Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल

 

किशोरों की समस्याओं के समाधान के लिए ‘किशोर मित्र स्वास्थ्य केंद्र’

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 09 Sep 2018

Last updated on: Sep 09, 2018, 00:00 IST

किशोरावस्था जीवन की अत्यंत महत्वपूर्ण अवस्था है और इस दौरान युवा अपने जीवन की दिशा व उद्देश्यों को तय करते हैं। इस काल में किशोरों की समुचित देखभाल की आवश्यकता रहती है। राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत राज्य में किशोरों की समस्याओं के लिए विशेष स्वास्थ्य केंद्र ‘किशोर मित्र स्वास्थ्य केंद्र’ कार्य कर रहे हैं। किशोरों के अनुकूल स्वास्थ्य क्लिनिकों के माध्यम से प्रदेश के सभी क्षेत्रीय/आंचलिक अस्पतालों में किशोरों को परामर्श और उपचार सेवाएं प्रदान की जा रही हैं।हि.प्र. राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन निदेशक मनमोहन शर्मा ने बताया कि राज्य के क्षेत्रीय अस्पतालों में बहुत से किशोर नशामुक्ति केन्द्रों तथा अन्य यौन संबंधी बीमारियों के परामर्श व उपचार के लिए आ रहे हैं।पोषण, युवावस्था, प्रजनन प्रसारित संक्रमण व यौन संचारित संक्रमणों की रोकथाम व गर्भनिरोधक और विवाह व बच्चे के जन्म में देरी जैसे महत्वपूर्ण स्वास्थ्य विषयों पर राज्य के क्षेत्रीय/आंचलिक अस्पतालों में स्थापित सभी किशोर अनुरूप स्वास्थ्य केंद्रों में प्रशिक्षित सलाहकारों के माध्यम से परामर्श सेवाएं प्रदान की जा रही हैं। इन स्वास्थ्य केंद्रों में साप्ताहिक आयरन फोलिक एसिड व अल्बेन्डाजोल, सेनेटरी नैपकिन, गर्भ निरोधक और जरूरी दवाएं जैसा सामान भी उपलब्ध करवाए जा रहे हैं।गंभीर कुपोषण, प्रजनन प्रसारित संक्रमण/यौन संचारित संक्रमण की समस्याएं, मासिक धर्म संबंधी गड़बड़ी, पुरुषों और महिलाओं की यौन चिंताएं, मानसिक स्वास्थ्य सेवा व मानसिक तनाव पर काबू, गैर-संक्रमणीय बीमारियों के उपचार व अन्य आम बीमारियों के उपचार, नशीले पदार्थों के दुरुपयोग पर काबू और गैर-संचारित बीमारियों जैसे उच्च रक्तचाप, मधुमेह इत्यादि की उपचार सेवाएं प्रशिक्षित चिकित्सा अधिकारियों और एएनएम द्वारा उपलब्ध कराई जा रही हैं।

इन केंद्रों में अनचाही गर्भावस्था को रोकने और किशोर गर्भावस्था में देरी के लिए गर्भ निरोधक और आपातकालीन गर्भ निरोधकों और लंबे समय तक उपयोगी गर्भ निरोधकों के प्रावधान पर परामर्श प्रदान किया जाता है। गर्भवती किशोरियों को शीघ्र प्रसव पूर्व पंजीकरण और प्रसव पूर्व और प्रसव बाद की जटिलताओं से बचने के लिए संस्थागत प्रसव सुनिश्चित करने के लिए सलाह दी जाती है। विवाह की उचित आयु और किशोर गर्भावस्था के प्रतिकूल स्वास्थ्य परिणामों पर ग्रामीण स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस के दौरान जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जाती हैं। इसक अलावा स्कूल व समुदाय में स्वास्थ्य शिक्षा सत्र आयोजित किए जाते हैं। किशोर लड़कियों में मातृ मृत्यु में कमी लाने में लिए इन केंद्रों में आयरन फॉलिक एसिड प्रदान किया जाता है और पोषण परामर्श के माध्यम से एनीमिया होने की रोकथाम की जाती है। उचित स्वास्थ्य सुविधा परामर्श के माध्यम से, किशोरियों को शीघ्र व सुरक्षित गर्भपात सेवाएं प्रदान की जाती हैं।किशोरावस्था में यौन संक्रमित बीमारियों और एचआईवी पॉजिटिव मामलों के अनुपात में कमी लाने के लिए इन केंद्रों में प्रशिक्षित चिकित्सा अधिकारी सामान्य जननांग संक्रमण/यौन संचारित संक्रमणों का शीघ्रा उपचार करते हैं। स्वास्थ्य कर्मचारी गोपनीयता, उपचार का पालन, सहयोगी से संपर्क और आगे की कार्यवाही सुनिश्चित करते हैं। एचआईवी संक्रमण को रोकने के लिए आईसीटीसी सुविधाओं के लिए कड़ी और परामर्श स्थापित किया जाता है। मासिक धर्म संबंधी अनियमितता का उपचार और किशोरावस्था की यौन चिंताओं का समाधान उचित स्तर के संस्थान में सुनिश्चित किया जा रहा है।इन क्लिनिकों को किशोरों के अनुकूल बनाने के लिए प्रदेश सरकार ने इन केंद्रों का नाम ‘‘युवा परामर्श केन्द्र‘‘ रखा है जिसका उद्देश्य किशोरों को सामाजिक बुराईयों से निजात दिलाना और उन्हें जीवन में सही दिशा चुनने के लिए प्रेरित करना है।  

 

Tags: Feature

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD