Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

समाज को मजबूत बनाने में मीडिया की भूमिका अह्म : जय राम ठाकुर

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 11 Jun 2018

Last updated on: Jun 11, 2018, 00:00 IST

समाज को मजबूत बनाने एवं लोगों की राय बनाने तथा इसे आकार प्रदान करने में मीडिया महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता है। मुख्यमंत्री ने यह बात आज यहां शिमला प्रेस क्लब द्वारा दो दिवसीय अन्तर्राज्यीय प्रेस क्लब क्रिकेट प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण समारोह की अध्यक्षता करते हुए कहा। मुख्यमंत्री ने कहा कि मीडिया में समाज को एक नई दिशा देने का सामर्थ्य है, इसलिए पत्रकारों की भूमिका अन्य पेशेवरों से कहीं अधिक महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि सूचना प्रौद्योगिकी के वर्तमान दौर में मीडिया का प्रभाव एवं पहंुच कई गुणा बढ़ गई है, इसलिए लोगों की अपेक्षाओं पर खरा उतरना तथा विश्वसनीयता को कायम रखना मीडिया का कर्तव्य है। जय राम ठाकुर ने शिमला प्रेस क्लब द्वारा लोगों के कल्याण के लिए संचालित की जा रही विभिन्न सामाजिक गतिविधियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के पत्रकारों के साथ हमेशा ही सौहार्दपूर्ण सम्बन्ध रहेे हैं। उन्होंने पत्रकारों से आग्रह किया कि वे प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न विकासात्मक एवं कल्याणकारी योजनाओं को उपयुक्त स्थान प्रदान करें। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने शिमला प्रेस क्लब में जिम का उद्घाटन भी किया। 

शिमला प्रेस क्लब की विजेता टीम का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसी खेल गतिविधियां अत्यधिक व्यस्त पत्रकारों को फुर्सत के पल प्रदान करवाती हैं। प्रतियोगिता में चण्डीगढ़ प्रेस क्लब, उत्तराखण्ड प्रेस क्लब देहरादून एवं शिमला प्रेस क्लब की टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का अन्तिम मैच शिमला प्रेस क्लब और चण्डीगढ़ प्रेस क्लब के बीच खेला गया, जिसमें शिमला प्रेस क्लब ने एक विकेट से जीत हासिल की। मुख्यमंत्री ने शिमला प्रेस क्लब के सदस्यों को पुरस्कार वितरित किए। शिमला प्रेस क्लब के अध्यक्ष श्री धनंजय शर्मा ने मुख्यमत्री को शॉल, टोपी तथा समृति चिन्ह भेंट किए। प्रेस क्लब के महासचिव श्री अनिल हेडली ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया जबकि वरिष्ठ पत्रकार श्री विजय पुरी ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया। मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार श्री रोहित सावल, निदेशक सूचना एवं जन सम्पर्क श्री अनुपम कश्यप के अलावा वरिष्ठ पत्रकारों सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी इस अवसर पर मौजूद रहे। 

 

Tags: Jai Ram Thakur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD