मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर जो एक दिवसीय राज्यस्थान के दौरे पर है ने आज जयपुर स्थित कमांद नियंत्रण केन्द्र का दौरा किया।उन्होंने इस दौरान केन्द्र के अधिकारियों के साथ वार्तालाप किया तथा केन्द्र के कार्य में गहरी दिलचस्पी ली। अधकारियों ने उन्हें बताया कि यह केन्द्र सूचना प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा पुलिस विभाग के लिए शहर की गतिविधियों पर नजर रखने हेतु स्थापित किया गया है। इसमें शहर में होने वाली सभी गतिविधियों विशेषकर यह अपराधिक गतिविधियों पर नजर रखने में सहायक है।मुख्यमंत्री ने केन्द्र के कार्यों की प्रशंसा की तथा राज्यस्थान सरकार को कानून व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए की गई इस पहल के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश की कानून व्यवस्था स्थिति अन्य राज्यों से बेहतर है और राज्य सरकार द्वारा इसमें और सुधार के प्रयास किए जा रहे है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार नागरिकों की सुरक्षा के लिए इस तरह की प्रणाली स्थापित करने की सम्भावनाएं तलाश करने के प्रयास करेगी।मुख्यमंत्री ने बीटीएच टैक्नो हब का भी दौरा किया तथा उद्यमियों के लिए र्स्टाट अफ्स को बढ़ावा देने की पहल बारे चर्चा की। अतिरिक्त मुख्य सचिव एवं मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ. श्रीकान्त बाल्दी, निदेशक आईटी रोहन चन्द ठाकुर व प्रदेश सरकार के वरिष्ठ अधिकारी इस अवसर पर उपस्थित थे।