Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

पंजाब की खुशहाली हेतु पंजाबी कल्चरल कौंसिल द्वारा अन्य भारत-पाक व्यापारिक कॉरिडोर खोलने की मांग

हुसैनीवाला और सादकी रास्तों के द्वारा भी हो द्विपक्षीय व्यापारिक कारोबार, दोनों देशों के व्यापारिक चैंबरों और व्यापारी संघों को उत्साहित करने की जरूरत पर जोर

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 16 Dec 2018

Last updated on: Dec 16, 2018, 00:00 IST

पंजाबी कल्चरल कौंसिल ने भारत और पाकिस्तान सरकारों से माँग की है कि गुरुद्वारा श्री करतारपुर साहिब के लिए विशेष कॉरिडोर के खुलने से दोनों देशों के बीच आपसी सूझ और सहकारिता वाले माहौल की सृजना को देखते हुए द्विपक्षीय व्यापार को और प्रौत्साहन देने के लिए हुसैनीवाला (फिऱोज़पुर) और सादकी (फ़ाजिल्का सरहदी रास्ते भी खोलेने के लिए हल शुरू किये जाये जिससे पंजाबी और भारत के किसान, उद्योगपति और व्यापारी अपनी वस्तुएं अटारी समेत चार सरहदी सडक़ी रास्तों के द्वारा पाकिस्तान के रास्ते अन्य देशों को भेज कर खुुशहाल हो सकते हैं। कौंसिल ने यात्रियों की सुविधा को  प्रमुख रखते हुए पाकिस्तान को जोड़ते डेरा बाबा नानक और हुसैनीवाला के पुराने रेल रास्ते को भी पुन: शुरू करने की मांग की है। इस संबंधी एक बयान में पंजाबी कल्चरल कौंसिल के चेयरमैन हरजीत सिंह ग्रेवाल स्टेट ऐवार्डी ने कहा कि दोनों देशों विशेषत: दोनों पंजाबों के किसान, उद्योगपति और व्यापारी काफी देर से आस लगाये हुए हैं कि ‘रैडक्लिफ लाईन’ के दोनों तरफ के पंजाबों के बीच आपसी व्यापार को उत्साहित किया जाना चाहिए क्योंकि इस क्षेत्र में द्विपक्षीय व्यापार में बहुत ज़्यादा सामथ्र्य और ज़रूरत है। उन्होंने कहा कि पंजाबी व्यापारियों को अफसोस है कि इस वक्त पड़ोसी देश के साथ व्यापार के लिए सिफऱ् वाघा सरहदी रास्ता ही खुला है परन्तु उस रास्ते से भी व्यापार को पूरी तरह उत्साहित नहीं किया जा रहा क्योंकि संगठित चैक पोस्ट अटारी में सुखद व्यापार से संबंधित अतिरिक्त विशेष सहूलतों की कमी है जिस कारण वस्तुओं के निर्यात और आयात बहुत धीमा है और व्यापारी वर्ग निराश है। 

विवरण देते कौंसिल के चेयरमैन ने कहा कि साल 2017 -18 के दरमियान अटारी रास्ते के द्वारा निर्यात और आयात क्रमवार 744 करोड़ रुपए और 3,404 करोड़ रुपए रहा जबकि 2014 -15 में यह संख्या क्रमवार 2,117 करोड़ रुपए और 2,368 करोड़ रुपए थी।कौंसिल की दलील है कि करतारपुर रास्ता (कोरीडोर) खोलना एक बहुत बढिय़ा कदम है और इसने दोनों तरफ़ के निवासियों के अंदर बहुत सदभावना पैदा की है। इसलिए यदि अटारी की तरह हुसैनीवाला और सादकी सरहदी रास्ते भी व्यापार के लिए खुल जाएँ तो पाकिस्तान के कृषि प्रधान देश होने के कारण भारत के किसान और उद्योगपति देश की आर्थिक खुशहाली में दोगुना विस्तार कर सकते हैं क्योंकि लहिंदे पंजाब को खेती तकनीकों और सहायक धंधों की अत्यंत ज़रूरत है जिस के लिए चढ़ता पंजाब यह कमियां पूरी करने के पूरी तरह समर्थ है।हरजीत ग्रेवाल ने कहा कि इस समय पर पंजाब के उद्योगपति और व्यापारी कांडला (गुजरात) या नावा शेवा (महाराष्ट्र) स्थित बंदरगाहों के द्वारा दुबई को वस्तुओं का कारोबार करते हैं जहाँ यह माल कराची बंदरगाह और फिर पाकिस्तानी पंजाब भेजा जाता है जोकि मंहगा सौदा है और और वस्तुएं की कीमतें बढ़ जाती हैं।  इस तरह पंजाब के बीच वाले दोनो सरहदी रास्ते खुलने से सिफऱ् 40-50 किलोमीटर की दूरी के साथ ही समान आयात और निर्यात हो सकता है। 

उन्होंने कहा कि अटारी के द्वारा द्विपक्षीय व्यापार का पूरा तरह से न खुलना पंजाब और यहाँ के कारोबारियों और व्यापारियों के साथ सीधा नाइंसाफी है क्योंकि यदि प्रधानमंत्री के पैतृक राज्य गुजरात की कांडला बंदरगाह पाकिस्तान के साथ द्विपक्षीय व्यापार के लिए सारा वर्ष खुली रह सकती है तो अटारी -वाहगा रास्ते के द्वारा 24 घंटे व्यापार करने में क्या दिक्कत है। कौंसिल नेता का कहना है कि हज़ारों किलोमीटर दूरी के द्वारा वस्तुएँ ढुलाई करने की बजाय पंजाब के रास्तों के द्वारा न सिफऱ् द्विपक्षीय कारोबार को सफलता मिलेगी बल्कि समय की बचत होने के साथ-साथ तेल के कम उपभोग के कारण ट्रकों और समुंद्री जहाजों के इधन कारन वातावरण के माड़े प्रभावों समेेत हवा और पानी के प्रदूषण से भी बचा जा सकेगा। पंजाबी कल्चरल कौंसिल ने माँग की है कि स्थानीय व्यापारिक प्रतिनिधि मंडलों, औद्योगिक और व्यापारिक चैंबरों, पीएचडी चेंबर ऑफ कॉमर्स, सी.आई.आई., निर्माता और कारोबारियों को खुले और लम्बी मियाद के वीजे दिए जाएँ जिससे वह अंतराष्ट्रीय व्यापार के लिए मौके तलाश सकें क्योंकि पंजाब के बड़े औद्योगिक शहरों में से खेल का समान, आटो कंपनियाँ, फार्म मशीनरी और साइकिल कंपनियों का उच्च मानक का समान तैयार होता है और अतिरिक्त अनाज की पैदावार होती है जिस कारण पाकिस्तान के साथ व्यापार का बहुत बड़ा सामथ्र्य है और पंजाब को इससे बेहद लाभ प्राप्त हो सकता है।

 

Tags: Cultural

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD