Monday, 20 May 2024

 

 

खास खबरें ढाई सालों में आम आदमी पार्टी की ओर से किए विकास का हिसाब मांगे शहरवासीः बीबा जयइंद्र कौर राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने किया कला प्रदर्शनी का शुभारम्भ जनरल पर्यवेक्षक श्री आनंदपुर साहिब लोकसभा ने गढ़शंकर में ग्रीन चुनाव प्रकिया की करवाई शुरुआत मोनिका ग्रोवर अपने साथियों सहित कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल, बीबा जयंइंद्र कौर ने भाजपा में आने पर किया स्वागत अपने संदूक, अलमारी व लॉकर से निकालें वोटर कार्ड राजनीतिक मंडी में बिके हमीरपुर जिला के तीन विधायक खनन व भू- माफिया : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू दस साल से रेलवे लाइन का राग ही अलाप रहे अनुराग, मंजूरी तक नहीं दिला पाए : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पंजाबियों से दिल्ली स्थित पार्टियों को खारिज करने की अपील की जो लोगों को बांटने पर तुली हुई हैं: सरदार सुखबीर सिंह बादल राजा वड़िंग ने प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन के लिए एनओसी पर सीएम मान के झूठे वादे को किया उजागर कांग्रेस नेता गुरिंदर सिंह ढिल्लों ने किसानों के लिए एमएसपी की कानूनी गारंटी का समर्थन किया दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र में गुरजीत सिंह औजला के पक्ष में चुनावी रैलियां गुरजीत सिंह औजला ने राजासांसी और अटारी विधानसभा क्षेत्रों में लोगों से मुलाकात की नालागढ़ के आजाद विधायक का नया नाम 'केएल बिके' : सुखविंदर सिंह सुक्खू गुरजीत सिंह औजला ने की प्रवासियों की सराहना हम संसद में पंजाब के हक्कों की रक्षा के लिए लड़ेंगे: मीत हेयर समाना हलके से एनके शर्मा की जीत को यकीनी बनाएंगे: सुरजीत सिंह रखड़ा खन्ना द्वारा लोगों से बीजेपी के पक्ष में वोट की अपील मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फरीदकोट से आप उम्मीदवार करमजीत अनमोल के लिए जैतो और मोगा में किया प्रचार, भारी वोटों से अनमोल को जिताने की अपील की पंजाब में लगातार बढ़ता जा रहा है आम आदमी पार्टी का कुनबा, कई बड़े नेता आप में हुए शामिल राजपुरा में पंजाब का मुख्य औद्योगिक केंद्र बनने की सभी विशेषताए : परनीत कौर श्री आनंदपुर साहिब में लाऊंगा कॉटन उद्योग का बड़ा प्रोजेक्ट: डा. सुभाष शर्मा

 

इनेलो-बसपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने जलयुद्ध नेता चौधरी अभय सिंह चौटाला के नेतृत्व में आज नूंह में गिरफ्तारियां दी

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नूंह , 08 May 2018

सरकार द्वारा एसवाईएल, मेवात कैनाल व दादूपुर नलवी के निर्माण न करने के विरोध में इनेलो-बसपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने जलयुद्ध नेता चौधरी अभय सिंह चौटाला के नेतृत्व में आज नूंह में गिरफ्तारियां दी। उन्होंने कहा कि एसवाईएल, मेवात कैनाल व दादूपुर नलवी का निर्माण नहीं किया गया तो इनेलो-बसपा बहुत बड़ा आंदोलन करेगी।गिरफ्तारी देने वालों में प्रतिपक्ष नेता चौ0 अभय सिंह चौटाला के साथ प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा और बसपा प्रदेशाध्यक्ष प्रकाश भारती, इनेलो विधायक चौ0 जाकिर हुसैन, विधायक परमिन्द्र ढुल, सांसद रामकुमार कश्यप, प्रदेश प्रभारी नेतराम एडवोकेट, विधायक नसीम अहमद, पूर्व मंत्री मोहम्मद इलयास,  जिलाध्यक्ष मास्टर बदरूद्दीन, किशोर यादव, पूर्व विधायक गंगाराम, चौ0 ताहिर हुसैन एडवोकेट, महेन्द्र जाजोरिया, जावेद अहमद, धर्मपाल राठी, विजय सिंह डागर, रोहताश खटाना आदि इनेलो-बसपा नेता उनके साथ रहे।आंदोलन का नेतृत्व जलयुद्ध नायक चौधरी अभय सिंह चौटाला, प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा बसपा के प्रदेशाध्यक्ष प्रकाश भारती ने किया। गिरफ्तारी से पूर्व प्रतिपक्ष नेता चौ0 अभय सिंह चौटाला ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि एस वाई एल, मेवात फीडर कैनाल व दादूपुर नलवी नहर के पानी को लेकर इनेलो व बसपा का संघर्ष रंग लाएगा। 

नेता विपक्ष ने जल संघर्ष के संदर्भ में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर द्वारा पंजाब के मुख्यमंत्री को पत्र लिख पाकिस्तान को पानी रोकने का आग्रह करना केवल मात्र राजनैतिक स्टंट बताया है। उनको का कि होना तो यह  चाहिए था कि वो एसवाईएल के निर्माण के लिए पत्र प्रधानमंत्री को भी लिखते ताकि प्रदेश की जनता को उसके हिस्से का पानी मिल सके। लेकिन केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार नहीं चाहती कि हरियाणा के किसान के खेत में पानी पहुंचे। इनके लिए एसवाईएल एक राजनैतिक मुद्दा है जिसको भाजपा लटकाए रखना चाहती है।नेता विपक्ष ने यह भी कहा कि कर्मचारी चयन आयोग के परीक्षा-पत्र में जाति विशेष पर की गई टिप्पणी को शर्मनाक बताते हुए नेता विपक्ष अभय सिंह चौटाला ने कहा कि भाजपा समाज को बांटने और आपसी द्वेष फैलाने का काम कर रही है। उन्होंने इसकी कड़ी निंदा करते हुए चयन आयोग को अध्यक्ष सहित भंग करने की मांग भी की है। वैसे भी आयोग नौकरियां बेचने के आरोप से घिरा हुआ है।बसपा प्रदेशाध्यक्ष प्रकाश भारती ने कहा कि आज का जेल भरो आंदोलन इस गूंगी बहरी सरकार के कान खोलने का काम करेगा। उन्होंने इनेलो-बसपा के गठबंधन पर कहा कि यह गठबंधन देश व प्रदेश को भाजपा व कांग्रेस मुक्त बनाने का काम करेगा तथा देश हित में यह गठबंधन तीसरे मोर्चे की भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा कि अब इनेलो-बसपा द्वारा राज्य सरकार की जन-विरोधी नीतियों के खिलाफ संयुक्त संघर्ष किया जाएगा। 

 

Tags: Abhay Singh Chautala

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD