Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल

 

रेल संरक्षा में भारत-जापान सहयोग के लिए रेल मंत्रालय ने चर्चा रिकॉर्ड पर हस्‍ताक्षर किये

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 14 Aug 2018

Last updated on: Aug 14, 2018, 00:00 IST

रेल संरक्षा पर क्षमता विकास परियोजना के लिए रेल मंत्रालय तथा जापान अंतर्राष्‍ट्रीय सहयोग एजेंसी के बीच आज चर्चा रिकॉर्ड (आरओडी) पर हस्‍ताक्षर किए गए। इस रिकॉर्ड पर रेल बोर्ड के प्रधान कार्यकारी निदेशक एस.के. मिश्रा तथा जापान अंतर्राष्‍ट्रीय सहयोग एजेंसी के मुख्‍य प्रतिनिधि कतसुओ मत्‍सुमोतो ने हस्‍ताक्षर किये। इस अवसर पर रेल बोर्ड, आर्थिक कार्य विभाग तथा जापान अंतर्राष्‍ट्रीय सहयोग एजेंसी के वरिष्‍ठ अधिकारी मौजूद थे। आरओडी भारत के रेल मंत्रालय तथा जापान की भूमि, संरचना, परिवहन तथा पर्यटन (एमएलआईटी) मंत्रालय के बीच 17 फरवरी, 2017 के सहयोग समझौता हस्‍ताक्षर ज्ञापन का औपचारिकरण है। यह समझौता ज्ञापन भारतीय रेल की संरक्षा में सुधार के लिए संयुक्‍त रूप से कार्य करने और सहयोग के लिए किया गया था। आरओडी कार्यक्रम के अंतर्गत किये जाने वाले कार्यक्रमों को तय करता है और इसमें ट्रैकों का रखरखाव (वैल्डिंग रेल निरीक्षण, ट्रैक सर्किट आदि) तथा रॉलिंग स्‍टॉक पर फोकस किया गया।

कार्यक्रम को अंतिम रूप देने के लिए दोनों पक्षों द्वारा कठिन परिश्रम किया गया। इसके लिए अगस्‍त और नवम्‍बर, 2017 के बीच जापान के एमएलआईटी, रेल तकनीकी अनुसंधान संस्‍थान, पूर्व जापान रेलवे कंपनी (जेआर ईस्‍ट), पश्चिम जापान रेल कंपनी (जेआर वेस्‍ट) तथा भारतीय रेल मालभाड़ा के प्रतिनिधियों के टीओआर मिशन ने भारत की यात्रा की। इस बात पर सहमति व्‍यक्‍त की गई कि उत्‍तर रेलवे तथा डेडीकेटिड फ्रेट कॉरिडोर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (डीएफसीसीआईएल) सहयोग कार्यक्रम के अंतर्गत प्राप्तियां स्‍वीकार करेंगी। जापान की टीम डीएफसीसीआईएल तथा उत्‍तर रेलवे की संरक्षा, सिविल इंजीनियरिंग तथा रॉलिंग स्‍टॉक दलों के साथ कार्य करेगी। इसके बाद भारत के 60 त‍कनीकी कर्मी जापान में प्रशिक्षण लेंगे। संरक्षा परियोजना में डीएफसीसीआईएल को शामिल किया गया है ताकि कंपनी संचालन के प्रारंभ से तकनीकी जानकारी का इस्‍तेमाल कर सके। संचालन का लक्ष्‍य चालू वर्ष तथा अगला वर्ष है। यह कार्यक्रम दो वर्षों के लिए होगा। आशा की जाती है कि इससे संरक्षा प्रबंधन के क्षेत्र में तथा भारतीय रेल के तकनीकी कौशल उन्‍नयन में रखरखाव कर्मियों को लाभ मिलेगा।  

 

Tags: Railways

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD