Monday, 20 May 2024

 

 

खास खबरें समाना हलके से एनके शर्मा की जीत को यकीनी बनाएंगे: सुरजीत सिंह रखड़ा खन्ना द्वारा लोगों से बीजेपी के पक्ष में वोट की अपील मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फरीदकोट से आप उम्मीदवार करमजीत अनमोल के लिए जैतो और मोगा में किया प्रचार, भारी वोटों से अनमोल को जिताने की अपील की पंजाब में लगातार बढ़ता जा रहा है आम आदमी पार्टी का कुनबा, कई बड़े नेता आप में हुए शामिल राजपुरा में पंजाब का मुख्य औद्योगिक केंद्र बनने की सभी विशेषताए : परनीत कौर श्री आनंदपुर साहिब में लाऊंगा कॉटन उद्योग का बड़ा प्रोजेक्ट: डा. सुभाष शर्मा पंजाब के औद्योगिक विकास को देंगे गति, लाएंगे टॉप पर : विजय इंदर सिंगला कांग्रेस पार्टी के लोकसभा उम्मीदवार विजय इंदर सिंगला की जीत सुनिश्चित होगी : गुरप्रताप पडियाला दर्जी के पास ही पड़ा रहेगा जयराम का नया काला कोट, दिन में सपने देखना छोड़ें : ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू 2024 लोकसभा चुनाव ऐतिहासिक : पवन खेड़ा अमृतपाल को बंदी सिंह की श्रेणी में नही रखा जा सकता : सुखबीर सिंह बादल शिरोमणी अकाली दल ने चुनाव आयोग से किसानों को धमकाने के लिए हंसराज हंस के खिलाफ कार्रवाई करने का आग्रह किया अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने लुधियाना में बदलाव के लिए विजन डॉक्यूमेंट 'ड्राइव इट' पेश किया मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कुरुक्षेत्र से 'आप' उम्मीदवार डॉ. सुशील गुप्ता के लिए किया प्रचार महिला सशक्तिकरण तो दूर महिलाओं का सम्मान तक नहीं करते "आप" नेता : जय इंद्र कौर वर्ल्ड क्लॉस की स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए वचनबद्ध : विजय इंदर सिंगला इलेक्शन लोकतंत्र है और यहां हथियारों की नहीं बल्कि विचारों की लड़ाई होनी चाहिए : गुरजीत सिंह औजला अकाली दल के घोषणा पत्र में पंथक और क्षेत्रीय मजबूती का आहवाहन परिवर्तन की सरकार ने किया पंजाब को कर्जदार - गुरजीत औजला डॉ. एस.पी. सिंह ओबेरॉय के प्रयासों से जालंधर जिले के युवक का शव पहुंचा भारत दो साल में हमारी सरकार और मेरे काम को देखें, फिर तय करें कि आपको क्या चाहिए: मीत हेयर

 

परमवीर सूबेदार जोगिंदर सिंह की बायोपिक 3 भाषाओं में रिलीज होगी

Listen to this article

5 Dariya News

पटना , 29 Jan 2018

'परमवीर चक्र' विजेता सूबेदार जोगिंदर सिंह की जीवनी पर बनने वाली फिल्म (बायोपिक) तीन भाषाओं में रिलीज होगी। संभावना व्यक्त की जा रही है, यह फिल्म मई महीने में रिलीज होगी। सूबेदार जोगिंदर सिंह फिल्म के निर्देशक समरजीत सिंह ने यहां सोमवार को बताया कि यह देश की पहली ऐसी जीवनी है, जो किसी परमवीर चक्र विजेता पर बनी है और पंजाबी के अलावा तीन भाषाओं, हिंदी, तमिल और तेलुगू में रिलीज होगी।उन्होंने बताया कि अभी हाल ही में इसका टीजर सागा म्यूजिक एव म्यूनिसिस इन्फो सोल्युशंस के साथ सैवन कलर्स मोशन पिक्च र्स ने जारी किया गया है, जिसे देशभर के लोगों ने पसंद किया। उन्होंने बताया कि सूबेदार जोगिंदर सिंह के जीवन पर बनी यह फिल्म हर भारतीय को गौरवान्वित करने वाला है।इस फिल्म में भारत की एकता और अखंडता को अक्षुण रखने वाले शहीदों में से एक सूबेदार जोगिंदर सिंह की शौर्य गाथा को पर्दे पर उतारा गया है। इसमें पंजाब के सुपर स्टार गिप्पी ग्रेवाल सूबेदार जोगिंदर सिंह की भूमिका में नजर आएंगे।सूबेदार जोगिंदर सिंह शहीद होने से पूर्व 1962 में चीन के साथ हुई लड़ाई में शामिल हुए थे।इस फिल्म में भारत-चीन की लड़ाई को 14000 फीट की ऊंचाई पर फिल्माया गया है, इस दौरान पहाड़ की दुर्गम चोटियों पर शूटिंग दौरान पहाड़ पर फिसलने से अभिनेता गिप्पी ग्रेवाल घायल भी हो गए थे। फिल्म की शूटिंग खूबसूरत और खतरनाक जगहों जैसे कारगिल और द्रास, राजस्थान एवं असम में हुई है।इस फिल्म में गिप्पी ग्रेवाल, गुग्गु गिल, कुलविंदर बिल्ला, अदिति शर्मा, राजवीर जवंदा, रोशन प्रिंस, करमजीत अनमोल, सरदार सोही, लवलीन कौर सैसन, जॉर्डन संधू मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। 

 

Tags: POLLYWOOD

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD