राज्यपाल के सलाहकारों बी बी व्यास तथा के विजय कुमार ने आज सुबह यात्रा आधार शिविर भगवती नगर से 2995 अमरनाथ श्रद्धालुओं को रवाना किया। विधायक देविन्द्र सिहं राणा, विक्रम रंधावा, मुख्य सचिव वीबीआर सुब्रहमण्यम, वरिश्ठ नगर तथा पुलिस अधिकारियों के अलावा अधिक संख्या में नगर समाज सदस्य तथा धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधि इस अवसर पर उपस्थित थे। इस अवसर पर सम्बोधित करते हुए सलाहकार बी बी व्यास ने कहा कि यात्रा के सुचारू एवं सुरक्षित आयोजन हेतु सम्बंधित एजैंसियों द्वारा सम्मलित प्रयास किये गये है। विजय कुमार ने कहा कि अमरनाथ यात्रा एक बहुत ही महत्वपूर्ण वार्शिक यात्रा है। उन्होंने कहा कि जनता, सुरक्षा एजेंसियों तथा विकास एजेंसियों के सहयोग से हमने एक योजना बनाई है तथा यात्रियों की चिंताओं को दूर करने और यातायात का आसान प्रवाह सुनिश्चित करने हेतु अपनी पूरी कोशिश कर रहे है। इसी बीच मंडल प्रशासन, पर्यटन विभाग तथा यात्रा प्रबंधों से जुडी अन्य एजेंसियों के अलावा नागरिक सुरक्षा के स्वंयसेवकों ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए यात्रा मार्ग के साथ तथा जम्मू आधार शिविर में आवास, परिवहन, चिकित्सा, भोजन, पेयजल आदि उपलब्ध करवाने हेतु पर्याप्त प्रबंध किये हैं।