Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें द्रौपदी मुर्मू ने आईएमए पासिंग आउट परेड का जायजा लिया, महिला कैडेट्स की उपलब्धि की सराहना की स्वस्थ जीवन के लिए हेल्दी लिवर जरूरी, स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया 'सुरक्षा कवच' का महत्व दिनभर रहती है थकान और सुस्ती? नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी धर्मेंद्र प्रधान ने नेफियू रियो से की मुलाकात कीर्ति वर्धन सिंह ने मध्य एशिया और एससीओ के प्रति भारत की प्रतिबद्धता दोहराई पीएम मोदी के 12 वर्षों के सफल कार्यकाल में गरीब कल्याण के क्षेत्र में नए कीर्तिमान बने : पुष्कर सिंह धामी नेपाल में सड़क किनारे खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, आठ की मौत और 16 घायल मोहन यादव ने साइबर सेल के लिए एआई सुरक्षा प्लेटफॉर्म और साइबर विशेषज्ञों को मंजूरी दी पूर्वोत्तर का बड़ा लॉजिस्टिक्स हब बन रहा असम : हिमंता बिस्वा सरमा ग्रामीण जल आपूर्ति योजनाएं सौर ऊर्जा पर आधारित होंगी : सीएम देवेंद्र फडणवीस नीति आयोग की बैठक में त्रिपुरा का विजन 2047 पेश, माणिक साहा ने कनेक्टिविटी और विकास परियोजनाओं पर मांगा सहयोग भारत और स्विट्जरलैंड ने आर्थिक संबंधों को और गहरा करने की प्रतिबद्धता दोहराई : पीयूष गोयल धमाल 4 का धांसू ट्रेलर रिलीज, एक बार फिर शुरू हुई खजाने की अनोखी खोज जयंत चौधरी ने आईटीआई में व्यापक बदलाव के लिए रणनीतिक सलाहकार व सुधार कार्यबल-सारथी की पहली बैठक की अध्यक्षता की जंडियाला वासियों के लिए खुशखबरी अजनाला के 61 गांवों में ईसाई समुदाय के कल्याण के लिए 15.25 करोड़ रुपये की लागत से बनाए जाएंगे सामुदायिक भवन : कुलदीप सिंह धालीवाल धर्मेंद्र प्रधान ने भारत के नवाचार और स्टार्टअप व्यवस्था को प्रदर्शित करने वाले भारत इनोवेट्स पर रणनीतिक दस्तावेज़ जारी किए गुलाब चंद कटारिया ने नई दिल्ली में उच्चस्तरीय बैठकों की श्रृंखला की राजनाथ सिंह ने हैदराबाद स्थित डीआरडीएल में अत्याधुनिक हथियार प्रणाली परिसर का उद्घाटन किया मनदीप सिंह बराड़ ने एनएचएम कार्यक्रमों की समीक्षा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा और राष्ट्रीय सुरक्षा को मिली नई मजबूती

 

भारत सरकार ने खाद्य सब्सिडी के नकद हस्तांतरण की दिशा में व्यवस्थित प्रगति सुनिश्चित की

रामविलास पासवान ने खाद्य सब्सिडी के नकद हस्तांतरण के क्रियान्वयन में राज्यों का मार्गदर्शन करने के लिए एक पुस्तिका का विमोचन किया

Listen to this article

5 Dariya News

नई दिल्ली , 31 May 2018

Last updated on: May 31, 2018, 00:00 IST

केन्द्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री रामविलास पासवान ने आज नई दिल्ली में ‘खाद्य सब्सिडी के नकद हस्तांतरण पर अमल के लिए पुस्तिका’ का विमोचन किया। यह पुस्तिका खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग (डीओएफपीडी) और विश्व खाद्य कार्यक्रम (डब्ल्यूएफपी) द्वारा संयुक्त रूप से तैयार की गई है। यह पुस्तिका (हैंडबुक) खाद्य सब्सिडी योजना के नकद हस्तांतरण पर अमल के लिए हर कदम पर समुचित मार्गदर्शन करती है और यह खाद्य सब्सिडी के नकद हस्तांतरण में भारत के नियमों, विनियमों एवं अनुभवों और नकद आधारित हस्तांतरण या अंतरण में डब्ल्यूएफपी के वैश्विक अनुभवों पर आधारित है। इस पुस्तिका के विमोचन के अवसर पर उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण राज्य मंत्री श्री सी. आर. चौधरी, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग में सचिव श्री रविकांत और डब्ल्यूएफपी के कंट्री डायरेक्टर डॉ. हमीद नुरु भी उपस्थित थे। रामविलास पासवान ने इस पुस्तिका को तैयार करने के लिए खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग और डब्ल्यूएफपी द्वारा किए गए अथक प्रयासों के लिए उनकी सराहना की। श्री पासवान ने यह उम्मीद जताई कि यह पुस्तिका उन सभी राज्यों/केन्द्र शासित प्रदेशों के लिए एक सूचना पुस्तक के रूप में उपयोगी साबित होगी जो खाद्य सब्सिडी के लिए नकद हस्तांतरण पर या तो अमल कर रहे हैं अथवा अमल करने की तैयारी में हैं क्योंकि इसमें विभिन्न आवश्यकताओं, प्रक्रियाओं और नकद हस्तांतरण प्रक्रिया में शामिल समस्त हितधारकों की भूमिका और दायित्वों के बारे में विस्तार से बताया गया है। श्री पासवान ने पीडीएस परिचालनों के पूर्ण कम्प्यूटरीकरण के जरिए खाद्यान्न के ‘वस्तु’ रूप में वितरण के जरिए खाद्यान्न की लीकेज  और इनके अन्यत्र इस्तेमाल की रोकथाम के लिए एनडीए सरकार द्वारा लागू किए गए विभिन्न सुधार उपायों पर भी प्रकाश डाला। इस संबंध में उन्होंने विशेषकर लाभार्थियों के बायोमीट्रिक सत्यापन एवं लेन-देन का इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड सुनिश्चित करने के लिए उचित मूल्यों की दुकानों पर ईपीओएस उपकरण लगाने पर भी रोशनी डाली। वर्तमान में खाद्य सब्सिडी के लिए नकद हस्तांतरण को केन्द्र शासित प्रदेशों चंडीगढ़, पुडुचेरी और दादरा एवं नागर हवेली के शहरी क्षेत्रों में क्रियान्वित किया जा रहा है, जबकि कुछ और राज्यों ने इसके क्रियान्वयन में रुचि दिखाई है।

 

Tags: Ram Vilas Paswan , CR Chaudhary

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD