Sunday, 19 May 2024

 

 

खास खबरें समाना हलके से एनके शर्मा की जीत को यकीनी बनाएंगे: सुरजीत सिंह रखड़ा खन्ना द्वारा लोगों से बीजेपी के पक्ष में वोट की अपील मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फरीदकोट से आप उम्मीदवार करमजीत अनमोल के लिए जैतो और मोगा में किया प्रचार, भारी वोटों से अनमोल को जिताने की अपील की पंजाब में लगातार बढ़ता जा रहा है आम आदमी पार्टी का कुनबा, कई बड़े नेता आप में हुए शामिल राजपुरा में पंजाब का मुख्य औद्योगिक केंद्र बनने की सभी विशेषताए : परनीत कौर श्री आनंदपुर साहिब में लाऊंगा कॉटन उद्योग का बड़ा प्रोजेक्ट: डा. सुभाष शर्मा पंजाब के औद्योगिक विकास को देंगे गति, लाएंगे टॉप पर : विजय इंदर सिंगला कांग्रेस पार्टी के लोकसभा उम्मीदवार विजय इंदर सिंगला की जीत सुनिश्चित होगी : गुरप्रताप पडियाला दर्जी के पास ही पड़ा रहेगा जयराम का नया काला कोट, दिन में सपने देखना छोड़ें : ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू 2024 लोकसभा चुनाव ऐतिहासिक : पवन खेड़ा अमृतपाल को बंदी सिंह की श्रेणी में नही रखा जा सकता : सुखबीर सिंह बादल शिरोमणी अकाली दल ने चुनाव आयोग से किसानों को धमकाने के लिए हंसराज हंस के खिलाफ कार्रवाई करने का आग्रह किया अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने लुधियाना में बदलाव के लिए विजन डॉक्यूमेंट 'ड्राइव इट' पेश किया मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कुरुक्षेत्र से 'आप' उम्मीदवार डॉ. सुशील गुप्ता के लिए किया प्रचार महिला सशक्तिकरण तो दूर महिलाओं का सम्मान तक नहीं करते "आप" नेता : जय इंद्र कौर वर्ल्ड क्लॉस की स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए वचनबद्ध : विजय इंदर सिंगला इलेक्शन लोकतंत्र है और यहां हथियारों की नहीं बल्कि विचारों की लड़ाई होनी चाहिए : गुरजीत सिंह औजला अकाली दल के घोषणा पत्र में पंथक और क्षेत्रीय मजबूती का आहवाहन परिवर्तन की सरकार ने किया पंजाब को कर्जदार - गुरजीत औजला डॉ. एस.पी. सिंह ओबेरॉय के प्रयासों से जालंधर जिले के युवक का शव पहुंचा भारत दो साल में हमारी सरकार और मेरे काम को देखें, फिर तय करें कि आपको क्या चाहिए: मीत हेयर

 

वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल की उपस्थिति में ब्रिटिश कंपनी के साथ समझौता सहीबद्ध

पंजाब में बायो-गैस और बायो-सीएनजी प्लांट होंगे स्थापित

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 11 May 2018

पंजाब के वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल और ब्रिटिश के चंडीगढ़ स्थित डिप्टी हाई कमिश्नर एंड्रयू अय्यर की उपस्थिति में रीका बायोफियूल डिवैल्पमैंट लिम. और पंजाब औद्योगिक प्रोत्साहन ब्यूरो और पंजाब ऊर्जा विकास एजेंसी के बीच एक अहम समझौता सहीबद्ध किया गया है। समझौते के अंतर्गत पंजाब में बायो गैस और बायो सीएनजी प्लांट लगाए जाएंगे जिससे पराली का सही प्रयोग करके वातावरण का संरक्षण किया जा सके। पराली को आग लाने की बजाय इसका प्रयोग कच्चे माल  के रूप में किया जाएगा और पराली से इन प्लांटों में गैस और सीएनजी बनाई जायेगी।विस्तृत जानकारी देते हुए एक प्रवक्ता ने बताया कि रीका कंपनी द्वारा सूबे में 100 -150 मिलियन अमरीकी डालर के निवेश के साथ 10 के करीब प्लांट लगाने की योजना है जिससे कि 1000 के करीब नौकरियाँ भी मुहैया होंगी। अत्याधुनिक तकनीक वाले इन प्लांटों में से पहला प्लांट 2019 में शुरू हो जाने की संभावना है। हरेक प्लांट में एक दिन में 100 मीट्रिक टन धान की पराली बर्ताव की सामथ्र्य होगी।उन्होंने बताया कि इन प्लांटों से पंजाब की ज़मीनों की उपजाऊ शक्ति भी बढ़ेगी क्योंकि जब पराली को आग नहीं लगाई जायेगी तो इससे ज़मीन की क्वालिटी में सुधार होगा। इसके अलावा फसलों के अवशेष देसी खाद का काम करेगे जिससे उत्पादन बढऩे की संभावनाएं हैं।प्रवक्ता ने आगे बताया कि प्लांट स्थापित करने के लिए पंजाब सरकार ज़मीन की सीमा-रेखा में मदद करेगी और औद्योगिक नीति के अनुसार मिलने वाली सहूलतें और सहायता भी मुहैया करवाएगी। इस मौके पर रीका बायोफ्यूल कंपनी के डायरैक्टर ग्रेगरी कुरप्पनीकोवस ने इस समझौते पर ख़ुशी जाहिर करते हुए कहा कि इस प्रोजैक्ट के द्वारा जहाँ पराली की आग से वातावरण को दूषित होने से बचाने में पंजाब सरकार की मदद की जायेगी वहीं पराली का भी सभ्य प्रयोग होगा।इस मौके पर दूसरो के अलावा पंजाब ऊर्जा विकास एजेंसी के सीईओ श्री एनपीएस रंधावा, डिप्टी जनरल मैनेजर श्री एम.पी. सिंह, मैनेजर श्री सुखवंत सिंह, श्री दविन्दर सिंह और इनवैस्ट पंजाब से श्री अरुणजीत सिंह सिद्धू भी उपस्थित थे।

 

Tags: Manpreet Singh Badal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD