Monday, 13 May 2024

 

 

खास खबरें सम्मान के नहीं, ब्रीफ़केस में रखे सामान के भूखे थे दागी : सुखविंदर सिंह सुक्खू मालवे को रेल लिंक के माध्यम से चंडीगढ़ से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा : मीत हेयर मैं दोबारा जेल चला गया तो भाजपा वाले फ्री बिजली, पानी और इलाज रोक देंगे- केजरीवाल गजेंद्र सिंह शेखावत ने भाजपा प्रत्याशी के हक में मोहाली में वोटरों से मांगा वोट अपना वोट डालते समय 1 जून 1984 को याद रखना: सुखबीर सिंह बादल ने पंजाबियों से कहा लोगों को गुमराह करने की बजाए विकास की बात करें कांग्रेस, भाजपा व आप : एन.के.शर्मा चंडीगढ़ में जन समर्थन अपार, लोग बोले इस बार भाजपा होगी पक्का 400 पार : जतिंदर पाल मल्होत्रा श्री आनंदपुर साहिब से खनन माफिया का नामोनिशान मिटा दूंगा : डा. सुभाष शर्मा आपके लिए स्कूल-अस्पताल बनाए, बिजली-पानी मुफ्त किया, इसलिए मुझे जेल भेजा : अरविंद केजरीवाल मुख्यमंत्री ने अमित शाह के साथ समझौता कर लिया है और वह केजरीवाल से अलग होकर आप (पंजाब) की अलग इकाई बनाने के लिए तैयार है : सुखबीर सिंह बादल आम आदमी पार्टी बताए कि वह भ्रष्टाचार में लिप्त अरविंद केजरीवाल को क्यों बचा रही है : हरसिमरत कौर बादल कांग्रेस की स्थिति और मजबूत हुई; पूर्व विधायक जस्सी खंगूड़ा की पार्टी में वापिसी पूर्व सरपंच साथियों सहित अकाली दल को अलविदा कह कांग्रेस में हुए शामिल लोकसभा में जीत के लिए एकजुट होकर की कांग्रेस ने अपील अगर किसी ने मोदी शाह की जोड़ी को हराया है तो वह पंजाब की जनता है : गुरजीत सिंह औजला मनीष तिवारी ने किरण खेर के बयान से भाजपा का मुंह किया बंद केंद्र सरकार के अन्यायपूर्ण निर्णयों के चलते 750 से अधिक किसानों की जान गई : विजय इंदर सिंगला पंजाब को कर्ज में डुबोना भगवंत मान सरकार की एकमात्र उपलब्धि : गजेन्द्र सिंह शेखावत सात साल में पटियाला लोकसभा हलके में किए सात काम गिनाएं कांग्रेस व आप:एन.के.शर्मा पांचवीं बार 5 लाख वोटों से जीतेंगे अनुराग ठाकुर : जयराम ठाकुर बेईमानों का कभी साथ नहीं देती देवभूमि की जनता : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू

 

गाँव सराभा को 'माडल गाँव' के रूप में विकसित किया जायेगा : भारत भूषण आशु

शहीद करतार सिंह सराभा को 'राष्ट्रीय शहीद' का दर्जा दिलाने अगले सैशन में मुद्दा संसद में उठाया जाएगा : रवनीत सिंह बिट्टू

Listen to this article

5 Dariya News

सराभा/ लुधियाणा , 16 Nov 2018

भारत भूषण आशु कैबिनेट मंत्री खाद्य एंव नागरिक अपूर्ति व उपभोक्ता मामले विभाग, पंजाब ने कहा है कि पंजाब सरकार शहीद करतार सिंह सराभा के पैतृक गाँव सराभा को 'माडल गाँव' के रूप में विकसित करेगी। जिस के लिए गाँव की जायज माँगों को अगले 2 महीनो में पूरा करने का प्रयत्न किया जायेगा। वे आज गाँव सराभा के खेल स्टेडियम में शहीद करतार सिंह सराभा के बलिदान दिवस पर पंजाब सरकार की तरफ से आयोजित किये गए राज्य स्तरीय समागम को संबोधन कर रहे थे।श्री आशु ने कहा कि पंजाब सरकार शहीदों की सोच पर पहरा देने के साथ-साथ उनके सपनों मुताबिक देश और समाज का सृजन करने का प्रयास कर रही है। जिसके लिए कैप्टन अमरिन्दर सिंह के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की पूर्ण रूप से  वचनबद्ध है। पंजाब सरकार ने फैसला किया है कि शहीदों के साथ जुड़े सभी स्थानों को बढ़िया तरीके साथ विकसित और संरक्षित किया जाये। इसी कड़ी में ही गाँव सराभा को 'माडल गाँव' के रूप में विकसित किया जायेगा। उन्होंने कहा कि मुख्य मंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने 15 अगस्त को राज्य स्तरीय आजादी दिवस समारोह में गाँव सराभा के विकास के लिए एक करोड़ रुपए देने का ऐलान किया था। इस राशि के साथ जल्द ही विकास कार्य बड़े स्तर पर शुरू किये जाएंगे। इस मौके उन्होंने अपने विवेकाधीन कोश में से भी गाँव के विकास के लिए 7 लाख रुपए देने की घोशणा की।उन्होंने शहीद करतार सिंह सराभा की तरफ से देश को आजाद कराने और लोगों को अपने हकों प्रति जागरूक कराने के लिए दिए गए योगदान का जिक्र करते हुए कहा कि यह करतार सिंह सराभा जैसे शहीदों की अतुल्य शहादत ही थी जिसी वजह से आज हम आजाद देश की आजाद हवाओं की अनुभूति कर रहे हैं। उन्होंने  गाँव सराभा की धरती का अभिवादन करते ऐलान किया कि शहीद के पैतृक गाँव की माँगों को दो महीनो में पूरा कर दिया जायेगा जिससे इस गाँव को आदर्ॾा गाँव के तौर पर जाना जायेगा।

समारोह को संबोधित करते हुए लोक सभा मैंबर स. रवनीत सिंह बिट्टू ने कहा कि देश की आजादी में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले शहीद करतार सिंह सराभा को 'राष्ट्रीय शहीद' का दर्जा दिलाने के लिए उन्होंने संसद में मामला उठाया था। अब आगामी दिसंबर महीने होने वाले सर्द ऋतु सैशन में भी वह यह मुद्दा पूरे जोर- शोर के साथ उठाएंगे। उन्होंने शहीद करतार सिंह सराभा को देश का राष्ट्रीय शहीद करार देते हुए कहा कि हम सभी को उनके संघर्षमय जीवन से शिक्षा लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत देश को आजाद कराने में कई देश भक्तों ने शहादत के जाम पीए, जिनमें से सब से छोटी उम्र में शहादत पाने का मान करतार सिंह सराभा को जाता है। इस मौके उन्होंने ने भी अपने ऐच्छिक कोटे में 10 लाख रुपए गाँव के विकास के लिए देने का ऐलान किया।इससे पहले श्री आशु और स. बिट्टू ने शहीद की प्रतिमा, स्मारक और पैतृक घर में उन्हें फूल मालाओं के साथ श्रद्धाँजलि भेंट की। तद्उपरांत उन्होंने खेल मेले दौरान चल रहे ग्रामीण स्तर के फाईनल फुटबाल मुकाबले में खिलाड़ियों के साथ परिचय किया। इस मुकाबले में कोकरी कलां की टीम ने गाँव अजीतवाल की टीम को हरा कर विजेता खिताब पर कब्जा किया। श्री आशु और सर. बिट्टू ने इनाम वितरित किए। इसके बाद गाँव के स्कूल में बनाए नये कमरो का भी उद्घाटन किया गया।इस अवसरपर प्रमुख रूप से उपलब्ध रहने वालों में जिला पुलिस प्रमुख खन्ना श्री ध्रुव दहिआ, स. गुरदेव सिंह लापरां जिला प्रधान कांग्रेस, स. मेजर सिंह भैनी सीनियर कांग्रेसी नेता, एस. डी. एम. लुधियाना ( पश्चिमी) स. दमनजीत सिंह मान, जिला परिषद मैंबर स. प्रभदीप सिंह नारंगवाल, स. मेजर सिंह मुल्लांपुर, तहसीलदार स. कंवर नरिन्दर सिंह, स. हरनेक सिंह सराभा, स. भुपिन्दर सिंह क्लब प्रधान भाामिल हैं।

 

Tags: Bharat Bhushan Ashu , Ravneet Singh Bittu

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD