Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और ई-चालान शिकायत प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए परिवहन विभाग के बड़े कदम: हरपाल सिंह चीमा ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

 

कई प्रतिनिधिमंडलों ने जावेद मुस्तफा मीर से भेंटकर अपनी मांगे रखीं

Listen to this article

Rouf Pampori

Rouf Pampori

5 Dariya News

जम्मू , 18 Apr 2018

Last updated on: Apr 18, 2018, 00:00 IST

यूथ आल इंडिया कश्मीर समाज (वाईएआईकेएस) तथा आल कश्मीरी मुस्लिम माइग्रेंट कमेटी (एकेएमएमसी) जम्मू की एक टीम सहित कई प्रतिनिधिमंडलों ने आज आपदा प्रबंधन, राहत एवं पुनर्वास मंत्री जावेद मुस्तफा मीर से भेंटकर अपनी विभिन्न मांगों को पूरा करने मंे उनके हस्त़क्षेप की मांग की। वाईएआईकेएस के प्रतिनिधिमंडल ने प्रधानमंत्री रोजगार पैकेज के अनुसार कश्मीरी पंडितों के लिए आरक्षित सरकारी विभागों में 6000 पदों को भरने में मंत्री के हस्तक्षेप की मांग की। उन्होंने कश्मीरी पंडितों के लिए केन्द्र सरकारी नौकरियों तथा शिक्षा संस्थानों में 2 से 4 प्रतिशत के आरक्षण की मांग भी की। एकेएमएमसी जम्मू ने भी मंत्री के समक्ष अपनी मांगों का एक ज्ञापन पेश किया जिनमें बच्चों या आश्रितों के हक में पीआरसी जारी करने, मुस्लिम विस्थापितों के बच्चों के लिए विस्थापित प्रमाणपत्र, 4 से 10 वर्श की आयु से राशन कार्ड में नाम दाखिल करने, प्रत्येक परिवार के लिए हाउसिंग विभाग द्वारा परिवार को कर्वाटर या 5 मरले भूमि आवंटित करना तथा 25000 रु प्रतिमाह तक राहत एवं राशन में वृद्धि शामिल है। उन्होंने पंजाकृत विस्थापितों के लिए बेहतर  चिकित्सा तथा शिक्षा सुविधाओं के अतिरिक्त एसटी/आरबीएप्रमाणपत्र तथा सरकारी नौकरियों की मांग भी की। मंत्री ने प्रतिनिधिमंडलों को आश्वासन दिया कि विस्थापितों की दैनिक समस्याओं के निवारण हेतु सभी संभव प्रयास किये जायेगे। मंत्री ने प्रतिनिधिमंडलों के साथ बातचीत करते हुए कहा कि राज्य सरकार विस्थापितों को पूरे सम्मान के साथ घाटी में वापिस लाने हेजु वचनबद्ध है। उन्होंने कहा कि मंडलायुक्त कश्मीर को विस्थापित कर्मचारियों के आवास का प्रबंध करने तथा नये आवासों के निर्माण हेतु भूमि चिन्हित करने के निर्देश दिये गये हैं। कश्मीरियों के प्राचीन धरोहर के संरक्षण हेतु मंत्री ने कहा कि प्रत्येक जिले में विस्थापितों के पुराने तथा क्षतिग्रस्त ढांचों को चिन्हित करने के निर्देश दिये गये है ताकि इन धरोहर भवनों की सुरक्षा हेतु समय पर प्रयास किये जा सके।

 

Tags: Javid Mustafa Mir

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD