Monday, 06 May 2024

 

 

खास खबरें अग्निवीर से खफा पूर्व फौजियों का औजला को समर्थन भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन के समर्थन में विशाल रोड शो,हजारों की संख्या में शामिल हुए लोग उद्योग नगरी बद्दी में आयोजित हुआ मण्डी मिलन समारोह, जयराम ठाकुर और कंगना रनौत ने की शिरकत मलोया व सेक्टर 56 वासी 500 से ज्यादा लोग भाजपा में हुए शामिल मुख्यमंत्री भगवंत मान ने खरड़ में मलविंदर कंग के लिए किया चुनाव प्रचार, बड़ा रोड शो कर लोगों को किया संबोधित आपदा में भाजपा नेताओं ने रुकवाई केंद्र से मिलने वाली आर्थिक मदद : सुखविंदर सिंह सुक्खू कई युवा बीजेपी छोड़कर आप में हुए शामिल औजला का आप पर प्रहार- खड़ा झाड़ू झगड़े और बर्बादी की निशानी गंदे नाले को बंद करना स्टेट की जिम्मेदारी भगवंत मान ने गुजरात के भरूच में चैतर वसावा के लिए किया प्रचार निर्दलीय चुनाव लड़े मनीष तोमर कांग्रेस में शामिल भाजपा सरकार ने खजाना लुटाकर प्रदेश को कंगाल किया : सुखविंदर सिंह सूक्खू मतदान के दिन लगाई जाएगी एनसीसी कैडेटों की ड्यूटी संगरूर हलके के गांवों में मीत हेयर द्वारा किए गए रोड शो और रैलियों में भारी भीड़ उमड़ी कांग्रेस ने लुधियाना के डेहलों में खोला चुनावी कार्यालय आगामी फिल्म 'टिप्सी' को लेकर बेहद उत्साहित हैं अलंकृता सहाय राष्ट्रीय दल किसानों पर कहर ढाकर पंजाब को आग में झौंकना चाहते हैं:एन.के.शर्मा आर्थिक तंगी के बावजूद कांग्रेस ने दी 1.36 लाख कर्मचारियों को पुरानी पेंशन- सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू व्यापार के लिए जल्द खुलेगा वाघा बॉर्डर - गुरजीत औजला पंजाब में कांग्रेस के इलावा ओर कोई पार्टी मजबूत नहीं : अमरिंदर सिंह राजा वडिंग राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का शिमला पहुंचने पर गर्मजोशी से स्वागत

 

कमल हासन ने तूतीकोरिन गोलीबारी पीड़ितों से मुलाकात की

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

तूतीकोरिन (तमिलनाडु) , 23 May 2018

अभिनेता से राजनीतिज्ञ बने कमल हासन ने बुधवार को तमिलनाडु के तूतीकोरिन जिले में स्टरलाइट कॉपर प्लांट के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान पुलिस गोलीबारी में घायल हुए लोगों से मुलाकात की और पूछा कि गोलीबारी का आदेश किसने दिया था। कमल हासन ने यहां संवाददाताओं से कहा, “हमें पता होना ही चाहिए कि इस फायरिंग का आदेश किसने दिया था। यह मैं नहीं बल्कि पीड़ित पूछ रहे हैं। केवल मुआवजे का ऐलान कर देना ही इसका हल नहीं है। इंडस्ट्री बंद होनी चाहिए। लोग भी यही मांग कर रहे हैं।”यहां लोग स्टरलाइट के तांबा गलाने वाले संयंत्र को बंद करने की मांग कर रहे हैं। उनका आरोप है कि यह क्षेत्र को प्रदूषित कर रहा है और भूगर्भ जल का स्तर कम करने के साथ-साथ गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं पैदा कर रहा है। इसके खिलाफ मंगलवार को प्रदर्शन के दौरान हिंसा भड़कने के बाद पुलिस फायरिंग में एक लड़की समेत 10 लोगों की मौत हो गई और बुधवार को एक और व्यक्ति पुलिस फायरिंग में मारा गया। हासन ने मंगलवार को कहा था, “सरकार ने स्टरलाइट के खिलाफ लोगों के शांतिपूर्ण विरोध व उनकी मांगों को नजरअंदाज कर दिया। सरकार की लापरवाही इन सभी घटनाओं की वजह है। नागरिक अपराधी नहीं हैं। यह वे लोग हैं जिन्होंने पहले स्टरलाइट के कारण और अब सरकार के आदेशों के कारण अपना जीवन खोया है।”यहां बुधवार को जनरल अस्पताल में पीड़ितों और उनके नजदीकी और प्रियजनों से मिलने के बाद, कमल जनता दल-सेक्युलर (जेडी-एस) नेता एच. डी. कुमारस्वामी के कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के कार्यक्रम के लिए रवाना हुए।

 

Tags: Kamal Haasan

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD