Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें हेल्दी एजिंग के लिए योग, 'नी मूवमेंट' से मजबूत घुटने, दूर होगा जोड़ों का दर्द सफलता का सफर आसान नहीं था, हर चुनौती ने मुझे मजबूत बनाया : सुम्बुल तौकीर हार्ट हेल्थ के लिए रामबाण हैं योगासन, तनाव और चिंता से मिलेगी राहत फीफा वर्ल्ड कप : अमेरिका ने धमाकेदार जीत के साथ किया आगाज, पराग्वे को एकतरफा मुकाबले में 4-1 से हराया 14 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 29वें दिन दर्श अमावस्या, नोट कर लें शुभ-अशुभ समय बाबा महाकाल का रजत आभूषण, बेलपत्र और रुद्राक्ष की माला से भव्य श्रृंगार साइल लारिन के गोल ने कनाडा को दिलाया फीफा वर्ल्ड कप में पहला प्वाइंट, 1-1 से ड्रॉ रहा बोस्निया और हर्जेगोविना के खिलाफ मुकाबला वरुण धवन ने बताया कि सारा अली खान से पहली मुलाकात का किस्सा द्रौपदी मुर्मू ने आईएमए पासिंग आउट परेड का जायजा लिया, महिला कैडेट्स की उपलब्धि की सराहना की स्वस्थ जीवन के लिए हेल्दी लिवर जरूरी, स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया 'सुरक्षा कवच' का महत्व दिनभर रहती है थकान और सुस्ती? नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी धर्मेंद्र प्रधान ने नेफियू रियो से की मुलाकात कीर्ति वर्धन सिंह ने मध्य एशिया और एससीओ के प्रति भारत की प्रतिबद्धता दोहराई पीएम मोदी के 12 वर्षों के सफल कार्यकाल में गरीब कल्याण के क्षेत्र में नए कीर्तिमान बने : पुष्कर सिंह धामी नेपाल में सड़क किनारे खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, आठ की मौत और 16 घायल मोहन यादव ने साइबर सेल के लिए एआई सुरक्षा प्लेटफॉर्म और साइबर विशेषज्ञों को मंजूरी दी पूर्वोत्तर का बड़ा लॉजिस्टिक्स हब बन रहा असम : हिमंता बिस्वा सरमा ग्रामीण जल आपूर्ति योजनाएं सौर ऊर्जा पर आधारित होंगी : सीएम देवेंद्र फडणवीस नीति आयोग की बैठक में त्रिपुरा का विजन 2047 पेश, माणिक साहा ने कनेक्टिविटी और विकास परियोजनाओं पर मांगा सहयोग भारत और स्विट्जरलैंड ने आर्थिक संबंधों को और गहरा करने की प्रतिबद्धता दोहराई : पीयूष गोयल धमाल 4 का धांसू ट्रेलर रिलीज, एक बार फिर शुरू हुई खजाने की अनोखी खोज

 

नितिन गडकरी ने गोवा में अंतर्देशीय फेरी सेवा का उद्घाटन किया

विकास और पर्यावरण के लिए एक एकीकृत दृष्टिकोण समय की आवश्यकता है : नितिन गडकरी

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

गोवा , 20 Mar 2018

Last updated on: Mar 20, 2018, 00:00 IST

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग, शिपिंग और जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण मंत्री श्री नितिन गडकरी ने आज गोवा के बंदरगाह शहर वास्को में अंतर्देशीय फेरी सेवा का उद्घाटन किया।अपने मुख्य भाषण में मंत्री ने कहा कि गरीबों की आवश्यकताओं को पूरा करते समय पर्यावरण और पारिस्थितिक तंत्र की प्राथमिकता पर भी उचित ध्यान दिया जाना चाहिए।  इसे प्राप्त करने के लिए सभी भागीदारें को एक ठोस निर्णय और कार्रवाई करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा, भारत के पास सात हजार पांच सौ किलोमीटर समुद्र तट है। पर्यटन को अपेक्षित बढ़ावा देने से देश के विकास में काफी मदद मिल सकती है। गोवा अपने तटीय क्षेत्र के कारण पर्यटन राज्य के रूप में विकसित हुआ है। पर्यटन क्षेत्र में निवेश और रोजगार सृजन के लिए बहुत अधिक संभावनाएं हैं।मंत्री ने कहा कि जलमार्ग का उपयोग किफायती और पर्यावरण के अनुकूल है और इसके बेहतर उपयोग की आवश्यकता है। श्री गडकरी ने बताया कि जलमार्ग से यात्रा करने वाले पर्यटक समय और पैसा बचा सकते हैं और वे प्रदूषण से बच सकते हैं और सड़क की भीड़ को भी कम किया जा सकते है।उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने गोवा में सड़कों के विकास के लिए अब तक 15,000 करोड़ रुपये प्रदान किए हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि गोवा को 'सागरमाला' के तहत विकास परियोजनाओं को पूरा करने के लिए सभी आवश्यक फंड मिलेंगे। श्री गडकरी ने सुझाव दिया कि गोवा में होटलों और हवाईअड्डो को जलमार्ग से जोड़ा जा सकता है। उन्होंने कहा कि गोवा भविष्य में 'क्रूज डेस्टिनेशन' बन सकता है, जिससे पर्याप्त रोजगार उत्पन्न होंगे।केन्द्रीय आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीपद नाइक, दक्षिण गोवा के सांसद श्री नरेंद्र सवैकर, राज्य सभा के सदस्य श्री विनय तेंदुलकर, गोवा राज्य के शहरी विकास मंत्री श्री फ्रांसिस डिसूजा, मुरगांव पोर्ट ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री जयकुमार भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

 

Tags: Nitin Gadkari

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD