Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

भारत, नेपाल नए सीमापार रेल संपर्क के जरिए करीब आएंगे

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 07 Apr 2018

Last updated on: Apr 07, 2018, 00:00 IST

भारत बिहार के रक्सौल और नेपाल के काठमांडू के बीच एक रणनीतिक रेल संपर्क तैयार करेगा, ताकि दोनों देशों के लोगों के बीच मेलजोल बढ़े और बंदरगाह-विहीन पड़ोसी के साथ बड़े पैमाने पर माल की आवाजाही में वृद्धि हो। यह घोषणा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके नेपाली समकक्ष के. पी. शर्मा ओली की अध्यक्षता में हुई प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता के बाद की गई है। नेपाल के प्रधानमंत्री तीन दिनों के दौरे पर भारत में हैं। एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि दोनों प्रधानमंत्रियों ने नए विद्युतीकृत रेल मार्ग के निर्माण पर सहमति जताई है, जो भारत के सीमावर्ती शहर रक्सौल को नेपाल के काठमांडू से जोड़ेगा। बयान में कहा गया है कि दोनों पक्ष इस बात पर राजी हुए हैं कि भारत नेपाल के परामर्श से एक साल के अंदर प्रस्तावित रेल मार्ग के सर्वेक्षण का काम पूरा कर लेगा। उसके बाद इसकी विस्तृत परियोजना रपट के आधार पर परियोजना के कार्यान्वयन और वित्तपोषण की रूपरेखा को अंतिम रूप दिया जाएगा। ओली ने आश्वस्त किया कि "नेपाल नए रेल मार्ग के सर्वेक्षण कार्य को जल्द से जल्द पूरा करने के लिए अपना पूर्ण सहयोग मुहैया कराएगा।"हालांकि यह दोनों देशों के बीच पहली रेल परियोजना नहीं है। बिहार के जयनगर से नेपाल के जनकपुर और बिहार के जोगबनी से नेपाल के विराटनगर के रेल मार्ग के निर्माण का कार्य इस साल तक पूरा होने की उम्मीद है। इसके अलावा तीन अन्य रेल परियोजनाओं पर भी विचार किया जा रहा है, जिसमें न्यू जलपाईगुड़ी-काकरभिट्टा, नौतनवा-भैरहवा और नेपालगंज रोड-नेपाल शामिल हैं।

 

Tags: Narendra Modi , KP Sharma Oli

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD