Friday, 24 May 2024

 

 

खास खबरें न मेयर, न जिम्मेदार सरकार, शहर का हुआ बुरा हाल 10,000 रुपए की रिश्वत लेता एसडीएम का स्टेनो विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू डीड राइटर और उसका सहायक 22,5000 रुपए की रिश्वत लेने के दोष अधीन विजीलैंस ब्यूरो द्वारा गिरफ़्तार एक्टिंग चीफ़ जस्टिस द्वारा इंडियन लॉ रिपोर्ट्स के फ़ैसलों की आसानी से खोज के लिए ई-एच.सी.आर वैबसाईट का उद्घाटन आप का पीएम मोदी पर पलटवार, कहा - मुख्यमंत्री भगवंत मान तीन करोड़ पंजाबियों की पसंद 82 संपत्तियों की खरीद में लगा सुधीर का काला धन : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जालंधर से आप उम्मीदवार पवन कुमार टीनू के लिए किया प्रचार प्रवासियों के खिलाफ है कांग्रेस : संजय टंडन अग्निपथ योजना पर कांग्रेस का दोहरा मापदंड : संजय टंडन शहर के बीचों-बीच बाजारों में चले गुरजीत सिंह औजला प्रधानमंत्री मोदी की फतेह रैली का गवाह बने पटियाला के एक लाख से अधिक लोग पंजाब में बिजली को लेकर हाहाकार : विजय इंदर सिंगला आम आदमी पार्टी के प्रदेश सचिव संजीव राही सहित सुपर्णा शर्मा व कई नेता भाजपा में शामिल पंजाब में लगातार मजबूत हो रही आप, शिरोमणि अकाली दल और कांग्रेस को बड़ा झटका! कई बड़े नेता आप में शामिल भगवंत मान जी, महिलाओं को एक हजार रुपये महीना कब मिलेगा? : गुरजीत सिंह औजला प्रधानमंत्री को लोगों को उनकी पार्टी के लिए मतदान के लिए डराने के बजाय यह बताना चाहिए कि वे देश को आगे कैसे लेकर जाएंगी : सुखबीर सिंह बादल लुधियाना पूर्वी में चुनाव अभियान के दौरान राजा वड़िंग ने बदलाव की वकालत की 'जुमलेबाजों' और उनकी 'जुमलेबाजी' से सावधान रहें : अमरिन्दर सिंह राजा वड़िंग श्री आनंदपुर साहिब की आवाज संसद में उठाऊंगा: डा. सुभाष शर्मा श्री आनंदपुर साहिब के बहुमुखी विकास के लिए डॉ. सुभाष शर्मा ने जारी किया संकल्प पत्र इंडोनेशियाई प्रतिनिधि सभा और अंतर-संसदीय संघ द्वारा 10वें विश्व जल मंच पर संसदीय बैठक का आयोजन किया गया

 

राष्ट्रमंडल खेल (निशानेबाजी) : हीना सिद्धू को स्वर्ण, गगन नारंग, चैन सिंह, अनु सिंह चूके

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

गोल्ड कोस्ट (आस्ट्रेलिया) , 10 Apr 2018

यहां जारी 21वें राष्ट्रमंडल खेलों में छठे दिन भी निशानेबाजी में भारत की झोली में सिर्फ एक पदक आया। छठे दिन महिला निशानेबाज हीना सिद्धू ही पदक जीत सकीं जबकि दिग्गज निशानेबाज गगन नारंग और चैन सिंह फाइनल में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए और पदक से चूक गए। अनुभवी महिला निशानेबाज हीना ने महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा के फाइनल में स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। हीना ने भारत की झोली में छठे दिन का पहला और कुल 11वां स्वर्ण पदक डाला। हीना ने इस स्पर्धा में कुल 38 अंक हासिल किए और महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने के साथ ही राष्ट्रमंडल खेलों का नया रिकॉर्ड भी बनाया।स्पर्धा में हालांकि, हीना की हम वतन अनु सिंह को निराशा हाथ लगी। वह छठे स्थान पर रहीं।इस स्पर्धा के फाइनल में पांचवीं सीरीज तक हीना आस्ट्रेलिया की एलीना गैलियावोविक से पीछे थीं, जिन्होंने इस स्पर्धा का रजत पदक जीता।इसके बाद, छठी सीरीज में हीना ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आस्ट्रेलियाई निशानेबाज के खिलाफ बढ़त लेते हुए वापसी की। सातवीं सीरीज में हीना ने एलीना के खिलाफ बढ़त को बनाए रखा और यही क्रम उन्होंने आठवीं सीरीज में रखा। नौवीं सीरीज में आस्ट्रेलियाई निशानेबाज और हीना के बीच रोमांचक मुकाबला देखा गया। 10वीं सीरीज में हीना ने अपने संयम को बनाए रखते हुए अच्छे निशाने लगाए और अंत में तीन अंकों की बढ़त से स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया।एलीना को रजत पदक हासिल हुआ, वहीं मलेशिया की आलिया सजाना अजाहारी को कांस्य पदक मिला।आस्ट्रेलिया की एलीना ने कुल 35 अंक हासिल किए और रजत जीता, वहीं मलेशिया की आलिया सजाना अजाहारी को 26 अंकों के साथ कांस्य पदक हासिल हुआ। 

हीना का यह इन खेलों में दूसरा पदक है। उन्होंने रविवार को 10 मीटर एयर पिस्टल में रजत पदक जीता था। वहीं पुरुषों की 50 मीटर राइफल प्रोन स्पर्धा के फाइनल में भारत खाली हाथ रह गया। गगन और चैन सिंह फाइनल में पहुंचकर पदक से महरूम रह गए। दोनों को केवल निराशा ही हाथ लगी है। गगन को इस स्पर्धा के फाइनल में सातवां और चैन को चौथा स्थान हासिल हुआ। भारतीय अनुभवी निशानेबाज गगन ने फाइनल में कुल 142.3 अंक हासिल किए, वहीं चैन को 204.8 अंक हासिल हुए। इस स्पर्धा का स्वर्ण पदक वेल्स के डेविड फेल्प्स को हासिल हुआ। उन्होंने 248.8 अंक लिए और साथ ही राष्ट्रमंडल खेलों का रिकॉर्ड भी तोड़ा। स्कॉटलैंड के नील स्टर्टन को 247.7 अंकों के साथ रजत पदक हासिल हुआ और इंग्लैंड के केनेथ पार ने 226.6 अंकों के साथ कांस्य पदक पर कब्जा जमाया। इससे पहले, गगन और चैन सिंह ने स्पर्धा के क्वालीफिकेशन में शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में प्रवेश किया था। गगन ने क्वलीफिकेशन में तीसरा स्थान, तो चैन सिंह ने छठे स्थान पर रहते हुए फाइनल में प्रवेश किया। गगन ने क्वालीफिकेशन में कुल 617.0 अंकों का स्कोर किया, वहीं चैन सिंह ने 614.2 अंकों का स्कोर किया। गगन ने पहले राउंड में 102.5, दूसरे में 104.8, तीसरे में 102.3, चौथे में 103.2, पांचवें में 103.4 और आखिरी राउंड में 100.8 का स्कोर किया। वहीं चैन सिंह ने 104.3, 104.2, 103.1,100.9, 102.3, 99.4 का स्कोर किया करते हुए फाइनल के लिए क्वालीफाई किया था। 

 

Tags: SPORTS NEWS

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD