Sunday, 19 May 2024

 

 

खास खबरें समाना हलके से एनके शर्मा की जीत को यकीनी बनाएंगे: सुरजीत सिंह रखड़ा खन्ना द्वारा लोगों से बीजेपी के पक्ष में वोट की अपील मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फरीदकोट से आप उम्मीदवार करमजीत अनमोल के लिए जैतो और मोगा में किया प्रचार, भारी वोटों से अनमोल को जिताने की अपील की पंजाब में लगातार बढ़ता जा रहा है आम आदमी पार्टी का कुनबा, कई बड़े नेता आप में हुए शामिल राजपुरा में पंजाब का मुख्य औद्योगिक केंद्र बनने की सभी विशेषताए : परनीत कौर श्री आनंदपुर साहिब में लाऊंगा कॉटन उद्योग का बड़ा प्रोजेक्ट: डा. सुभाष शर्मा पंजाब के औद्योगिक विकास को देंगे गति, लाएंगे टॉप पर : विजय इंदर सिंगला कांग्रेस पार्टी के लोकसभा उम्मीदवार विजय इंदर सिंगला की जीत सुनिश्चित होगी : गुरप्रताप पडियाला दर्जी के पास ही पड़ा रहेगा जयराम का नया काला कोट, दिन में सपने देखना छोड़ें : ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू 2024 लोकसभा चुनाव ऐतिहासिक : पवन खेड़ा अमृतपाल को बंदी सिंह की श्रेणी में नही रखा जा सकता : सुखबीर सिंह बादल शिरोमणी अकाली दल ने चुनाव आयोग से किसानों को धमकाने के लिए हंसराज हंस के खिलाफ कार्रवाई करने का आग्रह किया अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने लुधियाना में बदलाव के लिए विजन डॉक्यूमेंट 'ड्राइव इट' पेश किया मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कुरुक्षेत्र से 'आप' उम्मीदवार डॉ. सुशील गुप्ता के लिए किया प्रचार महिला सशक्तिकरण तो दूर महिलाओं का सम्मान तक नहीं करते "आप" नेता : जय इंद्र कौर वर्ल्ड क्लॉस की स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए वचनबद्ध : विजय इंदर सिंगला इलेक्शन लोकतंत्र है और यहां हथियारों की नहीं बल्कि विचारों की लड़ाई होनी चाहिए : गुरजीत सिंह औजला अकाली दल के घोषणा पत्र में पंथक और क्षेत्रीय मजबूती का आहवाहन परिवर्तन की सरकार ने किया पंजाब को कर्जदार - गुरजीत औजला डॉ. एस.पी. सिंह ओबेरॉय के प्रयासों से जालंधर जिले के युवक का शव पहुंचा भारत दो साल में हमारी सरकार और मेरे काम को देखें, फिर तय करें कि आपको क्या चाहिए: मीत हेयर

 

रॉबर्ट वाड्रा से जुड़ी कंपनी की याचिका खारिज

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 06 Apr 2018

सर्वोच्च न्यायालय ने शुक्रवार को आयकर विभाग द्वारा जारी दिल्ली स्थित एक आतिथ्य-सत्कार कंपनी के पुनर्मूल्यांकन नोटिस के खिलाफ दायर याचिका खारिज कर दी। यह कंपनी कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के बहनोई रॉबर्ट वाड्रा से जुड़ी है। न्यायमूर्ति ए.के.सीकरी व न्यायमूर्ति अशोक भूषण की पीठ ने दिल्ली उच्च न्यायालय के आदेश में हस्तक्षेप करने से इनकार कर दिया। उच्च न्यायालय ने अपने आदेश में स्काई लाइट हॉस्पिटैलिटी एलएलपी को आकलन अधिकारी से पहले कार्यवाही में शामिल होने को कहा है।इससे पहले उच्च न्यायालय ने फरवरी में कंपनी की हरियाणा व राजस्थान में साल 2010-11 के दौरान जमीन सौदे से हुए लाभ के पुनर्मूल्यांकन के लिए आयकर के नोटिस को चुनौती देने वाली याचिका खारिज कर दी थी।कंपनी बाद में शीर्ष अदालत चली गई।उच्च न्यायालय के समक्ष दाखिल कर चोरी रिपोर्ट में आयकर विभाग ने कहा था कि यह मानने का कारण है कि कंपनी ने 2010-11 में 35 करोड़ रुपये से अधिक कमाए थे, जिसकी आयकर गणना नहीं हुई थी।उच्च न्यायालय ने 17 फरवरी के अपने आदेश में कंपनी को कार्यवाही में शामिल होने को कहा व कर चोरी की रपट पर टिप्पणी करते हुए कहा, "कारणों ्र को जांचने के बाद हम इस बात से संतुष्ट हैं कि आयकर गणना से बचने का जो निष्कर्ष निकाला गया, उससे ये कारण संबंधित हैं, और उसके लिए नोटिस जारी करने की जरूरत है।"कंपनी ने तर्क दिया कि विश्वास की वजह महज संदेह की वजहें हैं और इससे यह स्थापित नहीं होता कि आय की गणना नहीं हुई थी।

 

Tags: Supreme Court

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD