Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डेल्सी रोड्रिगेज ने नरेंद्र मोदी से मुलाक़ात की नरेन्द्र मोदी ने अहमदाबाद, गुजरात में आयोजित प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप का उद्घाटन किया सर्बानंद सोनोवाल ने कोलकाता में सुवेंदु अधिकारी से मुलाकात की प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने मार्च 2027 तक 12 फुट की हर सड़क को 18 फुट चौड़ा करने के निर्देश दिए नायब सिंह सैनी ने सभी विभागों को अपने 5 साल का रोडमैप एआई टूल पर अपलोड करने के दिए निर्देश हरियाणा के विभिन्न बोर्डों एवं आयोगों के नवनियुक्त अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों ने पंचकूला में ग्रहण किया पदभार गौरव गौतम ने हरियाणा के 23 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सीनियर व जूनियर प्रशिक्षकों के नियुक्ति पत्र सौंपे प्रो. असीम कुमार घोष ने युवाओं से रोजगार सृजक बनकर ‘विकसित भारत’ के निर्माण में योगदान देने का किया आह्वान हरियाणा में नियमों के सरलीकरण से बढ़ी कारोबारी सुगमता पीएम सूर्य घर योजना में हरियाणा को राष्ट्रीय स्तर पर मिले तीन प्रतिष्ठित पुरस्कार शाहपुर में ‘‘ड्राइविंग ट्रेनिंग एवं रिसर्च संस्थान व आटोमेटेड व्हीकल टेस्टिंग स्टेशन’’ स्थापना के लिए जमीन की रजिस्टरी हुई : अनिल विज गुरुग्रामवासियों के लिए बड़ी सौगात प्रदेश के सरकारी पॉलिटेक्निक संस्थानों में शुरू होंगे नए रोजगारोन्मुखी कोर्स : महीपाल ढांडा राज्य सरकार प्रदेश के सरकारी अस्पतालों को अत्याधुनिक सुविधाएं देने के लिए उठा रही है कदम : आरती सिंह राव नांगल चौधरी में 11.65 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक कम्युनिटी हेल्थ सेंटर : आरती सिंह राव मुख्य सचिव को हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशन के चीफ कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश

 

पंजाब के शिक्षा मंत्री ओ.पी. सोनी ने 38 आश्रितों को नियुक्ति पत्र बांटे

'पढ़ो पंजाब, पढ़ाओ पंजाब प्रोजैक्ट की की प्रशंसा, 1900 तक के पहाड़े और आम ज्ञान सुना कर बच्चों ने वाह-वाह लूटी

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

एस.ए.एस. नगर (मोहाली) , 03 May 2018

Last updated on: May 03, 2018, 00:00 IST

पंजाब के शिक्षा मंत्री ओ.पी. सोनी ने आज यहाँ करवाए गये समागम के दौरान करूणा के आधार पर 38 आश्रितों को नियुक्ति पत्र बाँटे, जिनमें 10 क्लर्क और 28 दर्जा चार कर्मचारी शामिल हैं। 'पढ़ो पंजाब, पढ़ाओ पंजाब प्रोजैक्ट की पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड के ऑडीटोरियम में करवाई मीटिंग में श्री सोनी ने 'पढ़ो पंजाब, पढ़ाओ पंजाब के अंतर्गत बच्चों द्वारा सफल प्रस्तुतीकरण संबंधी शिक्षा सचिव और समूह अधिकारियों और अध्यापकों की टीम को मुबारकबाद दी। 'पढ़ो पंजाब, पढ़ाओ पंजाब की प्रशंसा करते हुए शिक्षा मंत्री ने इस प्रोजैक्ट में काम कर रहे शिक्षा अधिकारियों और अध्यापकों की पीठ थपथपाई। उन्होंने इस मौके पर स्कूलों में दी जा रही 'पढ़ो पंजाब, पढ़ाओ पंजाब शिक्षण सहायक सामग्री की प्रदर्शनी भी देखी और पुस्तिका भी जारी की।सचिव स्कूल शिक्षा पंजाब कृष्ण कुमार आई.ए.एस. ने 'पढ़ो पंजाब. पढ़ाओ पंजाब प्रोजैक्ट की प्रगति संबंधी शिक्षा मंत्री को अवगत करवाया। श्री सोनी ने कहा कि उनकी शिक्षा भी सरकारी स्कूल से शुरू हुई थी और वह अध्यापकों और शिक्षा विभाग के अधिकारियों को किसी किस्म की कठिनाई नहीं आने देंगे परन्तु वह विभाग में किसी भी स्तर पर अनुशासनहीनता और ग़ैर -जि़ंमेवाराना रवैया बर्दाश्त नहीं करेंगे और वह यह भी उम्मीद करते हैं कि आज के बाद अध्यापकों की तरफ से भी कोई शिकायत न आए। उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूलों के बच्चों में हुनर की कमी नहीं है और इन्होंने ही आगे बढ़ कर प्रशासनिक अधिकारी, डाक्टर, इंजीनियर, अध्यापक और अन्य पेशों में अपनी पहचान बनानी है, जिसके लिए सबको रचनात्मक रोल अदा करना चाहिए। श्री सोनी ने कहा कि 'पढ़ो पंजाब, पढ़ाओ पंजाब प्रोजैक्ट के अंतर्गत गुणात्मक शिक्षा के लिए बढिय़ा कारगुज़ारी देने वाले अध्यापकों को 26 जनवरी और 15 अगस्त को सम्मानित करने के लिए भी मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह के साथ बातचीत करेंगे। मीटिंग में डायरैक्टर जनरल स्कूल शिक्षा पंजाब प्रशांत कुमार गोयल आई.ए.एस., डी.पी.आई. (सेकेंडरी) परमजीत सिंह, डी.पी.आई. (एलिमेंट्री) इन्द्रजीत सिंह, डिप्टी डायरैक्टर धर्म सिंह और सहायक डायरैक्टर जरनैल सिंह कालेके और अन्य उपस्थित थे।

 

Tags: O P Soni

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD