Monday, 06 May 2024

 

 

खास खबरें बेला फार्मेसी कॉलेज के विद्यार्थियों की स्वर्ण मंदिर यात्रा अग्निवीर से खफा पूर्व फौजियों का औजला को समर्थन भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन के समर्थन में विशाल रोड शो,हजारों की संख्या में शामिल हुए लोग उद्योग नगरी बद्दी में आयोजित हुआ मण्डी मिलन समारोह, जयराम ठाकुर और कंगना रनौत ने की शिरकत मलोया व सेक्टर 56 वासी 500 से ज्यादा लोग भाजपा में हुए शामिल मुख्यमंत्री भगवंत मान ने खरड़ में मलविंदर कंग के लिए किया चुनाव प्रचार, बड़ा रोड शो कर लोगों को किया संबोधित आपदा में भाजपा नेताओं ने रुकवाई केंद्र से मिलने वाली आर्थिक मदद : सुखविंदर सिंह सुक्खू कई युवा बीजेपी छोड़कर आप में हुए शामिल औजला का आप पर प्रहार- खड़ा झाड़ू झगड़े और बर्बादी की निशानी गंदे नाले को बंद करना स्टेट की जिम्मेदारी भगवंत मान ने गुजरात के भरूच में चैतर वसावा के लिए किया प्रचार निर्दलीय चुनाव लड़े मनीष तोमर कांग्रेस में शामिल भाजपा सरकार ने खजाना लुटाकर प्रदेश को कंगाल किया : सुखविंदर सिंह सूक्खू मतदान के दिन लगाई जाएगी एनसीसी कैडेटों की ड्यूटी संगरूर हलके के गांवों में मीत हेयर द्वारा किए गए रोड शो और रैलियों में भारी भीड़ उमड़ी कांग्रेस ने लुधियाना के डेहलों में खोला चुनावी कार्यालय आगामी फिल्म 'टिप्सी' को लेकर बेहद उत्साहित हैं अलंकृता सहाय राष्ट्रीय दल किसानों पर कहर ढाकर पंजाब को आग में झौंकना चाहते हैं:एन.के.शर्मा आर्थिक तंगी के बावजूद कांग्रेस ने दी 1.36 लाख कर्मचारियों को पुरानी पेंशन- सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू व्यापार के लिए जल्द खुलेगा वाघा बॉर्डर - गुरजीत औजला पंजाब में कांग्रेस के इलावा ओर कोई पार्टी मजबूत नहीं : अमरिंदर सिंह राजा वडिंग

 

पंजाब : किसानों ने किया नरेंद्र मोदी का विरोध

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मलोट (पंजाब) , 11 Jul 2018

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को रैली संबोधित करने के लिए यहां पहुंचे। इस मौके पर विभिन्न संगठनों से जुड़े किसानों ने प्रदर्शन किया और काले झंडे लहराए। पंजाब पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने सभास्थल से कुछ दूरी पर ही प्रदर्शनकारी किसानों को रोक दिया और कुछ को हिरासत में ले लिया। प्रधानमंत्री मोदी के यहां के दौरे की वजह से कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। वह यहां शिरोमणि अकाली दल द्वारा आयोजित धन्यवाद रैली को संबोधित करने आए हैं जोकि मोदी सरकार द्वारा धान के न्यूनतम समर्थन मूल्य में अब तक की सर्वाधिक बढ़ोतरी के मद्देनजर की जा रही है। पार्टी अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने न्यूनतम समर्थन मूल्य में बढ़ोतरी को अभूतपूर्व ऐतिहासिक वृद्धि बताया। पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के किसान इस रैली में हिस्सा ले रहे हैं क्योंकि पंजाब के दक्षिण-पश्चिम में मुक्तसर जिले में स्थित मलोट शहर इन राज्यों की सीमा पर स्थित शहर है। प्रधानमंत्री ने पिछले हफ्ते केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा लागत का डेढ़ गुणा एमएसपी देने के फैसले को किसानों के लिए ऐतिहासिक बताया था। पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने केंद्र सरकार द्वारा एमएसपी वृद्धि को खारिज कर दिया था और कहा कि यह कॉस्मेटिक उपाय से ज्यादा और कुछ नहीं है। सिंह ने इसके साथ ही कहा था कि यह किसान समुदाय की प्रमुख चिंताओं का समाधान नहीं करता।

 

Tags: PROTEST

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD