Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल

 

नशों के विरुद्ध लोगों का सब्र का बांध टूटा -भगवंत मान

'मरो या विरोध करो' मुहिम में समूचे पंजाबियों को हिस्सा लेने का किया आह्वान

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 29 Jun 2018

Last updated on: Jun 29, 2018, 00:00 IST

आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के सीनियर नेता और संसद मैंबर भगवंत मान ने कहा कि 4 हफ्तों के अंदर पंजाब में नशा खत्म करने के वायदे पर बनी कांग्रेस सरकार अपना वायदा निभाने में बुरी तरह असफल रही है, बल्कि नशों का प्रकोप इतना बेकाबू हो गया है कि हर रोज नौजवान मर रहे हैं। जनतक हुए आंकड़ों के अनुसार पिछले तीन हफ्तों में पंजाब के अंदर 25 से अधिक नौजवान नशों के कारण अनहोनी मौत को गले लगा चुके हैं। अनधिकृत तौर पर यह संख्या ओर भी अधिक हो सकती है।भगवंत मान ने कहा कि कैप्टन अमरिन्दर सिंह सरकार की नशे रोकने में नाकामी के कारण अब लोगों के सब्र का बांध टूट चुका है। नतीजे के तौर पर पंजाब में सोशल मीडिया के द्वारा 'मरो या विरोध करो' मुहिम की प्रशंसनीय शुरुआत हुई है, जिसका हर पंजाब प्रेमी को पार्टीबाज़ी, धर्म और जाति -पात से ऊपर उठ कर साथ देना चाहिए। उन्होंने कहा कि पहली जुलाई से सात जुलाई तक चिट्टे के खिलाफ काले हफ्ते को अपना और समूच्ची आम आदमी पार्टी का समर्थन देते हुए समूचे पंजाब को इस मुहिम का हिस्सा बनने का आह्वान किया।भगवंत मान ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने नशों के खिलाफ हमेशा अपनी आवाज़ बुलंद रखी है। इस कड़ी के अंतर्गत जहाँ 'आप' का यूथ विंग 30 जून को यूथ विंग प्रधान मनजिन्दर सिंह सिद्धू के नेतृत्व में तरनतारन के एसएसपी के दफ़्तर का घेराव करेगा और 2 जुलाई को वह (भगवंत मान) समेत विरोधी पक्ष के नेता सुखपाल सिंह खहरा और सूबा सह-प्रधान डा. बलबीर सिंह के नेतृत्व में 'आप' पंजाब के फरीदकोट से संसद मैंबर प्रो. साधु सिंह, सभी विधायक और प्रमुख अधिकारी मुख्य मंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह के सरकारी निवास की ओर काली पट्टियां बांध कर रोष मार्च करेंगे और मुख्य मंत्री निवास के सामने नशे के विरुद्ध धरना देंगे।

 

 

Tags: Bhagwant Mann

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD