Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें यवेट कूपर ने नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की डेल्सी रोड्रिगेज ने नरेंद्र मोदी से मुलाक़ात की नरेन्द्र मोदी ने अहमदाबाद, गुजरात में आयोजित प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप का उद्घाटन किया सर्बानंद सोनोवाल ने कोलकाता में सुवेंदु अधिकारी से मुलाकात की प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने मार्च 2027 तक 12 फुट की हर सड़क को 18 फुट चौड़ा करने के निर्देश दिए नायब सिंह सैनी ने सभी विभागों को अपने 5 साल का रोडमैप एआई टूल पर अपलोड करने के दिए निर्देश हरियाणा के विभिन्न बोर्डों एवं आयोगों के नवनियुक्त अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों ने पंचकूला में ग्रहण किया पदभार गौरव गौतम ने हरियाणा के 23 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सीनियर व जूनियर प्रशिक्षकों के नियुक्ति पत्र सौंपे प्रो. असीम कुमार घोष ने युवाओं से रोजगार सृजक बनकर ‘विकसित भारत’ के निर्माण में योगदान देने का किया आह्वान हरियाणा में नियमों के सरलीकरण से बढ़ी कारोबारी सुगमता पीएम सूर्य घर योजना में हरियाणा को राष्ट्रीय स्तर पर मिले तीन प्रतिष्ठित पुरस्कार शाहपुर में ‘‘ड्राइविंग ट्रेनिंग एवं रिसर्च संस्थान व आटोमेटेड व्हीकल टेस्टिंग स्टेशन’’ स्थापना के लिए जमीन की रजिस्टरी हुई : अनिल विज गुरुग्रामवासियों के लिए बड़ी सौगात प्रदेश के सरकारी पॉलिटेक्निक संस्थानों में शुरू होंगे नए रोजगारोन्मुखी कोर्स : महीपाल ढांडा राज्य सरकार प्रदेश के सरकारी अस्पतालों को अत्याधुनिक सुविधाएं देने के लिए उठा रही है कदम : आरती सिंह राव नांगल चौधरी में 11.65 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक कम्युनिटी हेल्थ सेंटर : आरती सिंह राव मुख्य सचिव को हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशन के चीफ कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी

 

जावेद मुस्तफा मीर ने प्रभावी आपदा न्यूनीकरण योजना के लिए बल दिया

सीमावर्ती गोलाबारी पीड़ितों को एसडीआरएफ के तहत लाने के लिए वकालत की

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

श्रीनगर , 01 Jun 2018

Last updated on: Jun 01, 2018, 00:00 IST

आपदा प्रबंधन, राहत पुनर्वास व पुनर्निर्माण मंत्री जावेद मुस्तफा मीर ने आज भूकंपीय क्षेत्र पर राज्य की स्थिति को ध्यान में रखते हुए प्रभावी आपदा न्यूनीकरण योजना के लिए बल दिया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) को इस संबंध में विशेष और ध्यान केंद्रित करना चाहिए और किसी भी स्थिति को पूरा करने के लिए एक व्यापक आपदा शमन नीति तैयार करना चाहिए। मंत्री ने यह बात एनडीएमए के सदस्य लेफ्टिनेंट जनरल एनसी मारवाह, जिन्होंने आज यहां उनसे मुलाकात की, के साथ बातचीत के दौरान किया। मंत्री ने एनडीएमए सदस्य को सितंबर 2014 के बाढ़ के बाद राज्य सरकार द्वारा उठाए गए उपायों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने राज्य में किसी भी स्थिति के दौरान एनडीआरएफ के अधिक हस्तक्षेप की मांग की। मंत्री ने एसडीआरएफ के दायरे में सीमावर्ती गोलाबारी के पीड़ितों को लाने के लिए भी वकालत की ताकि उनके प्रभावी बचाव और पुनर्वास एक अच्छी तरह से योजनाबद्ध तरीके से और समय पर किया जा सके। प्राकृतिक आपदाओं के दौरान हर संभव सहायता का आश्वासन देते हुए लेफ्टिनेंट जनरल ने कहा कि राज्य में विभाग को और मजबूत करने के लिए किए गए विभिन्न उपायों के माध्यम से पिछले तीन वर्षों के दौरान आपदा तैयारी के संबंध में जम्मू-कश्मीर ने एक सराहनीय काम किया है। उन्होंने घटनाओं के दौरान आपातकालीन स्थितियों से निपटने के लिए स्वयंसेवकों को प्रशिक्षण के लिए विभाग की भी सराहना की। उन्होंने मीडिया के माध्यम से अधिकतम जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने और कमजोर इलाकों में जागरूकता शिविर आयोजित करने पर जोर दिया। मौसम रिपोर्ट की भविश्यवाणी के लिए राज्य में अधिक डोप्लर की स्थापना के लिए मंत्री की मांग के जवाब में सदस्य ने कहा कि राज्य में तीन नए डोप्लर स्थापित किए जाएंगे।

 

Tags: Javid Mustafa Mir

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD