Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

पूर्वोत्‍तर क्षेत्र विकास राज्‍य मंत्री ने जेएनयू कैम्पस में पूर्वोत्‍तर क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए छात्रावास की दिशा में हुई प्रगति की समीक्षा की

डॉ. जितेन्‍द्र सिंह ने समयबद्ध ढंग से इस छात्रावास का निर्माण पूरा करने के लिए कार्य में तेजी लाने को कहा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 14 Nov 2018

Last updated on: Nov 14, 2018, 00:00 IST

पूर्वोत्‍तर क्षेत्र विकास राज्‍य मंत्री (स्‍वतंत्र प्रभार), प्रधानमंत्री कार्यालय, कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन, परमाणु ऊर्जा और अंतरिक्ष राज्‍य मंत्री डॉ. जितेन्‍द्र सिंह ने आज नई दिल्‍ली में जवाहरलाल नेहरू विश्‍वविद्यालय (जेएनयू) के परिसर में पूर्वोत्‍तर क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए बनाये जाने वाले छात्रावास की दिशा में हुई प्रगति की समीक्षा की। जेएनयू के कुलपति प्रोफेसर एम. जगदीश कुमार और विभिन्‍न संबंधित विभागों के प्रतिनिधिगण भी इस बैठक में उपस्थित थे। बाद में डॉ. जितेन्‍द्र सिंह ने जेएनयू कैम्‍पस में बनाये जाने वाले इस छात्रावास की इमारत के निर्माण स्‍थल का अवलोकन भी किया। डॉ. जितेन्‍द्र सिंह ने ही पिछले वर्ष इस छात्रावास की आधारशिला रखी थी। पूर्वोत्‍तर क्षेत्र विकास मंत्रालय की पूर्वोत्‍तर परिषद (एनईसी) इस छात्रावास के निर्माण के लिए शत-प्रतिशत धनराशि मुहैया करा रही है। इस परियोजना के लिए अनुमानित बजट लगभग 28.30 करोड़ रुपये है। इस छात्रावास में 224 कमरे होंगे और इनमें कुल मिलाकर 424 छात्र रह सकेंगे। कुल 224 कमरों में से 24 कमरे दिव्‍यांग विद्या‍र्थियों के लिए निर्धारित या आवंटित किये जायेंगे। शेष कमरे समान संख्‍या में छात्रों एवं छात्राओं अर्थात 200 छात्रों एवं 200 छात्राओं के लिए आवंटित किये जायेंगे। यह 4 मंजिला छात्रावास लगभग डेढ़ एकड़ क्षेत्र में निर्मित किया जाएगा।

डॉ. जितेन्‍द्र सिंह ने कहा कि पूर्वोत्‍तर क्षेत्र का विकास प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी के नेतृत्‍व में सरकार की प्राथमिकता रहा है। इस अवसर पर उन्‍होंने अन्‍य परियोजनाओं का भी उल्‍लेख किया जिनमें बेंगलुरू विश्‍वविद्यालय में पूर्वोत्‍तर क्षेत्र की छात्राओं के लिए छात्रावास का निर्माण करना और नई दिल्‍ली स्थित द्वारका में पूर्वोत्‍तर सांस्‍कृतिक एवं सूचना केन्‍द्र की स्‍थापना करना भी शामिल हैं। उन्‍होंने कहा कि पूर्वोत्‍तर क्षेत्र के विद्यार्थियों को देश के अन्‍य हिस्‍सों में निवास करने के दौरान अनेक समस्‍याओं का सामना करना पड़ता है, अत: इस तरह के छात्रावासों के निर्माण से उन्‍हें अपने अध्‍ययन को सुचारू ढंग से जारी रखने में मदद मिलेगी। डा. जितेन्‍द्र सिंह ने कहा कि देश के अन्‍य क्षेत्रों के विद्यार्थियों को भी इस छात्रावास में समायोजित किया जाएगा, ताकि वे एक-दूसरे से घुल-मिल सकें और उनके बीच सदभाव विकसित हो सके। मंत्री महोदय ने संबंधित विभागों से इस परियोजना के निर्माण कार्य में तेजी लाने और समयबद्ध ढंग से निर्माण कार्य पूरा करने को कहा है। जेएनयू के कुलपति प्रो. एम. जगदीश कुमार ने कहा कि जेएनयू में 8500 से अधिक विद्यार्थी हैं जिनमें से लगभग 10 प्र‍तिशत विद्यार्थी पूर्वोत्‍तर क्षेत्र के हैं। उन्‍होंने कहा कि जेएनयू के परिसर में इन विद्यार्थियों के लिए छात्रावास के निर्माण की दिशा में कार्य प्रगति पर है और वन विभाग एवं दिल्‍ली शहरी कला आयोग सहित विभिन्‍न विभागों से मंजूरियां प्राप्‍त की जा रही हैं। उन्‍होंने कहा कि निर्माण कार्य के अगले 1-2 महीनों में शुरू हो जाने की संभावना है।  

 

Tags: Dr Jitendra Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD