Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें यवेट कूपर ने नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की डेल्सी रोड्रिगेज ने नरेंद्र मोदी से मुलाक़ात की नरेन्द्र मोदी ने अहमदाबाद, गुजरात में आयोजित प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप का उद्घाटन किया सर्बानंद सोनोवाल ने कोलकाता में सुवेंदु अधिकारी से मुलाकात की प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने मार्च 2027 तक 12 फुट की हर सड़क को 18 फुट चौड़ा करने के निर्देश दिए नायब सिंह सैनी ने सभी विभागों को अपने 5 साल का रोडमैप एआई टूल पर अपलोड करने के दिए निर्देश हरियाणा के विभिन्न बोर्डों एवं आयोगों के नवनियुक्त अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों ने पंचकूला में ग्रहण किया पदभार गौरव गौतम ने हरियाणा के 23 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सीनियर व जूनियर प्रशिक्षकों के नियुक्ति पत्र सौंपे प्रो. असीम कुमार घोष ने युवाओं से रोजगार सृजक बनकर ‘विकसित भारत’ के निर्माण में योगदान देने का किया आह्वान हरियाणा में नियमों के सरलीकरण से बढ़ी कारोबारी सुगमता पीएम सूर्य घर योजना में हरियाणा को राष्ट्रीय स्तर पर मिले तीन प्रतिष्ठित पुरस्कार शाहपुर में ‘‘ड्राइविंग ट्रेनिंग एवं रिसर्च संस्थान व आटोमेटेड व्हीकल टेस्टिंग स्टेशन’’ स्थापना के लिए जमीन की रजिस्टरी हुई : अनिल विज गुरुग्रामवासियों के लिए बड़ी सौगात प्रदेश के सरकारी पॉलिटेक्निक संस्थानों में शुरू होंगे नए रोजगारोन्मुखी कोर्स : महीपाल ढांडा राज्य सरकार प्रदेश के सरकारी अस्पतालों को अत्याधुनिक सुविधाएं देने के लिए उठा रही है कदम : आरती सिंह राव नांगल चौधरी में 11.65 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक कम्युनिटी हेल्थ सेंटर : आरती सिंह राव मुख्य सचिव को हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशन के चीफ कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी

 

कर्नाटक से कांग्रेस की विदाई का वक्त : नरेंद्र मोदी

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बंगारपेट (कर्नाटक) , 09 May 2018

Last updated on: May 09, 2018, 00:00 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यहां बुधवार को कहा कि महारष्ट्र, गोवा, असम और हिमाचल प्रदेश के साथ कई राज्यों में विधानसभा चुनाव हारने के बाद अब कांग्रेस की कर्नाटक को अलविदा कहने की बारी है। प्रधानमंत्री ने यहां एक रैली को संबोधित करते हुए कहा, “अब वक्त कर्नाटक से कांग्रेस की विदाई का है। देश में कहीं भी चुनाव हुए हैं, पार्टी ने हार झेली है।”मतों की गणना की तारीख के ओर इशारा करते हुए उन्होंने कहा, “15 मई को कर्नाटक में क्या होगा।”कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के 2019 में प्रधानमंत्री बनने के बयान पर तंज कसते हुए मोदी ने कहा, “वह दबंगों की तरह आए और अपना रास्ता बनाने लगे जबकि बहुत से ऐसे लोग हैं, जिनके पास कई सालों का अनुभव है।”उन्होंने कहा, “कोई कैसे खुद को प्रधानमंत्री घोषित कर सकता है? यह और कुछ नहीं अंहकार है।”मोदी ने यह भी कहा कि कांग्रेस के ‘छह सी’-कल्चर (संस्कृति), कॉम्यूनिलिज्म (सांप्रदायिकता) , कास्टिजम (जातिवाद), क्राइम (अपराध), करप्शन (भ्रष्टाचार), कॉन्ट्रेक्ट (ठेकेदारी) ने हर उस राज्य को तबाह कर दिया, जहां वह सत्ता में थी। उन्होंने कहा, “जब मनमोहन सिंह की सरकार केंद्र में थी तो रिमोट कंट्रोल कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी के आवास 10 जनपथ पर हुआ करता था।”मोदी ने कहा कि उनके शासन में देश की जनता के पास रिमोट कंट्रोल है। प्रधानमंत्री ने कहा कि वह हाई कमांड के आदेशों का पालन करना जारी रखेंगे। हाई कमांड देशवासी और नागरिक है। उन्होंने कहा, “जब भी कांग्रेस को कहीं भी अपनी सरकार बनाने का मौका मिला केवल भ्रष्टाचार बढ़ा। भाजपा के शासनकाल में केवल अच्छी चीजों का मौका मिला।”

 

Tags: Narendra Modi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD