वागत

 

भाजपा ने शुरु की चुनावी तैयारी : चुनावी रण में विजय प्राप्त करने हेतु शक्ति केंद्रों पर बनाये 250 सेनापति

सरकारी की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाकर प्राप्त करेंगे विजय

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़़ , 27 Jan 2019

भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ द्वारा प्रदेश के सभी शक्ति केंद्र प्रमुखों का सम्मेलन प्रदेश कार्यालय ‘कमलम्’ में प्रदेश अध्यक्ष संजय टंडन की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।इस सम्मेलन में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने बतौर मुख्य वक्ता भाग लिया। इसके अतिरिक्त सांसद किरण खेर सहित सभी वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।सम्मेलन को संबोधित करते हुए मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को 2019 में होने वाले लोकसभा चुनावों में विजय प्राप्त करने के लक्ष्य के साथ कार्य करना चाहिए।  उन्होंने कहा कि बूथ समिति तथा शक्ति केंद्र के कार्यकर्ताओं को आपसी तालमेल के साथ सभी स्थानीय निवासियों तक सरकार की सभी जनहित योजनाओं के प्रति जागरूक करना चाहिए।  उन्होंने कहा कि वर्तमान भाजपा शासित केंद्र सरकार सामान्य जनता के हित में जो कार्य किए हैं वे पूर्ववर्ती सरकारों ने कभी सोचे भी नहीं।अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में प्रदेश अध्यक्ष श्री संजय टंडन ने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि अपनी सरकार की उपलब्धियों के बल पर ही हमें 2019 के चुनावों में जीत हासिल करनी है।  उन्होंने कहा कि समय-समय पर बूथ तथा शक्ति केंद्र स्तर पर किए जाने वाले कार्यक्रमों के माध्यम से कार्यकर्ताओं को संगठित कर उन्हें मिशन 2019 के लिए काम पर लगाना है।  उन्होंने कहा कि आने वाले समय में बूथ, शक्ति केंद्र, मंडल, जिला तथा प्रदेश स्तर पर कई कार्यक्रम आयोजित किए जायेंगे जिसमें सभी कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढक़र भाग लेना है।किरण खेर ने कहा कि उन्होंने अपने कार्यकाल में केंद्र सरकार के माध्यम से चंडीगढ़ की जनता के लिए बहुत से काम करवाए हैं लेकिन कई बार कार्यों की सही जानकारी जनता तक न पहुंचाए जाने के कारण लोगों को इन बातों का ज्ञान ही नहीं होता।  अत: कार्यकर्ताओं को सभी कार्यों की जानकारी जनता तक पहुंचानी चाहिए।

प्रदेश महामंत्री संगठन दिनेश कुमार ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव में अब ज्यादा समय नहीं रहा है इसलिए संगठन के सभी कार्यकर्ताओं को प्रत्येक दिन अपना कुछ समय पार्टी कार्याक्रमों को देना चाहिए जिससे पार्टी के सभी संगठनात्मक कार्य एवं कार्यक्रम सुचारू व सही समय पर हो सकें।नवनियुक्त मेयर राजेश कालिया ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि मैंने जनता की सेवा के लिए मुझसे मिलने का पर्ची सिस्टम खत्म कर दिया है तथा शहर का कोई भी नागरिक अपनी समस्या को लेकर मुझसे सीधा मिल सकता है तथा मैंने लोकसभा चुनाव से पहले किसी भी सम्मान समारोह में जाने की अपेक्षा जन कठिनाईयों को सुलझाने का लक्ष्य रखा है।प्रदेश महासचिव चन्द्रशेखर ने सभी कार्यकर्ताओं से चुनाव संबंधी बूथ-समितियों तथा अन्य इकाइयों का गठन करने का आह्वान किया तथा उनकी समय-समय पर बैठक आयोजित कर चुनाव संबंधित तैयारियों की समीक्षा करने के लिए कहा।अरुण सूद ने कहा कि शक्ति केंद्र प्रमुख ही चुनाव में जीत प्राप्त करने के लिए हमारे असली सेनापति हैं और इनके द्वारा अपने-अपने क्षेत्र में किए गए जनसम्पर्क से ही भारतीय जनता पार्टी आने वाले लोकसभा चुनावों में विजय प्राप्त करेगी।कार्यक्रम में प्रदेश पदाधिकारियों, जिला अध्यक्षों, महासचिवों, मंडल अध्यक्षों तथा शक्ति-केंद्र प्रमुखों, मोर्चा अध्यक्षों तथा प्रकोष्ठ संयोजकों ने भाग लिया।

 

Tags: Sanjay Tandon , Kirron Kher , Manohar Lal Khattar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD