Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने पतरातू सुपर थर्मल पावर परियोजना की आधारशिला रखी

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

झारखंड , 25 May 2018

Last updated on: May 25, 2018, 00:00 IST

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज झारखंड में एनटीपीसी की पतरातू सुपर थर्मल पावर परियोजना के 2400 मेगावाट वाले प्रथम चरण की आधारशिला रखी। यह झारखंड सरकार और एनटीपीसी की एक सहायक कंपनी पतरातू विद्युत उत्‍पादन निगम लिमिटेड (पीवीयूएनएल) के बीच 74:26 प्रतिशत की हिस्‍सेदारी वाला संयुक्‍त उद्यम है। इसके तहत 4000 मेगावाट का कुल क्षमता विस्‍तार स्‍थापित किया जाएगा। केन्‍द्रीय विद्युत और नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा राज्‍य मंत्री (स्‍वतंत्र प्रभार) आर.के. सिंह और झारखंड एवं केन्‍द्र के अनेक गणमान्‍य व्‍यक्ति भी इस अवसर पर उपस्थित थे। भारत के 19वें राज्‍य के लिए उज्‍ज्‍वल भविष्‍य की परिकल्‍पना करते हुए एनटीपीसी की पीवीयूएनएल दो चरणों में इस परियोजना को क्रियान्वित करेगी। प्रथम चरण में 2400 मेगावाट (3x800 मेगावाट)  और दूसरे चरण में 1600 मेगावाट (2x800 मेगावाट) बिजली का उत्‍पादन किया जाएगा। दूसरे चरण को बाद में क्रियान्वित किया जाएगा। इस परियोजना के तहत 85 प्रतिशत बिजली झारखंड को आव‍ंटित की जाएगी, जिससे आगे चलकर यह राज्‍य लाभान्वित होगा और इसके साथ ही इस क्षेत्र के आर्थिक विकास में भी मदद मिलेगी। प्रधानमंत्री सहज बिजली हर घर योजना (सौभाग्‍य) के तहत यह परियोजना घरों में चौबीसों घंटे बिजली की उपलब्‍धता सुनिश्चित करेगी। इस परियोजना के लिए इंजीनियरिंग, खरीद एवं निर्माण ठेका भेल को दिया गया है। पहली यूनिट वर्ष 2022 तक चालू होने की परिकल्‍पना की गई है और इसके बाद छह-छह महीने के अंतराल पर अन्‍य दो यूनिटों को भी चालू किया जाएगा। चूं‍कि एनटीपीसी आसपास के समुदायों का जीवन स्‍तर बेहतर करने पर फोकस करते हुए समावेशी विकास और सतत विकास के लिए प्रतिबद्ध है, इसलिए इस तथ्‍य को ध्‍यान में रखते हुए पीवीयूएनएल पहल से ही स्‍वच्‍छ पेयजल एवं नियमित स्‍वास्‍थ्‍य शिविरों की व्‍यवस्‍था करने के साथ-साथ निकटवर्ती गांवों में स्‍थानीय युवाओं के कौशल विकास पर भी अपना ध्‍यान केन्द्रित करती रही है। परियोजना का काम आगे बढ़ने के साथ ही समुदाय विकास के तहत रोजगार क्षमता बढ़ाने, स्‍वास्‍थ्‍य एवं स्‍वच्‍छता, बुनियादी ढांचे के विकास एवं बालिकाओं की शिक्षा पर भविष्‍य में और ज्‍यादा फोकस किया जाएगा।    

 

Tags: Narendra Modi , Raj Kumar Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD