Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

कुल्लू में लगभग 3200 युवाओं को मंजूर हुआ कौशल विकास भत्ता

16 से 35 वर्ष तक के युवा भत्ते के लिए कर सकते हैं आवेदन

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज

कुल्लू , 03 Feb 2014

Last updated on: Feb 03, 2014, 00:00 IST

उद्योग, मैन्युफैक्चरिंग सैक्टर और अन्य क्षेत्रों की मांग तथा बदलती परिस्थितियों के अनुसार प्रदेश के युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। ऐसी परिस्थितियों का लाभ उठाने के लिए युवाओं का प्रशिक्षित व हुनरमंद होना जरूरी है। प्रशिक्षित युवाओं के लिए जहां, उद्योग व अन्य क्षेत्रों में रोजगार के भरपूर अवसर मौजूद हैं, वहीं इनके हुनरमंद हाथ स्वरोजगार का जरिया भी बन सकते हैं। इसीलिए प्रदेश सरकार युवाओं के कौशल विकास पर जोर दे रही है। इसके लिए बड़े पैमाने पर व्यावसायिक प्रशिक्षण संस्थान खोलने के साथ-साथ बेरोजगार युवाओं को कौशल विकास भत्ता देने का ऐतिहासिक निर्णय भी लिया गया है, ताकि प्रदेश सरकार से आर्थिक मदद पाकर बेरोजगार युवा प्रशिक्षण प्राप्त कर सकें। प्रदेश सरकार ने कौशल विकास भत्ता योजना का लाभ समाज के सबसे कमजोर वर्गों के युवाओं तक पहुंचाने के लिए कई पारंपरिक व्यवसायों के प्रशिक्षण कार्यों को भी इस योजना में शामिल किया है। बढ़ई, मिस्त्री, लोहार व कई अन्य पारंपरिक व्यवसायों के प्रशिक्षण के लिए भी कौशल विकास भत्ता मिल सकता है। कौशल विकास भत्ता योजना से युवाओं को दो साल तक आर्थिक मदद तो मिलेगी ही, साथ ही वे व्यावसायिक रूप से दक्ष भी होंगे। प्रदेश भर में लाखों युवा इस योजना का लाभ उठा रहे हैं। 

जिला रोजगार अधिकारी हरि राम ने बताया कि इस वित वर्ष में कुल्लू जिला के युवाओं के लिए कौशल विकास भत्ता योजना के तहत चार करोड़ रूपये का प्रावधान किया गया है। जिला में अभी तक लगभग 3200 युवाओं को कौशल विकास भत्ता मंजूर हो चुका है। इनमें से अधिकांश युवाओं के बैंक खातों में धनराशि का हस्तांतरण शुरू कर दिया गया है। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि किसी मान्यता प्राप्त प्राशिक्षण संस्थान से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे 16 से 35 वर्ष तक के युवा कौशल विकास भत्ते के लिए आवेदन कर सकते हैं। कौशल विकास भत्ते के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता आठवीं पास रखी गई है, लेकिन पारंपरिक व्यवसायों जैसे बढ़ई, लोहार, मिस्त्री इत्यादि के लिए कोई भी शैक्षणिक योग्यता नहीं रखी गई है। आवेदक बेरोजगार होना चाहिए तथा उसके परिवार की सालाना आय दो लाख रूपये से कम होनी चाहिए। इस योजना के तहत पात्र युवाओं को दो वर्षों तक प्रतिमाह 1000 रूपये का भत्ता मिलेगा। चालीस प्रतिशत से अधिक विकलांगता वाले युवाओं के लिए यह भत्ता प्रतिमाह 1500 रूपये निर्धारित किया गया है।इस प्रकार प्रदेश सरकार की कौशल विकास भत्ता योजना बेरोजगार युवाओं के लिए सुनहरा अवसर लेकर आई है। इस योजना की मदद से वे अपने कौशल का विकास करके रोजगार व स्वरोजगार की बेहतर संभावनाएं तलाश सकते हैं।

 

Tags:

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD