Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

प्रधानमंत्री ने छत्तीसगढ़ का दौरा किया, नया रायपुर में एकीकृत कमांड एवं नियंत्रण केंद्र का उद्घाटन किया

आधुनिक एवं विस्तारित भिलाई इस्पात संयंत्र राष्ट्र को समर्पित किया

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

रायपुर , 14 Jun 2018

Last updated on: Jun 14, 2018, 00:00 IST

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज छत्तीसगढ़ का दौरा किया। उन्होंने नया रायपुर स्मार्ट सिटी में एकीकृत कमांड एवं नियंत्रण केंद्र का उद्घाटन किया। प्रधानमंत्री को कमांड एवं नियंत्रण केंद्र के विभिन्न पहलुओं के बारे में जानकारी दी गई।प्रधानमंत्री ने इसके बाद भिलाई इस्पात संयंत्र के ब्लास्ट फर्नेस-8 का दौरा किया और इस दौरान उन्हें संयंत्र के विभिन्न पहलुओं के बारे में जानकारी दी गई। प्रधानमंत्री का अभिवादन करने के लिए लोग सड़कों पर कतारबद्ध खड़े रहे।प्रधानमंत्री ने एक विशाल जनसभा में आधुनिक एवं विस्तारित भिलाई इस्पात संयंत्र राष्ट्र को समर्पित किया। उन्होंने आईआईटी भिलाई की आधारशिला रखी। उन्होंने भारतनेट के चरण-2 के शुभारम्भ के अवसर पर एक पट्टिका का अनावरण किया। प्रधानमंत्री ने जगदलपुर और रायपुर के बीच विमानन सेवाओं का उद्घाटन किया। उन्होंने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को लैपटॉप, प्रमाण पत्र और चेक इत्यादि भी वितरित किए।प्रधानमंत्री ने उपस्थित जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि विकास सभी प्रकार की हिंसा का सबसे अच्छा हल है।उन्होंने कहा कि भिलाई इस्पात संयंत्र ने राष्ट्र निर्माण में व्यापक योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि आधुनिक एवं विस्तारित संयंत्र ‘नए भारत’ की मजबूत नींव के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने उन फायदों के बारे में भी बताया जो आज लांच की गई अन्य विकास परियोजनाओं से सुनिश्चित होंगे।प्रधानमंत्री ने कहा कि पिछले दो महीनों में ‘ग्राम स्वराज अभियान’ का व्यापक सकारात्मक असर पड़ा है। उन्होंने कहा कि इस अभियान (मिशन) को उन 115 आकांक्षी जिलों में काफी तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है जिनमें से 12 जिले छत्तीसगढ़ में हैं। प्रधानमंत्री ने उन फायदों का भी उल्लेख किया जो विभिन्न स्कीमों जैसे कि जन धन योजना, मुद्रा योजना, उज्ज्वला योजना, फसल बीमा योजना और सौभाग्य की बदौलत इस राज्य में संभव हुए हैं।श्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि जनजातीय आबादी के हितों को ध्यान में रखते हुए वन अधिकार अधिनियम को कड़ाई से लागू किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार जनजातीय लोगों के कल्याण के लिए काम कर रही है और देशभर में ‘एकलव्य विद्यालय’ खोले जा रहे हैं।

 

Tags: Narendra Modi , Raman Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD