Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

हंसराज गंगराम अहीर ने बेहतर तरीकों और सफल प्रयासों पर आयोजित सीसीटीएनएस सम्‍मेलन का उद्घाटन किया

सीसीटीएनएस अपराध और अपराधिक प्रवृत्तियों पर काबू पाने में मददगार होगा- हंसराज गंगाराम अहीर

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 29 Oct 2018

Last updated on: Oct 29, 2018, 00:00 IST

केंद्रीय गृह राज्‍य मंत्री हंसराज गंगाराम अहीर ने आज नई दिल्‍ली में बेहतर तरीकों और सफल प्रयास विषय पर दो दिवसीय सीसीटीएनएस सम्‍मेलन का उद्घाटन किया। इसका आयोजन राष्‍ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्‍यूरो-एनसीआरबी की ओर से किया गया था। अहीर ने इस अवसर पर सीसीटीएन का एक संक्षिप्‍त संग्रह भी जारी किया। गृह राज्‍य मंत्री ने उद्घाटन भाषण में कहा कि 1 अरब 30 करोड़ की आबादी वाले भारत जैसे बड़े लोकतांत्रिक देश में सीसीटीएन प्रणाली और इससे जुड़ी प्रौद्योगिकी अपराधियों का पता लगाने और उनसे जुड़ी सूचनाएं तेजी से हासिल करने में मदद करेगी। सीसीटीएन प्रणाली की सराहना करते हुए श्री अहीर ने कहा कि सभी राज्‍यों/संघशासित प्रदेशों को अपराधों की रोकथाम के लिए इस प्रणाली का प्रभावी इस्‍तेमाल करना चाहिए। इसके जरिए राज्‍यों/संघशासित प्रदेशों को पुलिस, अदालतों, जेलों, अभियोजकों फारेंसिक प्रयोगशालाओं और किशोर सुधार गृहों के साथ बेहतर सामंजस्‍य स्‍थापित करना चाहिए। उन्‍होंने कहा कि गृह मंत्रालय हमेशा से ही देश में पुलिस बलों को आधुनिक बनाने का प्रयास करता रहा है। इसके लिए पर्याप्‍त वित्‍तीय मदद भी दी जाती है। इसके तहत ही सीसीटीएनएस के दूसरे चरण को विकसित करने की भी मंजूरी दी गई है।

राष्‍ट्रीय रिकॉर्ड ब्‍यूरो के निदेशक डॉ. ईश कुमार ने कहा कि वर्तमान में देश के 15,655 थानों में से 14,749 थानों और 7,931 अति महत्‍व वाले कार्यालयों में से 6,649 कार्यालयों को सीसीटीएनएस प्रणाली से जोड़ा जा चुका है और इनमें बिहार के थानों को छोड़कर अन्‍य सभी सीसीटीएन के माध्यम से एनडीसी को नियमित रूप से डाटा भेज रहे हैं। सीसीटीएन प्रणाली से नहीं जुड़ने वाले एक हजार थानों में से 894 बिहार के हैं। श्री ईश कुमार ने बताया कि 36 राज्‍यों और संघशासित प्रदेशों में से 35 राज्‍यों और संघशासित प्रदेशों ने अपना सिटीजन पोर्टल शुरू किया है जिसके माध्‍यम से लोग किरायेदारों,घरेलू नौकरों की पहचान, घरेलू नौकरों से संबंधित जानकारी तथा अपनी शिकायतें ऑनलाइन दर्ज करा सकते हैं। सीसीटीएन के माध्‍यम से अमेरिका के ग्‍लोबल एंट्री प्रोग्राम के आवेदकों के आपराधिक रिकॉर्ड भी एनसीआरबी, सीसीटीएन प्रणाली के जरिये जांच करता है। सम्‍मेलन में गृह मंत्रालय के महिला सुरक्षा प्रभाग की संयुक्‍त निदेशक श्रीमती पुण्‍य सलीला श्रीवास्‍तव तथा सीएपीएफ, गृह मंत्रालय और एनआईसी के वरिष्‍ठ अधिकारी उपस्थित थे।   

 

Tags: Hansraj Gangaram Ahir

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD