Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

नरेन्‍द्र मोदी ने राष्‍ट्रीय बाल पुरस्‍कार 2019 के विजेताओं से बातचीत की

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 24 Jan 2019

Last updated on: Jan 24, 2019, 00:00 IST

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज राष्‍ट्रीय बाल पुरस्‍कार 2019 के विजेताओं से मुलाकात की और उनके साथ बातचीत की।बच्‍चों ने विस्‍तार से अपनी विशेष उपलब्धियों के बारे में बताया और अपनी आकांक्षाएं प्रधानमंत्री के साथ साझा कीं।प्रधानमंत्री ने विजेताओं को उनकी उपलब्धियों के लिए बधाई दी और उनकी प्रशंसा की। प्रधानमंत्री ने कहा कि इन पुरस्‍कारों से प्रतिभाशाली बच्‍चों को जानने का अवसर मिलता है और ये पुरस्‍कार दूसरों के लिए प्रेरणा का काम करते हैं। उन्‍होंने मेधावी और प्रतिभाशाली बच्‍चों से कहा कि ये प्रकृति से जुड़े रहें। बच्‍चों ने ऑटोग्राफ के लिए उनसे आग्रह किया और उन्‍होंने बच्‍चों के साथ हल्‍के-फुल्‍के तथा अनौपचारिक पल भी बिताए।

पृष्‍ठभूमि

इस योजना के तहत पुरस्कारों के दो वर्ग हैं। पहले वर्ग का बाल शक्ति पुरस्कार व्यक्तिगत रूप से दिया जाता है और दूसरे वर्ग का बाल कल्याण पुरस्कार उन संस्थानों/व्यक्तियों को दिया जाता है जो बच्चों के लिए काम करते हों।इस वर्ष बाल शक्ति पुरस्कार के लिए 783 आवेदन प्राप्त हुए थे। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने नवाचार, अध्ययन, खेल, कला, संस्कृति, सामाजिक सेवा और बहादुरी वर्ग के तहत बाल शक्ति पुरस्‍कार के लिए 26 विजेताओं को चुना था। राष्‍ट्रीय चयन समिति ने बाल कल्‍याण पुरस्‍कार के लिए दो व्‍यक्तिगत और तीन संस्‍थागत नामों को अंतिम रूप दिया था।

 

Tags: Narendra Modi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD