Monday, 20 May 2024

 

 

खास खबरें गुरजीत सिंह औजला ने की प्रवासियों की सराहना हम संसद में पंजाब के हक्कों की रक्षा के लिए लड़ेंगे: मीत हेयर समाना हलके से एनके शर्मा की जीत को यकीनी बनाएंगे: सुरजीत सिंह रखड़ा खन्ना द्वारा लोगों से बीजेपी के पक्ष में वोट की अपील मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फरीदकोट से आप उम्मीदवार करमजीत अनमोल के लिए जैतो और मोगा में किया प्रचार, भारी वोटों से अनमोल को जिताने की अपील की पंजाब में लगातार बढ़ता जा रहा है आम आदमी पार्टी का कुनबा, कई बड़े नेता आप में हुए शामिल राजपुरा में पंजाब का मुख्य औद्योगिक केंद्र बनने की सभी विशेषताए : परनीत कौर श्री आनंदपुर साहिब में लाऊंगा कॉटन उद्योग का बड़ा प्रोजेक्ट: डा. सुभाष शर्मा पंजाब के औद्योगिक विकास को देंगे गति, लाएंगे टॉप पर : विजय इंदर सिंगला कांग्रेस पार्टी के लोकसभा उम्मीदवार विजय इंदर सिंगला की जीत सुनिश्चित होगी : गुरप्रताप पडियाला दर्जी के पास ही पड़ा रहेगा जयराम का नया काला कोट, दिन में सपने देखना छोड़ें : ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू 2024 लोकसभा चुनाव ऐतिहासिक : पवन खेड़ा अमृतपाल को बंदी सिंह की श्रेणी में नही रखा जा सकता : सुखबीर सिंह बादल शिरोमणी अकाली दल ने चुनाव आयोग से किसानों को धमकाने के लिए हंसराज हंस के खिलाफ कार्रवाई करने का आग्रह किया अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने लुधियाना में बदलाव के लिए विजन डॉक्यूमेंट 'ड्राइव इट' पेश किया मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कुरुक्षेत्र से 'आप' उम्मीदवार डॉ. सुशील गुप्ता के लिए किया प्रचार महिला सशक्तिकरण तो दूर महिलाओं का सम्मान तक नहीं करते "आप" नेता : जय इंद्र कौर वर्ल्ड क्लॉस की स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए वचनबद्ध : विजय इंदर सिंगला इलेक्शन लोकतंत्र है और यहां हथियारों की नहीं बल्कि विचारों की लड़ाई होनी चाहिए : गुरजीत सिंह औजला अकाली दल के घोषणा पत्र में पंथक और क्षेत्रीय मजबूती का आहवाहन परिवर्तन की सरकार ने किया पंजाब को कर्जदार - गुरजीत औजला

 

ओडिशा : ईंधन की कीमतें बढ़ने के खिलाफ बीजद का प्रदर्शन

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

भुवनेश्वर , 07 Apr 2018

सत्तारूढ़ बीजू जनता दल (बीजद) ने शनिवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में वृद्धि के खिलाफ ओडिशा में विभिन्न पेट्रोल पंपों पर प्रदर्शन किया। बीजू युवा जनता दल (बीवाईजेडी), बीजू छात्र जनता दल (बीसेजेडी) के सैकड़ों कार्यकर्ताओं, सत्तारूढ़ दल की छात्र शाखा व युवाओं ने विभिन्न पेट्रोल पंपों पर शांतिपूर्वक धरना-प्रदर्शन किया। पेट्रोलियम पदार्थो की कीमतों में निरंतर वृद्धि पर जनता के बीच जागरूकता फैलाने के मकसद से पार्टी कार्यकर्ताओं ने सूचना पत्र वितरित किए। उन्होंने पेट्रोलियम पदार्थो की कीमतें घटाने के लिए कदम उठाने में विफल रहने पर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। बीसेजेडी अध्यक्ष राणा प्रताप पात्रा ने कहा, "बीवाईजेडी और बीसेजेडी लंबे समय से तेल कीमतों में वृद्धि के खिलाफ प्रदर्शन कर रही है। लेकिन वह लोगों पर कोई प्रभाव डालने में विफल रहे, इसलिए हमने अब संघीय सरकार के सभी गुप्त एजेंडों पर लोगों को जागरूक करने का फैसला किया है।"विरोध प्रदर्शनों पर प्रतिक्रिया देते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राज्य इकाई ने कहा कि नवीन पटनायक सरकार को वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के दायरे के तहत पेट्रोलियम उत्पादों को शामिल करने के लिए जोर देना चाहिए। उन्होंने कहा, "केंद्र सरकार ने ईंधन पर कर में कटौती की है, जबकि राज्य सरकार ने जनता को अभी तक इसके फायदे नहीं दिए हैं और वह तेल कीमतों में वृद्धि के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।"भाजपा राज्य इकाई महासचिव भ्रृगु बक्षीपात्रा ने कहा, "पेट्रोलियम पदार्थो को जीएसटी के दायरे में लाने के लिए इन्हें जीएसटी परिषद से अनुरोध करना चाहिए।"

 

Tags: PROTEST

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD