Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें द्रौपदी मुर्मू ने आईएमए पासिंग आउट परेड का जायजा लिया, महिला कैडेट्स की उपलब्धि की सराहना की स्वस्थ जीवन के लिए हेल्दी लिवर जरूरी, स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया 'सुरक्षा कवच' का महत्व दिनभर रहती है थकान और सुस्ती? नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी धर्मेंद्र प्रधान ने नेफियू रियो से की मुलाकात कीर्ति वर्धन सिंह ने मध्य एशिया और एससीओ के प्रति भारत की प्रतिबद्धता दोहराई पीएम मोदी के 12 वर्षों के सफल कार्यकाल में गरीब कल्याण के क्षेत्र में नए कीर्तिमान बने : पुष्कर सिंह धामी नेपाल में सड़क किनारे खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, आठ की मौत और 16 घायल मोहन यादव ने साइबर सेल के लिए एआई सुरक्षा प्लेटफॉर्म और साइबर विशेषज्ञों को मंजूरी दी पूर्वोत्तर का बड़ा लॉजिस्टिक्स हब बन रहा असम : हिमंता बिस्वा सरमा ग्रामीण जल आपूर्ति योजनाएं सौर ऊर्जा पर आधारित होंगी : सीएम देवेंद्र फडणवीस नीति आयोग की बैठक में त्रिपुरा का विजन 2047 पेश, माणिक साहा ने कनेक्टिविटी और विकास परियोजनाओं पर मांगा सहयोग भारत और स्विट्जरलैंड ने आर्थिक संबंधों को और गहरा करने की प्रतिबद्धता दोहराई : पीयूष गोयल धमाल 4 का धांसू ट्रेलर रिलीज, एक बार फिर शुरू हुई खजाने की अनोखी खोज जयंत चौधरी ने आईटीआई में व्यापक बदलाव के लिए रणनीतिक सलाहकार व सुधार कार्यबल-सारथी की पहली बैठक की अध्यक्षता की जंडियाला वासियों के लिए खुशखबरी अजनाला के 61 गांवों में ईसाई समुदाय के कल्याण के लिए 15.25 करोड़ रुपये की लागत से बनाए जाएंगे सामुदायिक भवन : कुलदीप सिंह धालीवाल धर्मेंद्र प्रधान ने भारत के नवाचार और स्टार्टअप व्यवस्था को प्रदर्शित करने वाले भारत इनोवेट्स पर रणनीतिक दस्तावेज़ जारी किए गुलाब चंद कटारिया ने नई दिल्ली में उच्चस्तरीय बैठकों की श्रृंखला की राजनाथ सिंह ने हैदराबाद स्थित डीआरडीएल में अत्याधुनिक हथियार प्रणाली परिसर का उद्घाटन किया मनदीप सिंह बराड़ ने एनएचएम कार्यक्रमों की समीक्षा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा और राष्ट्रीय सुरक्षा को मिली नई मजबूती

 

भारत, मालदीव हिंद महासागर की सुरक्षा में सहयोग बढ़ाएंगे

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 17 Dec 2018

Last updated on: Dec 17, 2018, 00:00 IST

भारत और मालदीव ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मालदीव के राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सोलिह के बीच यहां प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता के बाद हिंद महासागर में शांति व सुरक्षा को बनाए रखने के लिए सहयोग बढ़ाने के प्रति सहमति जताई है। मोदी ने वार्ता के बाद सोलिह के साथ संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में कहा, राष्ट्रपति सोलिह और मैं इस बात पर सहमत हैं कि हिंद महासागर में सुरक्षा व शांति बनाए रखने के लिए हमें हमारे सहयोग को और मजबूत करने की जरूरत है। उन्होंने कहा, भारत और मालदीव दोनों हमारे क्षेत्र में विकास व स्थिरता में बराबर हित व भागीदारी साझा करते हैं। यह बताते हुए कि दोनों देशों के सुरक्षा हित एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं, मोदी ने कहा कि क्षेत्र की स्थिरता और एक-दूसरे की चिंताओं व हित पर सर्वसम्मति है। उन्होंने कहा, हम अपने देशों का एक-दूसरे को नुकसान पहुंचाने की कोशिशों के लिए इस्तेमाल करने की इजाजत नहीं देंगे।

प्रधानमंत्री ने वाणिज्यिक संबंधों और द्विपक्षीय व्यापार को बढ़ाने का भी आह्वान किया। उन्होंने कहा, मैं मालदीव में भारतीय कंपनियों के निवेश के बढ़ते अवसर का स्वागत करता हूं। सोलिह ने कहा कि चर्चा के दौरान, दोनों पक्षों ने लोकतंत्र को लेकर अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा, हमने हिंद महासागर की सुरक्षा और क्षेत्रीय स्थिरता की साझा जरूरत पर सहमति जताई है। मालदीव के राष्ट्रपति ने कहा कि दोनों पक्षों ने स्वास्थ्य, शिक्षा, वाणिज्य के क्षेत्र में सहयोग को लेकर चर्चा की। सोलिह तीन दिवसीय भारत दौरे पर रविवार को यहां पहुंचे थे। यह 17 नवंबर को उनके कार्यभार संभालने के बाद उनकी पहली विदेशी यात्रा है। भारत और मालदीव के बीच सोलिह के पूर्ववर्ती अब्दुल्ला यामीन द्वारा फरवरी में इस वर्ष आंतरिक आपातकाल लगाने के बाद संबंध बिगड़ गए थे। सोलिह सितंबर में हुए चुनाव में यामीन को हराकर राष्ट्रपति पद पर काबिज हुए हैं।

 

Tags: Narendra Modi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD