Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

उपमुख्यमंत्री कविन्द्र गुप्ता ने शुरू होने वाले जेकेईडीआई कैम्पस की प्रगति का जायजा लिया

कविन्द्र गुप्ता ने उद्यमियों को प्रोत्साहित करने हेतु संस्थान की सराहना की

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जम्मू , 13 May 2018

Last updated on: May 13, 2018, 00:00 IST

उपमुख्यमंत्री कविन्द्र गुप्ता ने इंडस्ट्रीयल एस्टेट बड़ी ब्राहमणा में शुरू होने वाले जम्मू व कश्मीर उद्यमियता विकास संस्थान (जेकेईडीआई) के जम्मू कैम्पस की प्रगति का आज निरीक्षण किया। यह कविन्द्र गुप्ता का उद्योग एवं वाणिज्य विभाग का पदभार संभालने के बाद का पहला दौरा है। उपमुख्यमंत्री ने परियोजना की रूपरेखा की जांच कर कार्य की वर्तमान स्थिति का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यकारी एजैंसी को कार्य की गति में तेजी लाने तथा इसे निर्धारित समय सीमा में पूरा करने के निर्देश दिये। इस अवसर पर जेकेईडीआई निदेशक डॉ. एम.आई परे ने उपमुख्यमंत्री को शुरू होने वाली परियोजना के विभिन्न हिस्सों के बारे में जानकारी दी। उपमुख्यमंत्री को बताया गया कि जेकेईडीआई का जम्मू कैम्पस 50 वर्श की निर्धारित समय सीमा के साथ 87.13 करोड़ रु. की अनुमानित राशि से शुरू किया जा रहा है। इस कैम्पस में युवा उद्यमियों के लिए इन्क्यूबेशन सैंटर, एक होस्टल, लाईब्रेरी तथा अन्य सुविधाएं होंगी। इस कैम्पस का नींव पत्थर 9 जुलाई 2017 को मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने रखा था तथा 14 नवम्बर 2017 को शुरू हुए प्रशासनिक ब्लाक, पब्लिक रिलेशन एंड मॉडल काउंसिलिंग सैंटर, गैस्ट हाउस तथा अन्य सम्बंधित कार्यों सहित पहले चरण का कार्य 21.6 करोड़ रु. की अनुमानित राशि से पूरा किया जाएगा। परियोजना के पहले चरण में गैस्ट हाउस तथा अन्य सम्बंधित कार्यों की जुलाई 2018 तक पूरा होने की संभावना है। दूसरे चरण में होस्टल भवन का निर्माण महत्वाकांक्षी उद्यमियों के लिए किया जाएगा जो जम्मू संभाग के दूरस्थ क्षेत्रों से विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लेने आएंगे। इस भवन का निर्माण 19.34 करोड़ की लागत से किया जाएगा जिसे 1 वर्श के भीतर पूरा किया जाएगा।   तीसरे चरण में 42.48 करोड़ की अनुमानित राशि से सैंटर फार टेªनिंग एंड स्किल डिवेल्पमैंट एंड सैंटर फार इन्क्यूबेशन एंड बिजनस एक्सेलेरेशन (सीआईबीए) का निर्माण किया जाएगा। उपमुख्यमंत्री ने राज्य में उद्यमियता की संस्कृति को प्रोत्साहित करने के प्रयासों हेतु जेकेईडीआई निदेशक डॉ. एम.आई परे तथा संस्थान के स्टाफ को बधाई दी। उन्होंने उनसे आग्रह किया कि  वे इसे सुदृढ बनाने हेतु अपने प्रयासों को बढ़ाये ताकि लोगों को यह महसूस हो सके कि सरकारी नौकरियों के अलावा जम्मू कश्मीर राज्य के शिक्षित युवाओं के लिए आजीविका कमाने के पर्याप्त अवसर हैं।

 

Tags: Kavinder Gupta

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD