Monday, 20 May 2024

 

 

खास खबरें पंजाबियों से दिल्ली स्थित पार्टियों को खारिज करने की अपील की जो लोगों को बांटने पर तुली हुई हैं: सरदार सुखबीर सिंह बादल राजा वड़िंग ने प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन के लिए एनओसी पर सीएम मान के झूठे वादे को किया उजागर कांग्रेस नेता गुरिंदर सिंह ढिल्लों ने किसानों के लिए एमएसपी की कानूनी गारंटी का समर्थन किया दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र में गुरजीत सिंह औजला के पक्ष में चुनावी रैलियां गुरजीत सिंह औजला ने राजासांसी और अटारी विधानसभा क्षेत्रों में लोगों से मुलाकात की नालागढ़ के आजाद विधायक का नया नाम 'केएल बिके' : सुखविंदर सिंह सुक्खू गुरजीत सिंह औजला ने की प्रवासियों की सराहना हम संसद में पंजाब के हक्कों की रक्षा के लिए लड़ेंगे: मीत हेयर समाना हलके से एनके शर्मा की जीत को यकीनी बनाएंगे: सुरजीत सिंह रखड़ा खन्ना द्वारा लोगों से बीजेपी के पक्ष में वोट की अपील मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फरीदकोट से आप उम्मीदवार करमजीत अनमोल के लिए जैतो और मोगा में किया प्रचार, भारी वोटों से अनमोल को जिताने की अपील की पंजाब में लगातार बढ़ता जा रहा है आम आदमी पार्टी का कुनबा, कई बड़े नेता आप में हुए शामिल राजपुरा में पंजाब का मुख्य औद्योगिक केंद्र बनने की सभी विशेषताए : परनीत कौर श्री आनंदपुर साहिब में लाऊंगा कॉटन उद्योग का बड़ा प्रोजेक्ट: डा. सुभाष शर्मा पंजाब के औद्योगिक विकास को देंगे गति, लाएंगे टॉप पर : विजय इंदर सिंगला कांग्रेस पार्टी के लोकसभा उम्मीदवार विजय इंदर सिंगला की जीत सुनिश्चित होगी : गुरप्रताप पडियाला दर्जी के पास ही पड़ा रहेगा जयराम का नया काला कोट, दिन में सपने देखना छोड़ें : ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू 2024 लोकसभा चुनाव ऐतिहासिक : पवन खेड़ा अमृतपाल को बंदी सिंह की श्रेणी में नही रखा जा सकता : सुखबीर सिंह बादल शिरोमणी अकाली दल ने चुनाव आयोग से किसानों को धमकाने के लिए हंसराज हंस के खिलाफ कार्रवाई करने का आग्रह किया अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने लुधियाना में बदलाव के लिए विजन डॉक्यूमेंट 'ड्राइव इट' पेश किया

 

फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य के नाम पर प्रधानमंत्री ने किसानों के साथ धोखा किया : अभय सिंह चौटाला

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

गुरुग्राम , 10 Jul 2018

फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य के नाम पर प्रधानमंत्री ने किसानों के साथ धोखा करने का काम किया है। यह बात नेता विपक्ष अभय सिंह चौटाला ने एसवाईएल, मेवात कैनाल व दादूपुर-नलवी के निर्माण के लिए गुरुग्राम हो रहे ‘जेल भरो आंदोलन’ में कही। उन्होंने कहा कि एमएसपी के नाम पर किसान के साथ हुए विश्वासघात को सरकार विज्ञापनों के जरिए बहुत बड़ी उपलब्धि घोषित करने में लगी है। उन्होंने मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, कृषि मंत्री ओपी धनखड़ और वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु द्वारा समर्थन मूल्य बढ़ाने पर ढोल बजाने को किसानों की बर्बादी का जश्र कहा। उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश सरकार इसलिए भी खुश है कि केंद्र की सरकार ने उनके किसान विरोधी षडय़त्र पर मोहर लगा दी है।विपक्ष के नेता ने कहा कि भ्रष्टाचार का पर्याय रह चुकी कांग्रेस ने भाजपा से पूर्व केंद्र और प्रदेश में दस साल राज किया।  कांग्रेस के घोटालों से जनता तंग आ चुकी थी लेकिन तब तीसरे मोर्चे का गठन न होने के कारण देश व प्रदेशवासियों को मजबूरी में भाजपा को चुनना पड़ा था। लेकिन अब तीसरे मोर्चे का गठन हो चुका है और लोगों के पास आज अपनी सरकार चुनने का विकल्प मौजूद है। उन्होंने यह भी कहा कि जनता ने जो हश्र कांग्रेस का किया था, आगामी चुनाव में भाजपा को भी वही होगा। केंद्र में तीसरे मोर्चे की और हरियाणा में इनलो-बसपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी। नेता विपक्ष ने कहा कि इनेलो एसवाईएल निर्माण के लिए वचनबद्ध है और जब तक सरकार इस नहर के निर्माण के लिए कदम नहीं उठाती उनका यह आंदोलन जारी रहेगा।उन्होंने कहा कि सबका साथ सबका विकास करने वाले, विदेशों से कालाधन लाने वाले आज केवल जनता को मुद्दों से भटकाने का प्रयास कर रह है। इतना ही नहीं जनता उनसे सवाल न पूछ ले तो उसके लिए कभी स्वच्छ भारत अभियान, कभी बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओं तो कभी जयंतियों और गाय व गीता के नाम पर लोगों का ध्यान बांटने का काम किया है।

इनेलो नेता ने याद दिलाया कि खट्टर सरकार ने चुनावी घोषणा पत्र में एसवाईएल नहर निर्माण के साथ-साथ 24 घंटे बिजली, स्वामीनाथन आयोग की पूरी रिपोर्ट लागू करने, कच्चे कर्मचारियों को पक्का और पक्के कर्मचारियों को पंजाब के समान वेतनमान देने का वादा किया था जो केवल चुनावी घोषणा बनकर रह गया। वहीं केंद्र की सरकार ने भी जनधन खातों में  15-15 लाख देने की बात कही तो कभी दो करोड़ युवाओं को रोजगार देने की। जो केवन जुमला बनकर रह गई।इनेलो नेता ने कहा कि इनेलो-बसपा गठबंधन की सरकार बनने पर किसानों व छोटे दुकानदारों का ऋण माफ व स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू करेंगे। साथ ही हर परिवार में से एक युवा को सरकारी नौकरी व रोजगार और बेरोजगारी भत्ता 15000 रुपए प्रति माह दिया जाएगा। वहीं गरीब की बेटी की शादी में 5 लाख रुपए की कन्यादान राशि व बुजुर्गों को एकमुश्त 2500 रुपए पैंशन मिला करेगी। उन्होंने सरकार बनने पर प्रदेश में बिजली बिल आधे किए जाने का भी वादा किया।इस मौके पर बसपा प्रदेशाध्यक्ष प्रकाश भारती ने कहा कि भाजपा नेताओं का दलितों के घर खाना केवल ढोंग है। भाजपा राज में दलितों पर अत्याचार बढ़े हैं। उन्होंने यह भी कहा कि इनेलो-बसपा गठबंधन पर विरोधियों की खीज इस बात का सबूत है कि प्रदेश में गठबंधन की सरकार बनने जा रही है।एसवाईएल, मेवात कैनाल व दादूपुर-नलवी के निर्माण के लिए हो रहे इस जलयुद्ध संघर्ष में गिरफ्तारी देने वालों में मुख्यत: अभय सिंह चौटाला, बसपा प्रदेशाध्यक्ष प्रकाश भारती, इनेलो प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा, पूर्व डिप्टी स्पीकर गोपीचंद गहलोत, विधायक रणबीर गंगवा, जाकिर हुसैन, वेद नारंग, केहर सिंह रावत, अनूप धानक, नसीम अहमद, पूर्व विधायक राव बहादुर सिंह, सुभाष चौधरी, मोहम्मद इलियास, गंगाराम, इनेलो प्रदेश प्रवक्ता प्रवीण आत्रेय सहित 12436 गठबंधन कार्यकर्ता शामिल थे।

 

Tags: Abhay Singh Chautala

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD